Saturday, Apr 27 2024 | Time 02:56 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


सरहुल के लिए तैयार है रांची, निगम देगी श्रद्धालुओं को फ्री बस सेवा, जानें पूरी रिपोर्ट

सरहुल के लिए तैयार है रांची, निगम देगी श्रद्धालुओं को फ्री बस सेवा, जानें पूरी रिपोर्ट
न्यूज11 भारत

रांची: सरहुल को देखते हुए रांची नगर निगम ने अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली है. बता दें प्रसाशन द्वारा सभी सरना स्थलों की साफ सफाई विशेष रूप से की जा रही है. प्रप्त जानकारी के अनुसार बता दें रांची निगम  शहर के बाहर से आने वाली खोड़हा टोली के आने-जाने के लिए पांच रूट जिनमें सिरमटोली से नामकुम, सिरमटोली से हेहल, सिरमटोली से कांके, सिरमटोली से बुटी मोड़ और सिरमटोली से कटहल मोड़ के बीच नि:शुल्क सिटी बस चलायेगा.

 

सरहुल को लेकर गांव कस्बों और दूर दराज से आने वाले श्रद्धलुओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए निगम ने व्यवस्था चाक चौबंद रखी है. इस बारे में निगम के अपर नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन ने बताया कि आदिवासियों का प्रमुख त्योहार सरहुल को लेकर प्रसाशन व रांची नगर निगम की तैयारियां अंतिम चरण में है.

 


 

साथ ही उन्होने जानकारी दी कि शहर में कुल 121 छोटे- बड़े आखाड़ा हैं. इनमें से सिरमटोली, हतमा औऱ करम टोली के सरना स्थल पर सबसे ज्यादा भीड़ होती है इस बात को ध्यान में रखते हुए निगम सभी जगहों पर जमीन समतलीकरण का काम कर रहा है. साथ ही निगम द्वारा सरना स्थल से जुड़े संपर्क पथों की विशेष अभियान के तहत सफाई की जा रही है. बाकायदा इसकी मॉनिटरिंग निगम के अधिकारी कर रहे हैं. वहीं स्वच्छता को लेकर बताया कि जुलूस वाले सारे रूट पर मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की जाएगी.

 

साज सज्जा के विषय में जानकारी दी कि सभी सरना स्थल पर पारंपरिक कलाकृतियां बनाई जा रही हैं. वहीं शहा का हृदयस्थली अलबर्ट एक्का चौक पर भीड़ के मूवमेंट के लिए निगम जिला प्रशासन के साथ योजना बना रहा है. इसे लेकर सभी सरना स्थल की कमिटी से बात की गई है. लोगों के लिए जुलूस वाले रूट में निगम की तरफ से टैंकरों द्वारा पीने के पानी की व्यवस्था की जाएगी. वहीं सरहुल को लेकर निगम के तरफ से सभी शौचालयों में नि:शुल्क सुविधा मिलेगी.
अधिक खबरें
रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 7:59 PM

झारखण्ड हाईकोर्ट ने अवैध ऑटो, ई रिक्शा सहित शहर के जाम की समस्या को लेकर सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था मामले की सुनवाई अब 13 मई को होगी. इसके बाद रांची में डीटीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में ऑटो और ई रिक्शा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है

AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 6:19 AM

राजनीतिक पार्टियों में दलबदल का सिलसिला अब भी नहीं रूका है. अब झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने अपना दल बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है.

HC के दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा की स्मृति में 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 4:48 PM

दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा के स्मरण में झारखंड हाईकोर्ट में आज से 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत हो गई है इसकी शुरूआत झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं और सरकारी अधिवक्ताओं की मौजूदगी में राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने की.

नकली सोना गिरवी रखकर जालसाजों ने बैंक को लगाया करोड़ों का चूना, मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 3:55 PM

धनबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल अपने शातिराना अंदाज में जालसाजों ने आम आदमी के साथ नहीं बल्कि एक बैंक को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया है.

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर 52 छात्र होंगे इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में होंगे  शामिल
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 2:22 AM

एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर इंटरमीडिएट की परीक्षा में नहीं दे पाए 52 छात्रों को झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल कराने का आदेश दिया है.