Sunday, Apr 28 2024 | Time 06:06 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » गिरिडीह


खोरीमहुआ SDOP के नेतृत्व पुलिस ने किया तिसरी फ्लैग मार्च

खोरीमहुआ SDOP के नेतृत्व पुलिस ने किया तिसरी फ्लैग मार्च
न्यूज़11भारत

गिरीडीह/डेस्क 

होली के मद्देनजर खोरीमहुआ एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में तिसरी पुलिस ने रविवार को तिसरी में फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च में तिसरी के थाना प्रभारी संजय नायक,ईएसआई सुदर्शन बिन सहित भारी संख्या पुलिस के जवान मौजूद थें. पुलिस द्वारा यह फ्लैग मार्च तिसरी सहित चन्दौरी,पलमरुआ,गुमगी आदि पंचायतों में निकाला गया. एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस तिसरी बाजार का पैदल भ्रमण कर मुख्य मार्ग से थाना तक आई.

 

इस दौरान एसडीपीओ ने आगामी लोकसभा चुनाव में ड्यूटी के लिए आने वाले बाहरी फोर्स की मुक्कमल व्यवस्था को लेकर तिसरी स्थित बर्णवाल धर्मशाला का निरीक्षण किया. इस दौरान एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह ने कहा कि होली पर्व शांति,सौहार्द और भाईचारा का प्रतीक है. लोग एक दूसरे के साथ मिलकर भाईचारे के साथ होली मनावें। किसी भी व्यक्ति को होली के मौके पर जबरदस्ती रंग लगाने की जरूरत नही है. उन्होंने अन्य लोगों से भी अनावश्यक रूप से घर से बाहर नही निकलने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि होली के रंग में भंग डालने वाले शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। जो भी असामाजिक व शरारती तत्व होली में खलल पैदा करने का काम करेंगे। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी उन्होंने क्षेत्र के लोगों को होली की बधाई दी है.
अधिक खबरें
कल्पना सोरेन को गांडेय से विधायक फिर सीएम बनाने का प्रयास करेंगी JMM: विकास प्रीतम
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 8:00 AM

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व कोडरमा लोकसभा के प्रभारी विकास प्रीतम ने कहा कि गांडेय उपचुनाव के मूल में परिवारवाद है.

पूर्व मंत्री व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने चलाया जनसंपर्क अभियान, साथ ही नुक्कड़ सभा को किया संबोधित।
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 7:14 PM

कोडरमा लोकसभा चुनाव व गांडेय विधानसभा उप चुनाव अगामी बीस मई को होना है जिसकी तैयारी पुरे जोर शोर से चल रही है एनडीए की टीम व इंडिया अलायंस की टीम अपनी अपनी पार्टी का पुरजोर तरीके से प्रचार प्रसार कर रहे हैं आज इसी कड़ी में झारखंड सरकार में रहे पूर्व मंत्री व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कोडरमा लोकसभा क्षेत्र व गांडेय विधानसभा क्षेत्र के बेंगाबाद प्रखंड में कई जगहों पर जनसंपर्क अभियान चलाया साथ ही नुक्कड़ सभा को भी संबोधित किया।

ट्रैफिक की धीमी रफ्तार और बढ़ते जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस द्वारा की गई कारवाई
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 5:10 PM

शहर में ट्रैफिक की धीमी रफ्तार और बढ़ते जाम की समस्या से निजात के लिए. पुलिस द्वारा बिना लाइसेंस के टोटो चालकों के विरुद्ध कारवाई की गई. इस क्रम में शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाकर दर्जनों टोटो को जब्त करते हुए कार्यवाई की है .

अज्ञात लोगों ने देर रात बांस के झुंड सहित बगीचा में लगाई आग, पूरा झुंड जलकर हुआ राख, लाखों रुपए का नुकसान
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 8:45 AM

शुक्रवार की देर रात बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सोनबाद पंचायत अंतर्गत महदैया गांव में अज्ञात लोगों ने एक बांस के झुंड सहित बगीचे में आग लगा दिया. आग लगने से पूरे बांस के झुंड सहित पूरा बगीचा जलकर राख हो गया.

गांडेय विधानसभा के लेदा हटिया मैदान में भाजपा ने की जनसभा
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 10:09 PM

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस व इंडिया गठबंधन झारखंड, देश व विकास विरोधी है। कांग्रेस ने देश में 50-60 साल शासन किया पर गरीबों की चिंता नहीं की। नरेंद्र मोदी जब देश के प्रधानमंत्री बने तो उन्होने गरीबों को चिंता की और गरीबों को पक्का मकान, गैस चूल्हा, भोजन, शौचालय, आयुष्मान समेत अनेकों योजना देने का काम किया।