न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः राजधानी रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से एक बड़ी खबर सामने आई है दरअसल, जेल में रहने वाले दो कैदी HIV पॉजिटिव पाए गए है. जिससे जेल परिसर में हड़कंप मच गई है. मिली जानकारी के अनुसार, दोनों कैदियों के एचआईवी पॉजिटिव होने का खुलासा रांची सदर अस्पताल में जांच के दौरान हुआ.
HIV पीड़ित कैदियों को सामान्य कैदियों से रखा जाए अलग
जांच के दौरान दो कैदियों के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने को लेकर सिविल सर्जन बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के अधीक्षक को पत्र लिखेंगे. जिसमें वे इसकी जानकारी देंगे. कि इन एचआईवी पीड़ित कैदियों को सामान्य कैदियों से अलग रखा जाएं, क्योंकि दाढ़ी बनवाने और इंजेक्शन से जेल में मौजूद दूसरे अन्य कैदियों को इससे इंफेक्शन का खतरा हो सकता है. सिविल सर्जन ने कहा कि जेल के दो कैदियों में एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने के बाद जेल के तमाम कैदियों की स्क्रीनिंग की जरूरत है.