झारखंडPosted at: सितम्बर 19, 2022 सिवाने पुल में हुई बस दुर्घटना में घायल दो मरीजों से रांची के गुरुनानक अस्पताल में मिले हेल्थ मिनिस्टर

न्यूज11, भारत
रांची: हजारीबाग के सिवाने पुल में हुई बस दुर्घटना में घायल सिख समुदाय के लोगों का हालचाल लेने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सोमवार को रांची के गुरुनानक अस्पताल पहुंचे. शनिवार को हुई दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गयी थी. जबकि 45 लोग घायल हो गये थे. घायलों में से आधा दर्जन लोगों को बेहतर इलाज के लिए रांची के गुरुनानक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. इनमें से चार घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दिया गया. वर्तमान में दो घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही मैंने हजारीबाग डीसी और सिविल सर्जन से बात करके त्वरित गति से इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. सभी घायलों की तत्परता से इलाज की गई. उन्होंने कहा कि गुरुनानक में भर्ती घायलों का हालचाल जाना के लिए आया हूं. घटना में जिनकी मौत हुई, उनके प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं. वर्तमान में दो मरीज यहां भर्ती है. जिसमें एक महिला है, इनका हाथ टूट गया है. जबकि एक पुरुष के सर पर चोट लगी है. दोनों मरीज खतरे से बाहर हैं.