Friday, May 10 2024 | Time 14:17 Hrs(IST)
 logo img
  • तेनुघाट अधिवक्ता संघ भवन में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर
  • हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाला मामले में ईडी की हजारीबाग में बड़ी कार्रवाई
  • Hemant Soren को SC से बड़ा झटका
  • खूंटी से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का संबोधन LIVE
  • खूंटी से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का संबोधन LIVE
  • सैम पित्रोदा के बाद अब मणिशंकर अय्यर का बयान आया सामने : कहा पाकिस्तान की इज्जत !
  • केंदू पत्ता तोड़ वापस लौटी महिला की विषैला जंतु के काटने से हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
  • राजमहल लोकसभा सीट से आज JMM प्रत्याशी विजय हांसदा करेंगे नामांकन
  • राजमहल लोकसभा सीट से आज JMM प्रत्याशी विजय हांसदा करेंगे नामांकन
  • दुमका से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी नलिन सोरेन आज भरेंगे अपना नामांकन पर्चा
  • दुमका से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी नलिन सोरेन आज भरेंगे अपना नामांकन पर्चा
  • राजमहल सीट से बीजेपी प्रत्याशी ताला मरांडी आज दाखिल करेंगे नामांकन
  • राजमहल सीट से बीजेपी प्रत्याशी ताला मरांडी आज दाखिल करेंगे नामांकन
  • हजारीबाग: दावा राशि न्यायालय में नहीं जमा करने पर न्यू इंडिया इंश्योरेंस के खिलाफ कुर्की का आदेश
  • Jharkhand Politics: आज झारखंड दौरे पर आ रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
झारखंड » गिरिडीह


पूर्व मंत्री व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने चलाया जनसंपर्क अभियान, साथ ही नुक्कड़ सभा को किया संबोधित।

खाता न बही झारखंड मुक्ति मोर्चा और इंडिया अलायंस में कल्पना सोरेन जो कहे वही सही- अमर कुमार बाउरी
पूर्व मंत्री व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने चलाया जनसंपर्क अभियान, साथ ही नुक्कड़ सभा को किया संबोधित।

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत


बेंगाबाद/डेस्क: कोडरमा लोकसभा चुनाव व गांडेय विधानसभा उप चुनाव अगामी बीस मई को होना है जिसकी तैयारी पुरे जोर शोर से चल रही है एनडीए की टीम व इंडिया अलायंस की टीम अपनी अपनी पार्टी का पुरजोर तरीके से प्रचार प्रसार कर रहे हैं आज इसी कड़ी में झारखंड सरकार में रहे पूर्व मंत्री व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कोडरमा लोकसभा क्षेत्र व गांडेय विधानसभा क्षेत्र के बेंगाबाद प्रखंड में कई जगहों पर जनसंपर्क अभियान चलाया साथ ही नुक्कड़ सभा को भी संबोधित किया। बेंगाबाद के महुआर में कहा 18वीं लोकसभा के चुनाव में पूरे झारखंड में भाजपा के 14 सीटों पर प्रत्याशी मैदान में हैं अबकी बार पूरे देश में 400 पार का आंकडा पार करना है उन्होंने इंडिया अलायंस गठबंधन पर जमकर हमला बोला इस दौरान उन्होंने कहा वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति जिससे देश की संसाधनों को खोया है खोखला बनाया है देश में तुष्टिकरण हो, वंशवाद हो, परिवारवाद हो राजनीत हो या भरष्टाचार की राजनित हो इंडिया गठबंधन की सरकार ने देश की दुर्दशा की है जिसके कारण जल, जंगल, जमीन के लोभ के कारण पाँच साल के लिये निर्वाचित मुख्यमंत्री चार साल में जेल की हवालात खा रहे हैं गांडेय में जो उपचुनाव हो रहा है यहाँ के विधायक पांच साल के लिए निर्वाचित हुए थे चार साल में इस्तीफा ले लिया गया और राज्यसभा भेज दिया गया इस उपचुनाव में कल्पना सोरेन को ही चुनाव क्यों लड़ाना है..? 

