Monday, May 20 2024 | Time 20:44 Hrs(IST)
 logo img
  • ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • रांची डीसी ने जारी किया आदेश, 5 अपराधी जिला बदर, 8 को लगानी होगी थाने में हाजिरी
  • रांची डीसी ने जारी किया आदेश, 5 अपराधी जिला बदर, 8 को लगानी होगी थाने में हाजिरी
  • छत्तीसगढ़ के कवर्धा में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप वाहन के पलटने से 18 लोगों की मौत, कई घायल
  • मुर्गे के वजह से गई तीन लोगों की जान, दो भाइयों सहित पड़ोसी का शव बरामद
  • जारी हुआ Petrol-Diesel का ताजा रेट, SMS जरिए जानें आपके शहर में इनकी कीमत
  • जारी हुआ Petrol-Diesel का ताजा रेट, SMS जरिए जानें आपके शहर में इनकी कीमत
  • तोपचांची में पुलिस की कार्रवाई, चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार
  • तोपचांची में पुलिस की कार्रवाई, चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार
  • Bank FD: फौरन कराएं FD, ये बैंक दे रहे Bumper return
  • हजारीबाग में "संस्कारी मास्टर जी" ने भी सपरिवार किया मतदान,औरों से भी मतदान करनें की अपील की
  • मनी लाउंड्रिंग मामले में महावीर रूगंटा और राकेश सिंघानिया पर गठित होगा आरोप, पीएमएलए कोर्ट में होगी सुनवाई
  • मनी लाउंड्रिंग मामले में महावीर रूगंटा और राकेश सिंघानिया पर गठित होगा आरोप, पीएमएलए कोर्ट में होगी सुनवाई
झारखंड » गिरिडीह


कोलडीह में विवाहिता का शव कुएं में तैरता मिला, ससुराल वालों ने हत्या का लगाया आरोप

कोलडीह में विवाहिता का शव कुएं में तैरता मिला, ससुराल वालों ने हत्या का लगाया आरोप
भरत मंडल/न्यूज 11 भारत

गांडेय/डेस्क: अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के रसनजोरी पंचायत के कोलडीह गांव स्थित एक  कुंआ से बुधवार की रात को अहिल्यापुर पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर अहिल्यापुर थाना ले आई जबकि गुरुवार की सुबह को शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेजा गया. शव की पहचान कोलडीह गांव निवासी छोटेलाल राणा की 34 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी के रुप में की गई है. मृतका की मां मंजु देवी ने गुरुवार को  अहिल्यापुर थाना में आवेदन देकर ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए  हत्या कर शव कुंआ में फेंकने का  आरोप लगाया है. मृतका के माता के आवेदन के आधार पर अहिल्यापुर पुलिस ने  मृतका के पति ,  सास  मालती देवी, गोतनी संगीत देवी,देवर संतोष शर्मा और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है.  

 

घटना के बाद ससुराल पक्ष घर छोड़कर भाग खड़े हुए-

जानकारी के अनुसार  गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के उद्नाबाद गांव निवासी दीपक शर्मा की बहन सुनीता देवी की शादी  लगभग 15 वर्ष पूर्व  अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के कोलडीह गांव निवासी छोटेलाल शर्मा के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही सुनीता को उसके ससुराल वाले लोग प्रताड़ित कर रहे थे. मामले को लेकर कई बार पंचायती भी हुआ पर ससुराल वाले मृतका को हमेशा गाली गलौज मार पीट करते रहते थे. ग्रामीणों के अनुसार  ससुराल वालों के मार पीट तथा प्रताड़ना को लेकर बुधवार की शाम को  अहिल्यापुर   में दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुआ था और सुनीता के ससुराल वाले सुनीता को मान सम्मान के साथ रखने का वादा किया था . पंचायत के कुछ घंटे बाद बुधवार की रात लगभग 9 बजे महिला का शव  उसके ससुराल के  एक कुएं में तैरता मिला. बता दें कि मृतका का पति छोटे लाल राणा  सूरत में रहकर मजदूरी करता है , घटना के समय भी वह सूरत में ही था.
अधिक खबरें
अवैध माइका खदान में चाल धंसने से दो महिला मजदूरों की मौत, एक की स्थिति गंभीर
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 2:40 PM

गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र के परसौनी इलाके में धड़ल्ले से अभ्रख (माइका) की अवैध खदान चल रही है. शुक्रवार को माइका के अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई. वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल है. घायल का इलाज धनबाद के अस्पताल में चल रहा है. मृतक महिलाओं की पहचान बिहार के गोविन्दपुर निवासी फुलवा देवी व गावां थाना क्षेत्र की निवासी टुनी देवी के रूप में हुई है.

गांडेय विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने बाइक रैली कर झोकीं ताकत
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 8:46 AM

गांडेय उपचुनाव निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने शुक्रवार को पैदल एवं बाइक रैली कर शक्ति प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा के नेतृत्व में निकली बाइक रैली धोबिया मोड़ से महुदा मोड़, गांडेय बाजार होते हुए लोहारी, महेशमुंडा तक पहुची.

दासडीह मुखिया आवास के सामने से झामुमो प्रचार चार पहिया वाहन की हुई चोरी जांच में जुटी पुलिस
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 9:02 PM

गांडेय थाना क्षेत्र के दासडीह पंचायत के लोहारी गांव स्थित पंचायत की मुखिया निर्मला कुमारी के आवास से गुरुवार की रात को झामुमो की चारपहिया प्रचार वाहन (जेएच10सीपी2932) की चोरी हो गई. वाहन के मालिक प्रदीप पंडित के लिखित आवेदन के आधार गांडेय पुलिस ने कांड संख्या 47/24 के तहत मामला दर्ज करते हुए वाहन की खोजबीन शुरू की है.

अनुमंडल पदाधिकारी ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 7:54 PM

डुमरी अनुमंडल पदाधिकारी शहजाद परवेज ने लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के चुनाव के नियमित अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र रांची के लिए अपना मताधिकार का प्रयोग पोस्टल बैलेट से मताधिकार का प्रयोग किया है.

पुलिस ऑब्जर्वर ने चेक पोस्टो का किया निरिक्षण
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 7:25 PM

लोकसभा चुनाव को लेकर डुमरी के विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए चेक पोस्टों का पुलिस ऑब्जर्वर गिरिडीह लोकसभा मोहित चावला ने निमियाघाट डुमरी पीरटांड़ नावाडीह चेक पोस्टों का निरीक्षण किया है.