Sunday, Dec 14 2025 | Time 23:26 Hrs(IST)
झारखंड


चंद्रयान-3 को विदा करने वाली 'आवाज' ने अब दुनिया को कहा अलविदा, ISRO वैज्ञानिक एन वलारमथी का निधन

चंद्रयान-3 को विदा करने वाली 'आवाज' ने अब दुनिया को कहा अलविदा, ISRO वैज्ञानिक एन वलारमथी का निधन
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः ISRO (भारतीय अंतरिक्ष और अनुसंधान संगठन) के वैज्ञानिक और एजेंसी के रॉकेट काउंटडाउन लॉन्च के पीछे की वह प्रतिष्ठित आवाज जिसे आप हर लॉन्च मिशन में सुनते थे अब वह थम गई है. दरअसल, ISRO के वैज्ञानिक एन वलारमथी अब हमारे बीच नहीं रहीं. उन्होंने 64 वर्ष की आयु में दो सितंबर यानी शनिवार की शाम चेन्नई में अंतिम सांस ली. जानकारी के मुताबिक, मौत की वजह हार्ट अटैक बताया जा रहा है. 

 

आपको बता दें, 14 जुलाई 2023 को भारत के तीसरे चंद्रमा मिशन यानी चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के वक्त पूरे देश ने जिस काउंटडाउन को सुना था. वह घोषणा वैज्ञानिक एन वलारमथी ने ही की थीं वलारमथी की प्रतिष्ठित आवाज अब श्रीहरिकोटा से इसरो के भविष्य के मिशनों की काउंटडाउन की घोषणा नहीं करेगी. उनके निधन की खबर से न सिर्फ वैज्ञानिक समुदाय बल्कि आम जनता को काफी दुखी कर दिया है लोग उन्हें सोशल मीडिया हैंडल X पर श्रद्धांजलि देते हुए नमन कर रहे हैं. बता दें, एन वलारमथी देश के पहले स्वादेशी रडार इमेजिंग सेटेलाइट RISAT की परियोजना निदेशक भी थीं. 

 

हार्ट अटैक से हुआ निधन

जानकारी के मुताबिक, इसरो की वैज्ञानिक वलारमथी के निधन की वजह हार्ट अटैक का होना बताया जा रहा है. चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के समय वैज्ञानिक वलारमथी ने ही उल्टी गिनती की थी. उनके अचानक निधन की खबर पाकर इसरो के पूर्व वैज्ञानिक वेंकटकृष्ण ने दु:ख जताया है. वैज्ञानिक एन वलारमथी के न होने की खबर के बाद इसरो के मैटेरियल और रॉकेट विनिर्माण विशेषज्ञ और निदेशक डॉ. पी वी वेंकट कृष्णन (सेवानिवृत्त) ने सोशल मीडिया ट्वीटर पर पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि “वलारमथी मैडम की आवाज श्री हरिकोटा से इसरो के भविष्य के मिशनों की काउंटडाउन के लिए नहीं होगी. चंद्रयान-3 उनकी अंतिम काउंटडाउन थी. एक अप्रत्याशित निधन. बहुत दुख हो रहा है. प्रणाम!”



 

30 जुलाई को वलारमथी ने की थी अंतिम घोषणा

वैज्ञानिक एन वलारमथी तमिलनाडु के अरियालुर की रहने वाली थीं. उन्होंने 30 जुलाई को आखिरी घोषणा की थी, जब पीएसएलवी-सी56 रॉकेट एक वाणिज्यिक मिशन के तहत सिंगापुर के सात उपग्रहों को लेकर रवाना हुआ था. 

 

जानें कब लॉन्च हुआ था चंद्रयान-3

14 जुलाई को दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से चंद्रयान-3 को लॉन्च किया गया था. जिसके बाद चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त को शाम छह बजकर चार मिनट पर चांद की सतह पर सफलता पूर्वक लैंडिंग की थी. बता दें चंद्रयान-3 ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की है. चांद पर लैंडिंग के साथ ही भारत ने पूरे विश्व में इतिहास रच दिया है. चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत अब दुनिया का पहला देश बन गया है.

अधिक खबरें
सीएम हेमंत सोरेन ने शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, मेघावी छात्रों को भी किया सम्मानित
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 9:53 AM

हेमंत सोरेन आज नव नियुक्त PGT शिक्षक, सहायक आचार्य को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. प्रोजेक्ट भवन सभागार में सीएम हेमंत सोरेन नियुक्ति पत्र सौपेंगे. 10वीं और 12वीं बोर्ड के टॉपर विद्यार्थियों को पुरुष्कृत किया जाएगा

झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज, 50 से अधिक प्रस्तावों पर होगा फैसला
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 10:07 AM

झारखंड सरकार की कैबिनेट की बैठक आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होगी. बैठक में स्व. शिबू सोरेन को आवंटित मोरहाबादी स्थिति आवास पर फैसला लिया जायेगा. इसे फिलहाल रुपी सोरेन के नाम पर आवंटित किया

गणेश पूजा समिति की ओर से जगराता कार्यक्रम आयोजित
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 9:34 AM

मनोहरपुर प्रखंड के गणेश पूजा समिति मनोहरपुर की और से बारह दिवसीय पूजा सह मेला का आयोजन किया गया है. प्रतिदिन समिति की ओर से गणेश पूजा के परिसर में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. सोमवार को समिति की ओर से जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें बहार आये कलाकारों के द्बारा गणेश वंदना, बजरंगबली, मां काली वंदना समेत एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों में कलाकारों के प्रस्तुत किया गया.

झारखंड में 6 नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना पर मंत्री सुदीव्य कुमार ने केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा का जताया आभार
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 9:32 AM

मंत्री सुदीव्य कुमार ने केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा को झारखण्ड में 6 मेडिकल कॉलेजों की स्थापना हेतु उनके सकारात्मक पहल के लिए आभार व्यक्त किया हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार झारखण्ड

पति को सब्जी वाला बता.. छिपाए पैसे, महिला दारोगा मीरा सिंह की नाजायज कमाई का हुआ खुलासा
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 7:35 AM

झारखंड पुलिस की महिला दारोगा मीरा सिंह और उनके पति प्रीतम सिंह की काली कमाई का खुलासा ईडी की जांच में हुआ हैं. जांच में यह पाया गया है कि मीरा सिंह ने अपनी अवैध आमदनी को छिपाने के लिए पति को कागजी रूप से सब्जी का थोक विक्रेता दिखाया था, जबकि हकीकत तो कुछ और ही थी.झारखंड पुलिस की महिला दारोगा मीरा सिंह और उनके पति प्रीतम सिंह की काली कमाई का खुलासा ईडी की जांच में हुआ हैं. जांच में यह पाया गया है कि मीरा सिंह ने अपनी अवैध आमदनी को छिपाने के लिए पति को कागजी रूप से सब्जी का थोक विक्रेता दिखाया था, जबकि हकीकत तो कुछ और ही थी.