झारखंडPosted at: मार्च 28, 2022 सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 के लिए झारखंड का ट्रायल 06 अप्रैल को
ट्रायल बालिका उच्च विद्यालय बरियातू स्थित नए एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में होगा

न्यूज 11 भारत
रांचीः 12वें सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 के लिए झारखंड महिला हॉकी टीम गठन के लिए खिलाड़ियों का ऑपेन चयन ट्रायल 06 अप्रैल को रांची में होगा. रांची में यह ट्रायल बालिका उच्च विद्यालय बरियातू स्थित नए एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में सुबह 07 बजे से होगा. इस खुली चयन प्रतियोगिता में झारखंड की महिला हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते है. हॉकी इंडिया की तरफ से 6 मई से भोपाल में सीनियर हॉकी प्रतियोगिता की शुरुआत होगी.
ट्रायल के लिए इन चीजों को लाना अनिवार्य
खुली चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी को अपने साथ आधार कार्ड , पंचायत या नगर निगम द्वारा जारी किया हुआ जन्म प्रमाण पत्र, विद्यालय या कॉलेज में अध्ययन कर रहे खिलाड़ियों को मैट्रिक या इंटर का मार्कशीट मूल एवं छायाप्रति तथा कोरोना टीकाकरण प्रमाण पत्र लाना अति आवश्यक है. सभी खिलडियों को मास्क लगाना भी अनिवार्य है. चयन ट्रायल की अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह के मोबाइल नम्बर 9576252811 या हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी के मोबाइल नम्बर 09973839163से संपर्क कर सकते हैँ.