Sunday, Apr 28 2024 | Time 01:19 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » गिरिडीह


लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है केंद्र की मोदी सरकार

लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है केंद्र की मोदी सरकार

श्रीकांत/न्यूज़11भारत


गिरीडीह/डेस्क  


गिरिडीह कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शमसेर आलम ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है. मोदी सरकार तानाशाही रवैया पर उतारू है. उक्त बाते शमसेर आम ने गिरिडीह कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता में कही। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सतीश केडिया भी थे.


शमसेर आलम ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने कांग्रेस के बैंक खाते को फ्रिज कर दिया है. वहीं इलेक्ट्रॉल बॉन्ड के जरिए भाजपा को करोड़ों का चंदा मिला है. पाकिस्तान के नाम पर राजनीति करनेवाले भाजपा ने पाकिस्तानी कंपनियों से भी चंदा लिया है. वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा की बगैर आरोप साबित हुए ही सीएम केजरीवाल को ईडी गिरफ्तार कर लेती है. सौ करोड़ के शराब घोटाले के मामले में ईडी ने केजरीवाल को गिरफ्तार किया है, लेकिन इसी मामले में भाजपा को 50 करोड़ का चंदा मिला. उस पर मोदी सरकार और उनके मंत्री खामोश है. कहा की आने वाले चुनाव में देश की जनता को अब लोकतंत्र बचाने के लिए वोट करना होगा, क्योंकि देश का संविधान अब खतरे में आ चुका है. कहा की मोदी सरकार के खिलाफ बोलने वाले आम लोग हो या विपक्षी दल के नेता सभी को जेल जाना पड़ रहा है.  प्रेस वार्ता में प्रदेश सचिव ऋषिकेश मिश्रा, अशोक विश्वकर्मा, मदन विश्वकर्मा, राजेश तुरी समेत कई नेता और कार्यकर्ता थे.

अधिक खबरें
कल्पना सोरेन को गांडेय से विधायक फिर सीएम बनाने का प्रयास करेंगी JMM: विकास प्रीतम
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 8:00 AM

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व कोडरमा लोकसभा के प्रभारी विकास प्रीतम ने कहा कि गांडेय उपचुनाव के मूल में परिवारवाद है.

पूर्व मंत्री व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने चलाया जनसंपर्क अभियान, साथ ही नुक्कड़ सभा को किया संबोधित।
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 7:14 PM

कोडरमा लोकसभा चुनाव व गांडेय विधानसभा उप चुनाव अगामी बीस मई को होना है जिसकी तैयारी पुरे जोर शोर से चल रही है एनडीए की टीम व इंडिया अलायंस की टीम अपनी अपनी पार्टी का पुरजोर तरीके से प्रचार प्रसार कर रहे हैं आज इसी कड़ी में झारखंड सरकार में रहे पूर्व मंत्री व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कोडरमा लोकसभा क्षेत्र व गांडेय विधानसभा क्षेत्र के बेंगाबाद प्रखंड में कई जगहों पर जनसंपर्क अभियान चलाया साथ ही नुक्कड़ सभा को भी संबोधित किया।

ट्रैफिक की धीमी रफ्तार और बढ़ते जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस द्वारा की गई कारवाई
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 5:10 PM

शहर में ट्रैफिक की धीमी रफ्तार और बढ़ते जाम की समस्या से निजात के लिए. पुलिस द्वारा बिना लाइसेंस के टोटो चालकों के विरुद्ध कारवाई की गई. इस क्रम में शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाकर दर्जनों टोटो को जब्त करते हुए कार्यवाई की है .

अज्ञात लोगों ने देर रात बांस के झुंड सहित बगीचा में लगाई आग, पूरा झुंड जलकर हुआ राख, लाखों रुपए का नुकसान
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 8:45 AM

शुक्रवार की देर रात बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सोनबाद पंचायत अंतर्गत महदैया गांव में अज्ञात लोगों ने एक बांस के झुंड सहित बगीचे में आग लगा दिया. आग लगने से पूरे बांस के झुंड सहित पूरा बगीचा जलकर राख हो गया.

गांडेय विधानसभा के लेदा हटिया मैदान में भाजपा ने की जनसभा
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 10:09 PM

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस व इंडिया गठबंधन झारखंड, देश व विकास विरोधी है। कांग्रेस ने देश में 50-60 साल शासन किया पर गरीबों की चिंता नहीं की। नरेंद्र मोदी जब देश के प्रधानमंत्री बने तो उन्होने गरीबों को चिंता की और गरीबों को पक्का मकान, गैस चूल्हा, भोजन, शौचालय, आयुष्मान समेत अनेकों योजना देने का काम किया।