Friday, Sep 29 2023 | Time 13:17 Hrs(IST)
 logo img
" "; ";
  • World Heart Day 2023: वर्ल्ड हार्ट डे आज, जानिए क्या है इस बार का थीम
  • World Heart Day 2023: वर्ल्ड हार्ट डे आज, जानिए क्या है इस बार का थीम
  • ड्रामा क्वीन की नई फरमाइश कहा- मुझ पर बायोपिक बननी चाहिए
  • AJSU का तीन दिवसीय महाधिवेशन आज से, देश-विदेश से जुटेंगे कई बुद्धिजीवी और विशेषज्ञ
  • झारखंड में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश के आसार, वज्रपात की भी संभावना
  • बिरसा चौक के महतो होटल में अगलगी, कई सामान जलकर खाक
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नया अंदाज पहुंचे कीर्ति नगर फर्नीचर मार्केट, बढ़ई के साथ किया काम
  • रांची के बुढ़मू में अपराधियों ने अवैध बालू से लदे हाइवा को जलाया
  • जामताड़ा पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार
  • ATS की कार्रवाई, 5 किलो अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
  • पंडरा गोलीकांड: 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डॉक्टरों ने मनीष के सिर से निकाली गोली
देश-विदेश


नहीं रहे झारखंड के कद्दावर नेता समरेश सिंह, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

नहीं रहे झारखंड के कद्दावर नेता समरेश सिंह, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर
न्यूज11 भारत




रांचीः राज्य के कद्दावार नेता (बोकारो के पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री) समरेश सिंह का 01 दिसंबर (गुरुवार) सुबह निधन हो गया. उन्होंने बोकारो सेक्टर-4 सिटी सेंटर स्थित आवास में अंतिम सांस ली. जानकारी के अनुसार, वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. रांची के मेदांता अस्पताल में इलाज के बाद एक दिन पहले ही उन्हें घर लाया गया था. इधर, उनके निधन की खबर के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है. वहीं राज्य में पक्ष-विपक्ष के सभी नेता उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है. 

 

पिछले कई महीनों से चल रहे थे बीमार

 

आपको बता दें, राज्य के पूर्व मंत्री समरेश सिंह को समर्थक प्यार से दादा कहा करते थे, वे बोकारो ही नहीं बल्कि पूरे राज्य के एक लोकप्रिय नेता थे. उन्होंने अपनी राज्य के विकास के लिए काफी योगदान दिया था. जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए बीजीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहां के डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया. लेकिन रिम्स में भी उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ जिसके बाद उन्हें रांची के ही ही मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां ठीक होने के बाद उन्हें घर वापस लाया गया था. 

 


 

श्रद्धांजिल दे रहे राज्य के नेता

 

राज्य के राजनीतिक गलियारों में पूर्व विधायक सह मंत्री पूर्व मंत्री समरेश सिंह के निधन की खबर के बाद शोक की लहर है. राजनीतिक दलों के नेता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे है. उनके इस तरह दुनिया छोड़कर चले जाने से समर्थकों को भी गहरा धक्का लगा है. क्षेत्र के लोग उनके आवास पर पहुंच रहे है और पूर्व मंत्री समरेश सिंह दोनों बेटे सिद्धार्थ सिंह संग्राम सिंह और बहू श्वेता सिंह, परिंदा को संत्वाना दे रहे है. समरेश सिंह के बड़े बेटे राणा प्रताप अमेरिका में रहते है. जानकारी के अनुसार, वे बोकारो पहुंचने वाले है. 

 

BJP के संस्थापक सदस्यों में रहे है समरेश सिंह

 

बोकारो के पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री समरेश सिंह बीजेपी के संस्थापक सदस्य में से एक है. बाकोरो के लोग सहित समर्थक उन्हें प्यार से दादा कहते हैं. उन्होंने साल 1977 में बोकारो विधानसभा में पहली बार निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में जीत हासिल की थी. कहा जाता है कि मुंबई में 1980 में आयोजित बीजेपी के प्रथम अधिवेशन में कमल निशान का चिह्न रखने का सुझाव उन्होंने ही दिया था, जिसे केंद्रीय नेताओं ने अपनी मंजूरी दी थी. इसके बाद उन्हें साल 1977 के चुनाव में कमल निशान पर ही जीत मिली थी. वहीं, 1985 और 1990 में वे बोकारो से विधायक निर्वाचित हुए. इससे पहले 1985 में इंदर सिंह नामधारी के साथ मिलकर समरेश सिंह ने बीजेपी में विद्रोह कर 13 विधायकों के साथ संपूर्ण क्रांति दल का गठन किया. हालांकि कुछ दिनों के बाद ही संपूर्ण क्रांति दल का विलय बीजेपी में कर दिया गया.

