Tuesday, Apr 30 2024 | Time 08:13 Hrs(IST)
 logo img
  • आज से दो दिवसीय झारखंड दौरे पर राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा, BJP प्रत्याशी ढुलू महतो के नामांकन में होंगे शामिल
  • JAC 12th Result 2024: आज 11 बजे आएगा झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करे चेक
झारखंड


झारखंड पुलिस ने जारी की इनामी नक्सलियों की सूची, एक करोड़ से एक लाख तक मिलेंगे इनाम, जानिए पूरी खबर

झारखंड पुलिस ने जारी की इनामी नक्सलियों की सूची, एक करोड़ से एक लाख तक मिलेंगे इनाम, जानिए पूरी खबर
न्यूज11 भारत




रांची:  झारखंड पुलिस ने एक लाख से एक करोड़ तक के 26  हार्डकोर इनामी नक्सलियों की फोटो के साथ सूची जारी की है साथ ही जानकारी देने पर इनाम की घोषणा की है . नक्सलियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस और प्रशासन लगातार सजगता दिखा रही है. समाज की मुख्यधारा से भटके हुए इन लोगों को समाज की धारा में शामिल करने का प्रयास सदैव ही पुलिस करती रही है. कुछ दिनों पहले भी आठ नक्सलियों को पुलिस ने आत्मसमर्पण करवाया था. अब झारखंड पुलिस ने 26 हार्डकोर नक्सलियों की सूची फोटो के साथ् जारी की है. यही नहीं इन नक्सलियों की जानकारी देने वाले को बाकायदा इनाम देने की भी घोषणा है. बता दें इस सूची में एक करोड़ के चार इनामी नक्सली शामिल है. इनमें मिसीर बेसरा, रमेश दा, आकाश दा और प्रमोद मिश्रा के नाम शामिल हैं. साथ ही 25 लाख के इनामी नक्सलियों में वीरसिंह, अनमोल दा, अजय महतो और संतोष के नाम शामिल है. वहीं छ: नक्सली पर 15 लाख के इनाम और छ: नक्सलियों पर 5 लाख के इनाम की घोषणा की गयी है.

 



पुलिस की वेबसाइट पर 125 इनामी नक्सलियो की सूची 

 

बता दें अभी हाल ही में झारखंड पुलिस ने अपने अधिकारिक वेबसाईट पर जारी की थी इनामी नक्सलियों की सूची. इस सूची में बड़ी बात ये थी कि एक करोड़ के इनामी समेत कई बड़े इनामी नक्सलियों के नाम इस लिस्ट से गायब हो गए हैं.  बता दें इस बार जारी किए गए लिस्ट में एक करोड़ के सिर्फ एक इनामी नक्सली प्रयाग मांझी शामिल है साथ ही अन्य 38 इनामी नक्सलियों के नाम शामिल हैं. वहीं इससे पहले झारखंड पुलिस की वेबसाइट पर 125 इनामी नक्सलियों की सूची अपलोड थी और अब फिलहाल इस सूची में महज 38 नक्सलियों के नाम रह गए हैं. 

 

साल 2022 में नक्सली मामलो में मिली थी सफलता

 

मालूम हो कि साल 2022 की शुरुआत से ही नक्सलियों पर नकेल कसने को लेकर डबल बुल, ऑक्टोपस और थंडर स्टॉर्म नामक बड़े अभियान चलाए गए. इस अभियान के दौरान नक्सलियों का बड़े स्तर पर सफाया किया गया. बता दें  झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ की ओर से संयुक्त रुप से डबल बुल, ऑक्टोपस और थंडर स्टॉर्म ऑपरेशन चलाया गया. साल 2022 के जनवरी महीने से लेकर अबतक मुठभेड़ में 11 नक्सली मारे गए,14 ने सरेंडर किया. जबकि 416 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया. वहीं साल 2020 से लेकर अब तक झारखंड पुलिस ने 130 नक्सलियों को मार गिराया. वहीं 48 नक्सलियों ने सरेंडर किया और 1315 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. 

 
अधिक खबरें
JAC 12th Result 2024: आज 11 बजे आएगा झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करे चेक
अप्रैल 30, 2024 | 30 Apr 2024 | 6:42 AM

झारखंड 12वीं बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर है. आज यानि 30 अप्रैल को इंटरमीडिएट के तीनों संकाय विज्ञान, वाणिज्य और कला समेत वोकेशनल का परिणाम झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) 11 बजे जारी करेगा. बता दें, इस परीक्षा में लगभग 4 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे.

BIOME Institute के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल हुए 1500 से अधिक विद्यार्थी, विशेषज्ञों ने दिया सफलता का मूलमंत्र
अप्रैल 29, 2024 | 29 Apr 2024 | 9:25 PM

बायोम इंस्टीट्यूट की ओर से आज 'ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2024' का आयोजन किया गया. जिसमें विभिन्न 23 बैच के 1500 से अधिक विद्यार्थी और अभिभावक शामिल हुए. ओरिएंटेशन प्रोग्राम का संचालन खास तौर पर 11वीं कक्षा में शामिल हुए विद्यार्थियों के लिए संचालित फाउंडेशन बैच, 11वीं कक्षा से 12वीं में दाखिल हुए विद्यार्थियों के फ्रेशर्स बैच और 12वीं पास आउट विद्यार्थियों के लिए संचालित टार्गेट बैच के लिए हुआ. इस कार्यक्रम का उद्देश्य मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'नीट यूजी' को अपना लक्ष्य मानते विद्यार्थी के लिए हैं कार्यक्रम में बतौर अतिथि के रूप में संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर पंकज सिंह, शिक्षक बैंकट और प्रिया मौजूद रहें.

चतरा से 30 अप्रैल और हजारीबाग, धनबाद से 1 मई को अपना नामांकन पर्चा भरेंगे कांग्रेस प्रत्याशी
अप्रैल 29, 2024 | 29 Apr 2024 | 8:24 PM

चतरा लोकसभा सीट से 30 अप्रैल जबकि हजारीबाग और धनबाद लोकसभा सीट से 1 मई को कांग्रेस प्रत्याशी अपना नामांकन पर्चा भरेंगे. इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया

रांची से भोपाल के लिए रवाना हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव
अप्रैल 29, 2024 | 29 Apr 2024 | 7:08 AM

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एक दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे है. रांची पहुंचने के बाद वे हरमू स्थित बीजेपी कार्यालय पहुंचे जहां बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित कई नेताओं ने उनका स्वागत किया.

झारखंड में बढ़ती गर्मी को लेकर 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित
अप्रैल 29, 2024 | 29 Apr 2024 | 6:25 AM

झारखंड में अत्यधिक गर्मी पड़ने की वजह से केजी से लेकर 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित करने का आदेश दिया गया है. इसे लेकर शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि राज्य में अत्यधिक गर्मी पड़ने की वजह से छात्रों के स्वास्थ्य जीवन में प्रतिकूल असर पड़ सकता है