न्यूज़ 11 भारत
रांची : अंग्रेजी भाषा की स्वीकार्यता पूरी दुनिया में किसी भी दुसरे भाषा से कहीं अधिक है. इसलिए वर्तमान समय में अग्रेजी भाषा कौशल पर सभी शिक्षण संस्थानों में जोर दिया जा रहा है.
इसी क्रम में अब रांची विश्वविध्यालय अंग्रेजी भाषा कौशल को बढ़ावा देने के लिए कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के साथ काम करेगा. इस संबध में रविवार को रांची में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा द्वारा किया गया.
कैंब्रिज विश्वविध्यालय द्वारा प्रकाशित किताबों के बारे में जानकारी दी गई
इस कार्यशाला में विभिन्न विश्वविश्यालयों से 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया . इस दौरान डॉ नरेश कुमार और डॉ पंचानंद महतो ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी द्वारा प्रकाशित किताबों के बारे में जानकारी दी.
रांची विश्वविश्यालय के पाठ्यक्रम के अनुसार कैंब्रिज विश्वविध्यालय ने अंग्रेजी भाषा पर दो पुस्तकें प्रकाशित की हैं. इनमे डॉ आर के शर्मा और निधि सिंह लिखित असेंसियल एम्ग्लिश फॉर बेटर कम्युनिकेशनएक्सप्लोरिंग इंग्लिश सिंटेक्स शामिल है.
इस दौरान लेखकों और प्रतिभागियों के दौरान सवाल जवाब भी हुए. कैंब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस की अनुजा ने विद्यार्थियों के बीच अंग्रेजी भाषा कौशल सिखाने के बारे में बात करते हुए इसकी उपयोगिता को दर्शाया.