Wednesday, Nov 19 2025 | Time 17:59 Hrs(IST)
झारखंड


जयपाल सिंह मुंडा और शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के नाम पर हो रेलवे स्टेशन का नामांकरण: बंधु तिर्की

हटिया स्टेशन और रांची रेलवे स्टेशन का हो नामांकरण
जयपाल सिंह मुंडा और शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के नाम पर हो रेलवे स्टेशन का नामांकरण: बंधु तिर्की
न्यूज11 भारत 

 

झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विधायक बंधु तिर्की ने रेलवे मंत्री भारत सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर रांची रेलवे स्टेशन का नाम जयपाल सिंह मुंडा और हटिया स्टेशन का नाम शहीद विश्वनाथ शाहदेव के नाम नामांकरण करने की मांग की है. तिर्की ने अपने पत्र में कहा कि झारखंड की पावन धरती ने एक से बढ़कर एक महापुरुषों, वीरों और शहीदों को जन्म दिया है, वैसे महापुरुषों की गणना में जयपाल सिंह मुंडा और वीर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाता है. जयपाल सिंह मुंडा का भारतीय जनजातियों और झारखंड अलग राज्य आंदोलन में अग्रणी भूमिका के फल स्वरुप मारंग गोमके (बड़ा मालिक) से शुशोभित किया जाता है. जयपाल सिंह मुंडा राजनीतिज्ञ, पत्रकार, लेखक, संपादक, शिक्षाविद, खिलाड़ी और कुशल प्रशासक बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे. उनका मानना था कि आदिवासी यहां के मूल निवासी है अतः वे जनजाति नहीं आदिवासी हुए उनका जन्म 03 जनवरी 1903 को खूंटी के टकरा पहान टोली में हुआ था. यह देश के पहले आदिवासी थे जिन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित होने का गौरव प्राप्त है लेकिन हॉकी के मोह के कारण उन्होंने सिविल सेवा से त्यागपत्र दे दिया, ये ब्रिटेन में वर्ष 1925 में 'ऑक्सफोर्ड ब्लू' का खिताब पाने वाले हॉकी के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी थे. इनके नेतृत्व और कप्तानी में भारत ने 1928 के ओलंपिक का पहला स्वर्ण पदक हासिल किया था. अंतरराष्ट्रीय हॉकी में जयपाल सिंह मुंडा की कप्तानी में देश को पहला गोल्ड मेडल मिला था 1946 में खूंटी ग्रामीण क्षेत्र से जीत कर संविधान सभा के सदस्य बने. जयपाल सिंह मुंडा ने जिस तरह से आदिवासियों की इतिहास, दर्शन और राजनीति को प्रभावित किया जिस प्रकार झारखंड आंदोलन को अपने वक्तव्यों, सांगठनिक कौशल और रणनीतियों से भारतीय राजनीति और समाज में स्थापित किया वह अद्वितीय है.

 


 

उसी प्रकार अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव ने अपने नेतृत्व और पराक्रम से अंग्रेजी हुकूमत की जड़ें हिला दी थी. ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव का जन्म 12 अगस्त 1817 ई को वर्तमान के रांची जिला अंतर्गत बड़का गढ़ की राजधानी शतरंजी में हुआ था. पिता की मृत्यु के उपरांत विश्वनाथ शाहदेव ने बड़कागढ़ की गद्दी संभाली.

 

उस दौरान तत्कालीन बिहार में अंग्रेजी सत्ता के खिलाफ चिंगारी सुलग रही थी. अंग्रेजों ने टैक्स एवं लगान से जनता को तबाह किया हुआ था. ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव छोटानागपुर की जनता एवं जमींदारों को ब्रिटिश सत्ता से मुक्ति के लिए उलगुलान छेड़ दिया. इस अभियान में पांडे बृजभूषण सिंह, चामा सिंह, शिव सिंह, रामलाल सिंह और विजय राम सिंह जैसी हस्तियों को नेतृत्व ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव ने किया, मंगल पांडे के नेतृत्व में मेरठ छावनी में 1857 में कारतूस काण्ड विद्रोह हो चुका था. रामगढ़ में ब्रिटिश छावनी और रामगढ़ बटालियन में भी विद्रोह की आग सुलग रही थी. ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव ने वहां शेख भिखारी  और उमराव सिंह को भेजा. इनके संदेश के बाद रामगढ़ बटालियन में भी विद्रोह की भीतरी तैयारी शुरू हो गई.