 


 

2014 के लोकसभा चुनाव में मिली थी हार

 

साल 1995 में उन्हें बीजेपी की टिकट नहीं मिला जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा लेकिन चुनाव में वे जीत नहीं सकें. वहीं 2000 में झारखंड जब एक अलग राज्य बना, उस वक्त उन्होंने झारखंड वनांचल कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे. नए झारखंड राज्य की स्थापना के बाद वे राज्य के पहले विज्ञान और प्रद्योगिकी मंत्री नियुक्त किए गए. 2009 में वे झारखंड विकास मोर्चा के टिकट पर विधायक बने. इसके बाद झारखंड विकास मोर्चा के टिकट पर ही आखिरी बार 2014 में रमरेश सिंह ने लोकसभा के चुनावी मैदान में अपनी किस्मत अजमाने के लिए उतरे, लेकिन उन्हें हार मिली. 
अधिक खबरें
ड्रामा क्वीन की नई फरमाइश कहा- मुझ पर बायोपिक बननी चाहिए
सितम्बर 29, 2023 | 29 Sep 2023 | 12:42 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत जो कॉन्ट्रोवेरिसल क्वीन और एंटरटेनमेंट क्वीन के नाम से जानी जाती है. वह हमेशा मीडिया में अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुखियों में रहेती है. हाल में ही वह उमरा करके भी वापस लौटी है. बता दें, अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी के साथ निकाह करने के बाद राखी ने अपना धर्म ही बदल लिया, और अपना नाम राखी से फातिमा रख लिया. लेकिन काफी लंबे समय से राखी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नया अंदाज पहुंचे कीर्ति नगर फर्नीचर मार्केट, बढ़ई के साथ किया काम
सितम्बर 29, 2023 | 29 Sep 2023 | 10:33 AM

बीते कुछ दिनों पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे जहां पर उन्होंने कुलियों से मुलाकात कर उन सभी की पड़ा सुनी और विश्वास दिलाया की उनकी समस्याओं का वह जरुर समाधान निकालेंगे. अब वह गुरुवार के दिन अचानक से कीर्ति नगर फर्नीचर मार्केट पहुंच गए. इस दौरान उन्होंने वहां कई कारपेंटर से

शादी समारोह के दौरान लगी भीषण आग में दुल्हा-दुल्हन समेत 114 लोगों की मौत
सितम्बर 27, 2023 | 27 Sep 2023 | 1:35 AM

शादी के समारोह में लोग जश्न और शादी करने वाले जोड़े को बधाई देने के लिए एकत्रित होते है. इस बीच लोग जमकर मस्ती करते है लेकिन इस दौरान कई जगहों पर आगजनी जैसी कई घटनाएं घट जाती है.

'ईश्वर रक्षा करेगा' कहकर शेरों के बाड़े में कूदकर बैठ गया पादरी, देखें Video
सितम्बर 28, 2023 | 28 Sep 2023 | 12:38 PM

सोशल मीडिया में लोगों को हैरातंगेज करने वाली कई वीडियो सामने आती है जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते है. कई ऐसे वीडियो होते हैं जिसे देखकर लोगों की हंसी नहीं रूकती तो कई लोगों को दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर कर देती है. हम आपको ऐसी ही एक खबर बताने जा रहे हैं जो इन दिनों सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है.

Eid Milad Un Nabi 2023: ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में स्वच्छता का संदेश देगा मुस्लिम समुदाय
सितम्बर 28, 2023 | 28 Sep 2023 | 12:23 PM

ईद मिलादुन्नबी का दिन मुस्लिम समुदाय के लिए विशेष है. इस दिन पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन है. यह एक धार्मिक पर्व है.