Friday, May 10 2024 | Time 01:41 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » गिरिडीह


कल्पना सोरेन को गांडेय से विधायक फिर सीएम बनाने का प्रयास करेंगी JMM: विकास प्रीतम

कल्पना सोरेन को गांडेय से विधायक फिर सीएम बनाने का प्रयास करेंगी JMM: विकास प्रीतम
श्रीकांत/न्यूज़11 भारत 

गिरीडीह/डेस्क:भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व कोडरमा लोकसभा के प्रभारी विकास प्रीतम ने कहा कि गांडेय उपचुनाव के मूल में परिवारवाद है. पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को जब लगा कि सत्ता उनके परिवार से बाहर जा रही है. तब छटपटाहट हुई और एक डील के तहत गांडेय के विधायक डॉ सरफराज अहमद से इस्तीफा दिलाया गया. उक्त बातें विकास प्रीतम ने  एनडीए के प्रधान चुनाव कार्यालय गिरिडीह में प्रेस वार्ता में कही. इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे गिरिडीह लोस प्रभारी प्रकाश सेठ, मुकेश जालान, संजीव कुमार आदि थे. विकास प्रीतम ने कहा कि हेमंत सोरेन को पिता से विरासत मिली है. अब कल्पना सोरेन को गांडेय से विधायक फिर सीएम बनाने का प्रयास है, पर गांडेय की जनता सब समझ चुकी है. गांडेय उपचुनाव में भाजपा जीत दर्ज करेगी और उसके बाद राज्य सरकार की उल्टी गिनती शुरु हो जाएगी. इस उपचुनाव में भाजपा और आजसू एक साथ है. उन्होने कहा कि कांग्रेस, झामुमो, राजद ये सभी पार्टियां परिवारवाद व भ्रष्टाचार का हिस्सा है. कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में विरासत टैक्स लगाने की बात कही है. मतलब आम आदमी अपने बेटों को भी संपत्ति नहीं दे सकता है, इस पर टैक्स लगेगा. कोडरमा लोस में अन्नपूर्णा की सीट को सेफ बताया. जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने पीएम मोदी के 10 साल के कार्यकाल की उपलब्धि बताई. कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, कश्मीर से 370 की समाप्ति, सीएए समेत राष्ट्रहित में मतदान करने के कई मु्द्दे है. जिससे इस बार फिर केंद्र में मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी.मौके पर जिला अध्यक्ष महादेव दुबे,प्रकाश सेठ, मुकेश जालान ,संजीव गुडडू मौजूद रहे.
अधिक खबरें
सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने गांडेय के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जनसमपर्क अभियान
मई 09, 2024 | 09 May 2024 | 8:54 PM

गुरुवार को गांडेय प्रखंड के बदगुंदा में जनसंपर्क करने के दौरान सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनु जेएमएम कार्यकर्ताओं से मिले व गांडेय उपचुनाव व इंडिया गठबंधन के लोकसभा को लेकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा किये.

विधायक बिरंची नारायण ने गांडेय के विभिन्न क्षेत्रों में किया पथ सभा
मई 09, 2024 | 09 May 2024 | 8:16 PM

कोडरमा लोकसभा चुनाव और गांडेय विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी और दिलीप वर्मा के पक्ष में भाजपा के मुख्य सचेतक सह बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने गुरुवार को गांडेय प्रखंड के विभिन्न जगहों पर पथ सभा किया.

कोलडीह में विवाहिता का शव कुएं में तैरता मिला, ससुराल वालों ने हत्या का लगाया आरोप
मई 09, 2024 | 09 May 2024 | 8:08 PM

अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के रसनजोरी पंचायत के कोलडीह गांव स्थित एक कुंआ से बुधवार की रात को अहिल्यापुर पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर अहिल्यापुर थाना ले आई जबकि गुरुवार की सुबह को शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेजा गया.

तेज आंधी-पानी ने गांडेय के विभिन्न क्षेत्रों में मचाई तबाही गिरे पेड़ बिजली हुई बाधित
मई 09, 2024 | 09 May 2024 | 7:17 PM

गांडेय प्रखंड के गांडेय अहिल्यापुर, बुधुडीह समेत विभिन्न पंचायतों के विभिन्न गांवों में गुरुवार की दोपहर के बाद आई तेज आंधी - पानी से क्षेत्र के कई पेड़ आदि गिर गए.

एनडीए प्रत्याशी ने गांडेय विधानसभा के मुफ्फसिल में आने वाले क्षेत्र में चलाया जनसंपर्क अभियान
मई 09, 2024 | 09 May 2024 | 6:36 AM

गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इसी कड़ी में एनडीए से प्रत्याशी ने गांडेय विधानसभा के अंतर्गत आने वाले कोवाड में चुनावी कार्यालय का उद्घटान किया. इसके बाद मुफस्सिल क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया. जिनमे घोषासिंघा, रघुसिंघा, अलगुंदा, गादी, लेदा, बंसीडीह समेत विभन्न गांव में कार्यकर्ताओं के साथ सघन जनसंपर्क अभियान चला कर एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील की.