Thursday, May 2 2024 | Time 00:20 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


6 दिसंबर से विशेष मध्यस्थता अभियान, इन मामलों की होगी मध्यस्थता

6 दिसंबर से विशेष मध्यस्थता अभियान, इन मामलों की होगी मध्यस्थता

न्यूज11 भारत

रांची : राजधानी में विभिन्न मामलों के निपटारे के लिए विशेष मध्यस्थता अभियान की शुरुआत 6 दिसंबर से होगी. 10 दिसंबर यानि पांच दिन चलने वाला यह विशेष अभियान सुबह 10.30 बजे से होगी. जिसमें विभिन्न मामलों का निष्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा. इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची के अरुण कुमार राय (न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष) और छवि रंजन (डीसी-सह-उपाध्यक्ष) की ओर से सूचना जारी कर दी गई है. जिसमें कहा गया है कि विशेष मध्यस्थता अभियान के तहत लाभुक अपने मामलों को संबंधित न्यायालयों से मध्यस्थता केंद्र में भिजवाकर उनका निस्तारण कराकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं. मध्यस्थता केंद्र के व्यवहार न्यायालय रांची में यह आयोजन किया जाएगा. इस संबंध में विस्तृत जानकारी व्यवहार न्यायालय, रांची के कार्यावधि में जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची के कार्यालय में आकर सचिव (जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची) या उनके दूरभाष सं.-0651-2223351 पर संपर्क कर लिया जा सकता है. 


इसे भी पढ़ें, ब्राउन शुगर का सप्लाई करने वाले मॉडल युवती का Boyfriend हुआ गिरफ्तार


प्रस्तुत किए जाने वाले मामले

तलाक संबंधी मामले, दहेज प्रतिषेध अधिनियम के मामले, वैवाहिक पुनर्स्थापना के मामले, भा.द.वि. की धारा-498 ए के मामले, दत्तक ग्रहण के मामले, घरेलू हिंसा के मामले, भरण-पोषण के मामले, घरेलू हिंसा अधिनियम के अन्य मामले, बच्चों के संरक्षकता एवं अभिरक्षा के मामले, प्रिवार न्यायालय में लंबित अन्य मामले प्रस्तुत किए जाएंगे.


 
अधिक खबरें
ओडिशा के मयूरभंज से JMM ने अंजनी सोरेन को बनाया प्रत्याशी
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 8:21 PM

ओडिशा के मयूरभंज लोकसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अंजनी सोरेन को अपना प्रत्याशी बनाया है. बता दें, अंजनी सोरेन जेएमएम सुप्रीमो दिशोम गुरू शिबू सोरेन की बेटी है

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर वाहनों के आने-जाने और पार्किंग की नई व्यवस्था लागू
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 7:59 PM

राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आज से यानी कि 1 मई से एक नई व्यवस्था लागू कर दी गई है. दरअसल, एयरपोर्ट पर पार्किंग और आवागमन की व्यवस्था पर बदलाव कर दिए गए हैं.

कल झारखंड दौरे पर आएंगे उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी और उत्तरप्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 7:27 PM

रांची लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ 2 मई को नामांकन पत्र भरेंगे. जिसमें शामिल होने के लिए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी रांची पहुंचेंगे.

एक ही घर से 12 घंटे में निकली दो लाश, जाने क्या मामला
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 6:34 PM

झारखंड के रांची में, एक दुखद घटना सामने आई जब एक ही घर में 12 घंटे के भीतर दो व्यक्तियों ने अपनी जान ले ली.

जयराम महतो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 2:01 AM

जयराम महतो गिरफ्तार हो गए है. उन्हें गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए नामांकन के बाद रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद उन्होंने जनसभा करने के लिए पुलिस से अनुमति मांगी