Sunday, Apr 28 2024 | Time 06:40 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » गिरिडीह


बगोदर थाने में शांति समिति की बैठक, आचार संहिता के बीच सौहार्द के साथ होली और रमज़ान मनाने पर चर्चा

बगोदर थाने में शांति समिति की बैठक, आचार संहिता के बीच सौहार्द के साथ होली और रमज़ान मनाने पर चर्चा

न्यूज़11भारत


बगोदर/डेस्क: बगोदर थाना परिसर मे शनिवार को होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सुखसागर सिंह चौधरी ने किया, इस दौरान आदर्श आचार संहिता के बीच शांति और सौहार्द के साथ होली और रमजान पर्व मनाने पर चर्चा हुई, बैठक में शामिल विभिन्न पंचायत के प्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में उल्लास के साथ त्योहार मनाने की बात कही.

 

वहीं बताया गया कि हूड़दंगियों पर  पुलिस की नजर रहेगी, आपसी भाईचारे और सदभाव से पर्व मनाने पर लोगों ने विमर्श किया, साथ ही अपने अपने पंचायतों में त्योहार के दौरान संभावित समस्याओं के बारे पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करवाया गया.

 

बैठक के बाद एक दूसरे को ग़ुलाल लगा कर बधाई दी गई, कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमुख आशा राज, उप प्रमुख हरेंद्र सिंह, मुखिया प्रमिला देवी, इश्तियाक अंसारी, राजू सिंह,गोल्डन जायसवाल, बशारत अंसारी, रवि सिंह,कुलदीप साव, विश्वनाथ साहू, के अलावे बड़ी संख्या मे लोग मौजूद थे.
अधिक खबरें
कल्पना सोरेन को गांडेय से विधायक फिर सीएम बनाने का प्रयास करेंगी JMM: विकास प्रीतम
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 8:00 AM

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व कोडरमा लोकसभा के प्रभारी विकास प्रीतम ने कहा कि गांडेय उपचुनाव के मूल में परिवारवाद है.

पूर्व मंत्री व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने चलाया जनसंपर्क अभियान, साथ ही नुक्कड़ सभा को किया संबोधित।
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 7:14 PM

कोडरमा लोकसभा चुनाव व गांडेय विधानसभा उप चुनाव अगामी बीस मई को होना है जिसकी तैयारी पुरे जोर शोर से चल रही है एनडीए की टीम व इंडिया अलायंस की टीम अपनी अपनी पार्टी का पुरजोर तरीके से प्रचार प्रसार कर रहे हैं आज इसी कड़ी में झारखंड सरकार में रहे पूर्व मंत्री व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कोडरमा लोकसभा क्षेत्र व गांडेय विधानसभा क्षेत्र के बेंगाबाद प्रखंड में कई जगहों पर जनसंपर्क अभियान चलाया साथ ही नुक्कड़ सभा को भी संबोधित किया।

ट्रैफिक की धीमी रफ्तार और बढ़ते जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस द्वारा की गई कारवाई
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 5:10 PM

शहर में ट्रैफिक की धीमी रफ्तार और बढ़ते जाम की समस्या से निजात के लिए. पुलिस द्वारा बिना लाइसेंस के टोटो चालकों के विरुद्ध कारवाई की गई. इस क्रम में शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाकर दर्जनों टोटो को जब्त करते हुए कार्यवाई की है .

अज्ञात लोगों ने देर रात बांस के झुंड सहित बगीचा में लगाई आग, पूरा झुंड जलकर हुआ राख, लाखों रुपए का नुकसान
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 8:45 AM

शुक्रवार की देर रात बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सोनबाद पंचायत अंतर्गत महदैया गांव में अज्ञात लोगों ने एक बांस के झुंड सहित बगीचे में आग लगा दिया. आग लगने से पूरे बांस के झुंड सहित पूरा बगीचा जलकर राख हो गया.

गांडेय विधानसभा के लेदा हटिया मैदान में भाजपा ने की जनसभा
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 10:09 PM

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस व इंडिया गठबंधन झारखंड, देश व विकास विरोधी है। कांग्रेस ने देश में 50-60 साल शासन किया पर गरीबों की चिंता नहीं की। नरेंद्र मोदी जब देश के प्रधानमंत्री बने तो उन्होने गरीबों को चिंता की और गरीबों को पक्का मकान, गैस चूल्हा, भोजन, शौचालय, आयुष्मान समेत अनेकों योजना देने का काम किया।