 

 

परिवार वाद व वंशवाद का राजनीत में इससे बड़ा उदाहरण हो ही नहीं सकता। "खाता न बही झारखंड मुक्ति मोर्चा और इंडिया अलायंस में कल्पना सोरेन जो कहे वही सही" देश में परिवारवाद और वंशवाद की राजनीत होता आ रहा है पहले भी  देखा है जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री होते थे उस समय सोनिया गाँधी देश चलाते थे सारा सत्ता का कंट्रोल उनके हांथो में होता था आज चंपाई सोरेन जो राज्य को चला रहे हैं जो कोल्हान के टाइगर के नाम से जाने जाते थे आज सर्कस का टाइगर बनकर हैं मैडम कल्पना सोरेन के हाँथों में चाबुक है उन्होंने एक स्वर में कहा कोडरमा लोकसभा में अन्नपूर्णा देवी को अपने मत देकर देश को मजबूत करना व गांडेय विधानसभा उप चुनाव में दिलीप वर्मा को अपने मत देकर राज्य को मजबूत करना है दोनों का चुनाव चिन्ह कमल फूल छाप पर मत देकर भाजपा को मजबूत करने की अपील की इस दौरान मौके पर मुख्य रूप से यदुनंदन् पाठक,रंजीत मरांडी, कामेश्वर पासवान,अरुण हाजरा, छोटेलाल यादव, हेमराज साव, महेंद्र प्रसाद वर्मा, शिवपूजन राम, इंद्रलाल वर्मा, महेश राम, लिटन दास, अजीत राणा, सुधीर राणा, नंदलाल नंदन सहित काफी संख्या में भाजपाई लोग मौजूद थे।
अधिक खबरें
तालाब सौंदर्याकरण में संवेदक की मनमानी, कार्य अपूर्ण से ग्रामीणों में आक्रोश दी आंदोलन की चेतावनी
मई 10, 2024 | 10 May 2024 | 8:10 AM

गांडेय प्रखंड के ताराटांड़ में तालाब सौंदर्याकरण के नाम पर मेड़ काट दिये जाने व खुदाई का कार्य अपूर्ण छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है.

लोकसभा प्रत्याशी विनोद सिंह ने किया बगोदर बाजार में ब्यवसायियों और नागरिकों से संवाद
मई 09, 2024 | 09 May 2024 | 10:59 PM

इंडिया गठबंधन से कोडरमा लोकसभा प्रत्याशी सह बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह ने स्थानीय राधिका मैरेज हॉल में बगोदर बाजार के व्यवसायियों और नागरिकों के साथ संवाद किया, इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बगोदर बाजार के व्यवसायियों और नागरिकों ने भाग लिया

सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने गांडेय के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जनसमपर्क अभियान
मई 09, 2024 | 09 May 2024 | 8:54 PM

गुरुवार को गांडेय प्रखंड के बदगुंदा में जनसंपर्क करने के दौरान सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनु जेएमएम कार्यकर्ताओं से मिले व गांडेय उपचुनाव व इंडिया गठबंधन के लोकसभा को लेकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा किये.

विधायक बिरंची नारायण ने गांडेय के विभिन्न क्षेत्रों में किया पथ सभा
मई 09, 2024 | 09 May 2024 | 8:16 PM

कोडरमा लोकसभा चुनाव और गांडेय विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी और दिलीप वर्मा के पक्ष में भाजपा के मुख्य सचेतक सह बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने गुरुवार को गांडेय प्रखंड के विभिन्न जगहों पर पथ सभा किया.

कोलडीह में विवाहिता का शव कुएं में तैरता मिला, ससुराल वालों ने हत्या का लगाया आरोप
मई 09, 2024 | 09 May 2024 | 8:08 PM

अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के रसनजोरी पंचायत के कोलडीह गांव स्थित एक कुंआ से बुधवार की रात को अहिल्यापुर पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर अहिल्यापुर थाना ले आई जबकि गुरुवार की सुबह को शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेजा गया.