Thursday, May 16 2024 | Time 20:07 Hrs(IST)
 logo img
  • रांची लोकसभा प्रत्याशी यशश्विनी सहाय के चुनावी प्रचार में शामिल होंगे सीएम चंपाई सोरेन
  • रांची लोकसभा प्रत्याशी यशश्विनी सहाय के चुनावी प्रचार में शामिल होंगे सीएम चंपाई सोरेन
  • चौपारण और बरही में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने किया रोड शो, उमड़ा विशाल जनसैलाब
  • चौपारण और बरही में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने किया रोड शो, उमड़ा विशाल जनसैलाब
  • झारखंड की सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन की होगी जीत: मुख्यमंत्री
  • झारखंड की सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन की होगी जीत: मुख्यमंत्री
  • रांची में 17 मई को गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो, जानिए कार्यक्रम का रोड मैप
  • रांची में 17 मई को गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो, जानिए कार्यक्रम का रोड मैप
  • जानें गर्मियों में कच्चा प्याज खाने के फायदे, तत्वों से है भरपूर
  • जानें गर्मियों में कच्चा प्याज खाने के फायदे, तत्वों से है भरपूर
  • General Ticket: जनरल टिकट के लिए लाइन में खड़े होने की झंझट खत्म, Online होगी बुकिंग
  • ACB की भ्रष्टाचार पर कार्रवाई, 9000 रिश्वत लेते नावाबाजार बीपीओ रंगे हाथ गिरफ्तार
  • ACB की भ्रष्टाचार पर कार्रवाई, 9000 रिश्वत लेते नावाबाजार बीपीओ रंगे हाथ गिरफ्तार
  • फिर बढ़ा सोना-चांदी का भाव, जानिए रांची के सर्राफा बाजार का ताजा रेट
  • फिर बढ़ा सोना-चांदी का भाव, जानिए रांची के सर्राफा बाजार का ताजा रेट
झारखंड


झारखंड में बढ़ती गर्मी को लेकर 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित

झारखंड में बढ़ती गर्मी को लेकर 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः झारखंड में अत्यधिक गर्मी पड़ने की वजह से केजी से लेकर 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित करने का आदेश दिया गया है. इसे लेकर शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि राज्य में अत्यधिक गर्मी पड़ने की वजह से छात्रों के स्वास्थ्य जीवन में प्रतिकूल असर पड़ सकता है इसे देखते हुए झारखंड में संचालित सभी प्रकार की स्कूलों जैसे  सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक एंव सभी निजी स्कूलों को यह आदेश दिया गया है. 

 

बता दें सिर्फ बच्चों की कक्षाएं स्थगित होगी, शिक्षक औऱ शिक्षकेत्तर कर्मी के ऊपर ये आदेश लागू नहीं होगी. शिक्षक कर्मी प्रत्येक दिन अपने निर्धारित समय पर स्कूल आकर निम्न कार्यों को पूरा करेंगे. कक्षा 1 से लेकर 7 तक की वार्षिक उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन करते हुए परीक्षा फल प्रकाशन व रिपोर्ट कार्ड तैयार करना. सभी प्रकार की आवासीय विद्लयालय पूर्व के भांति यथावत चालू रहेंगी. कक्षा 9 से ऊपर की कक्षाएं सुबह साढ़े 7 से साढ़े 11 तक संचालित होगी. इस अवधि में प्रार्थना सभा, खेल कूद जैसी अन्य गतिविधियां नहीं की जाएगी. बता दें कि यह आदेश 30.04.2024 के प्रभाव से अगले आदेश तक जारी रहेगी.







 

 
अधिक खबरें
झारखंड की सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन की होगी जीत: मुख्यमंत्री
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 7:16 PM

गिरिडीह जिले के गांडेय के जोधपुर में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने आज कोडरमा संसदीय क्षेत्र के इंडी गठबंधन के भाकपा माले प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह और गांडेय विधानसभा उपचुनाव की झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन के पक्ष में चुनावी सभा कर वोट मांगा. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि भाजपा बहुरूपिया है. इससे सावधान रहने की जरूरत है. हेमंत सोरेन की सरकार गरीबों के लिए काम कर रही थी जो भाजपा को अच्छा नहीं लगा.

बच्चा चोरी मामले में पुलिस को अब तक नहीं मिली कामयाबी, CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 6:00 AM

रांची रेलवे स्टेशन से 9 माह के बच्चे की चोरी मामले के 5 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है. नौ माह के शुभम की तलाश में रांची पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर रही है. पर अब तक पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है. वहीं बच्चे के माता-पिता पिछले पांच दिनों से रांची स्टेशन में ही डेरा जमाए हुए हैं. उनका कहना है कि जब तक उनका बच्चा नहीं मिल जाता तब तक वह यहां से नहीं जाएंगे.

फिर बढ़ा सोना-चांदी का भाव, जानिए रांची के सर्राफा बाजार का ताजा रेट
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 4:43 PM

अगर आप भी सोना और चांदी की खरीदारी करने का मन बना रहे हैं तो जान लें कि रांची के सर्राफा बाजार में सोने व चांदी के भाव में उछाल देखने को मिली है. बता दें कि गुरुवार को रांची के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,750 रुपए रही. 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,190 रुपए दर्ज की गई है. वहीं चांदी की कीमत 91,000 रुपए प्रति किलो दर्ज की गई.

झारखंड विधानसभा नियुक्ति घोटाला में अब 11 जून को अगली सुनवाई करेगी हाईकोर्ट
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 3:50 PM

झारखंड विधानसभा नियुक्ति घोटाला मामले में जांच की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट में जस्टिस एसजे मुखोपाध्याय कमिटी और जस्टिस विक्रमादित्य कमिटी की सीलबंद रिपोर्ट को पेश की गई.

जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चेकिंग के दौरान कार से 16 लाख रुपए कैश बरामद
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 3:04 AM

जामताड़ा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 16 लाख रुपए नगद बरामद किया है. बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल से सटे सीमावर्ती क्षेत्र में लोकसभा चुनाव को लेकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान पश्चिम बंगाल से आ रही एक कार से मिहिजाम पुलिस द्वारा भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया. जब वाहन चालक से पैसों के बारे में जानकारी या कागजात दिखाने दिखाने को कहा गया तो वह इसमें असफल रहा.