Friday, Sep 29 2023 | Time 12:40 Hrs(IST)
 logo img
" "; ";
  • AJSU का तीन दिवसीय महाधिवेशन आज से, देश-विदेश से जुटेंगे कई बुद्धिजीवी और विशेषज्ञ
  • झारखंड में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश के आसार, वज्रपात की भी संभावना
  • बिरसा चौक के महतो होटल में अगलगी, कई सामान जलकर खाक
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नया अंदाज पहुंचे कीर्ति नगर फर्नीचर मार्केट, बढ़ई के साथ किया काम
  • रांची के बुढ़मू में अपराधियों ने अवैध बालू से लदे हाइवा को जलाया
  • जामताड़ा पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार
  • ATS की कार्रवाई, 5 किलो अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
  • पंडरा गोलीकांड: 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डॉक्टरों ने मनीष के सिर से निकाली गोली
झारखंड


नक्सलियों का तांडवः सड़क निर्माण में लगे पोकलेन और 4 ट्रैक्टर पर लगाई आग, मजदूरों को दी धमकी

नक्सलियों का तांडवः सड़क निर्माण में लगे पोकलेन और 4 ट्रैक्टर पर लगाई आग, मजदूरों को दी धमकी
न्यूज11 भारत

रांचीः झारखंड में नक्सलियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला लातेहार जिला के महुआटांड़ का है जहां देर रात नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया. इस बीच उन्होंने सड़क निर्माण कार्य में लगे एक पोकलेन समेत चार ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दी. 

 

जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने महुआडांड़ थाना क्षेत्र के चटकपुर सरनाडीह गांव के पास सड़क निर्माण कार्य में लगाए गए चार ट्रैक्टर के साथ एक पोकलेन पर आग लगा दी. साथ ही काम पर लगे मजदूरों को भी धमकी दी है नक्सलियों ने मजदूरों से कहा है कि वे बिना उनके आदेश के सड़क निर्माण का काम शुरू ना करें वर्ना उन्हें भारी अंजाम भुगतना पड़ सकता है. 


 


 

मामले की जांच कर रही पुलिस

बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण कार्य स्थल पर देर रात हथियारबंद माओवादियों ने पहुंचकर गाड़ियों पर आग लगा दी. इस दौरान वे काम कर रहे सभी मजदूरों को एक ओर खड़ा कर दिया. साथ ही उनसे कहा कि बिना संगठन के आदेश का काम शुरू किया, तो गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा. वहीं उस जगह पर उत्पात मचाने के बाद नक्सली वहां से चलते बने. 


 

नक्सलियों के तांडव से ग्रामीणों में भय का माहौल

सड़क निर्माण स्थल में खड़ा पोकलेन मनोज जायसवाल जबकि ट्रैक्टर शंभू प्रसाद, राकेश प्रसाद और सोनू कुमार का बताया जा रहा है. जिसे नक्सलियों ने आग के हवाले कर दी. इधर नक्सलियों के इस तरह के वारदात के बाद गांव के ग्रामीणों में भय का माहौल छा गया है. वहीं घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

 

माओवादियों ने लेवी के लिए किया हमला

कहा जा रहा है कि यह हमला माओवादियों ने लेवी के लिए की है. बताया जाता है कि इन इलाकों में कुछ भी काम शुरू करने से पहले माओवादियों को पैसे देने होते हैं. वहीं सड़क निर्माण का यह काम माओवादियों को बिना पैसे दिए ही शुरू कर दिए गए थे. जानकारी के मुताबिक, इसे लेकर माओवादियों ने पहले भी चेतावनी दी थी. अब इस वारदात को अंजाम देकर उन्होंने पूरे इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की है.
अधिक खबरें
AJSU का तीन दिवसीय महाधिवेशन आज से, देश-विदेश से जुटेंगे कई बुद्धिजीवी और विशेषज्ञ
सितम्बर 29, 2023 | 29 Sep 2023 | 11:48 AM

राजधानी रांची के मोरहाबादी में आजसू पार्टी आज से तीन दिवसीय महाधिवेशन कार्यक्रम शुरू हो रहा है. जिसे लेकर सारी तैयारियां कर ली गई है. इस महाधिवेशन में बुद्धिजीवी और सामाजिक लोगों का जुटान होगा

रांची के बुढ़मू में अपराधियों ने अवैध बालू से लदे हाइवा को जलाया
सितम्बर 29, 2023 | 29 Sep 2023 | 10:16 AM

जधानी रांची के बुढ़मू में अवैध बालू से लदे हाइवा को अपराधियों ने जला दिया. घटना बुढ़मू केरेडारी सिमांत क्षेत्र अंतर्गत हेंदेगीर मुख्य मार्ग का है.

ईद मिलादुन्नबी पर आज निकाला जाएगा जुलूस, प्रशासन ने कई रूट में किए बदलाव
सितम्बर 28, 2023 | 28 Sep 2023 | 7:35 AM

ईद मिलादुन्नबी पर राजधानी के कई इलाकों से गुरूवार को जुलूस निकाला जाएगा. इससे लेकर रांची में ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है.

पंडरा गोलीकांड: 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डॉक्टरों ने मनीष के सिर से निकाली गोली
सितम्बर 29, 2023 | 29 Sep 2023 | 7:18 AM

राजधानी रांची के पंडरा ओपी इलाके में मनीष नामक युवक पर गोलीबारी मामला सामने आया था. यह घटना बुधवार की दोपहर पंडरा ओपी क्षेत्र के एलएन मिश्रा कॉलोनी के पास हुई थी.

चाईबासा में नक्सलियों ने बनाया सुरक्षाबल के जवानों को निशाना, घायल तीनों जवान एयरलिफ्ट कर रांची लाये गए
सितम्बर 28, 2023 | 28 Sep 2023 | 2:12 AM

झारखंड में एक बार फिर नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाया है.चाईबासा के तुम्बाहाका और सुरजुमबुरू के बीच सुरक्षाबल के जवान आईडी ब्लास्ट की चपेट में आ गए .