न्यूज11 भारत
रांची: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस एग्जाम 2022 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. कुल 933 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है. डीयू के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की इशिता किशोर ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में टॉप किया है. दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया और तीसरे स्थान पर उमा हरति एन, चौथा स्थान स्मृति मिश्रा और पांचवां मयूर हजारिका रही.
UPSC CSE 2022 टॉपरों की सूची
1.इशिता किशोर
2.गरिमा लोहिया
3.उमा हरति एन
4.स्मृति मिश्रा
5.मयूर हजारिका
6.गहना नव्या जेम्स
7.वसीम अहमद भट
8.अनिरूद्ध यादव
9.कनिका गोयल
10.राहुल श्रीवास्तव
सिविल सेवा परीक्षा में सफल होने वालों में 613 पुरूष और 320 महिलाएं हैं, वहीं टॉपर्स की बात करें तो महिला कैंडिडेट्स का बोलबाला रहा है. टॉप 25 में 14 महिला कैंडिडेट्स हैं और 11 पुरूष हैं. सिविल सेवा परीक्षा 2022 के नतीजों में एक बार यह अहम रही है कि नामी कॉलेजों से ग्रैजुएशन करने वाले आगे रहे हैं. अभ्यर्थी अपना परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट
upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं.
इतने उम्मीदवारों का चयन
यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में कुल 933 उम्मीदवार नियुक्ति के लिए चयनित किए गए हैं. इनमें से 345 कैंडिडेट्स अनारक्षित, 99 ईडब्ल्यूएस, ओबीसी से 263 एससी से 154 तथा एसटी कैटेगरी से 72 उम्मीदवार शामिल किए हैं.