 

ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव सैन्य संचालन की योजना बनाने लगे। 1855 में ही अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह का बिगुल फूंका गया अपने राज्य को अंग्रेजी सत्ता से स्वतंत्र घोषित कर दिया. 16 अप्रैल 1858 को रांची जिला स्कूल के मुख्य द्वार के समक्ष कदम वृक्ष में इन्हें फांसी दे दी गई. झारखंड की इन दोनों सपूतों की गाथा इतिहास के पन्नों पर स्वर्णिम अक्षरों से उल्लेखित है एक ओर ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की वीर गाथा, आत्म बलिदान और अदम्य साहस ने राज्य को ऊर्जावान शक्ति प्रदान की. वहीं, मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा ने खिलाड़ी, साहित्यकार लेखक, पत्रकार, संपादक, शिक्षाविद एवं कुशल राजनीतिज्ञ के रूप में प्रसिद्धि पाई और एक महान जननायक के रूप में विश्व विख्यात हुए ऐसे महान विभूतियों के नाम रांची रेलवे स्टेशन एवं हटिया रेलवे स्टेशन का नामांतरण कर झारखंडियों को गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान करें. 

 

 

अधिक खबरें
सीएम हेमंत सोरेन ने शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, मेघावी छात्रों को भी किया सम्मानित
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 9:53 AM

हेमंत सोरेन आज नव नियुक्त PGT शिक्षक, सहायक आचार्य को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. प्रोजेक्ट भवन सभागार में सीएम हेमंत सोरेन नियुक्ति पत्र सौपेंगे. 10वीं और 12वीं बोर्ड के टॉपर विद्यार्थियों को पुरुष्कृत किया जाएगा

झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज, 50 से अधिक प्रस्तावों पर होगा फैसला
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 10:07 AM

झारखंड सरकार की कैबिनेट की बैठक आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होगी. बैठक में स्व. शिबू सोरेन को आवंटित मोरहाबादी स्थिति आवास पर फैसला लिया जायेगा. इसे फिलहाल रुपी सोरेन के नाम पर आवंटित किया

गणेश पूजा समिति की ओर से जगराता कार्यक्रम आयोजित
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 9:34 AM

मनोहरपुर प्रखंड के गणेश पूजा समिति मनोहरपुर की और से बारह दिवसीय पूजा सह मेला का आयोजन किया गया है. प्रतिदिन समिति की ओर से गणेश पूजा के परिसर में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. सोमवार को समिति की ओर से जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें बहार आये कलाकारों के द्बारा गणेश वंदना, बजरंगबली, मां काली वंदना समेत एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों में कलाकारों के प्रस्तुत किया गया.

झारखंड में 6 नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना पर मंत्री सुदीव्य कुमार ने केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा का जताया आभार
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 9:32 AM

मंत्री सुदीव्य कुमार ने केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा को झारखण्ड में 6 मेडिकल कॉलेजों की स्थापना हेतु उनके सकारात्मक पहल के लिए आभार व्यक्त किया हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार झारखण्ड

पति को सब्जी वाला बता.. छिपाए पैसे, महिला दारोगा मीरा सिंह की नाजायज कमाई का हुआ खुलासा
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 7:35 AM

झारखंड पुलिस की महिला दारोगा मीरा सिंह और उनके पति प्रीतम सिंह की काली कमाई का खुलासा ईडी की जांच में हुआ हैं. जांच में यह पाया गया है कि मीरा सिंह ने अपनी अवैध आमदनी को छिपाने के लिए पति को कागजी रूप से सब्जी का थोक विक्रेता दिखाया था, जबकि हकीकत तो कुछ और ही थी.झारखंड पुलिस की महिला दारोगा मीरा सिंह और उनके पति प्रीतम सिंह की काली कमाई का खुलासा ईडी की जांच में हुआ हैं. जांच में यह पाया गया है कि मीरा सिंह ने अपनी अवैध आमदनी को छिपाने के लिए पति को कागजी रूप से सब्जी का थोक विक्रेता दिखाया था, जबकि हकीकत तो कुछ और ही थी.