Sunday, Dec 14 2025 | Time 16:16 Hrs(IST)
झारखंड


Jharkhand Weather Update: बारिश के बाद राज्य में मौसम का बदला मिजाज, तापमान में आई गिरावट, जानिए आज के मौसम का हाल

Jharkhand Weather Update: बारिश के बाद राज्य में मौसम का बदला मिजाज, तापमान में आई गिरावट, जानिए आज के मौसम का हाल
न्यूज़11 भारत 

रांची/डेस्क: पिछले कुछ दिनों में झारखंड में चक्रवाती तूफान का खासा असर देखा गया. लेकिन अब इसका असर लगभग समाप्त हो चूका है. वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है. जिसकी वजह से सुबह और रात में ठंड में बढ़ोतरी होगी.  हालांकि दिन में धूप खिलने के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. वहीं राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. 

 

मिचौंग का असर खत्म, आसमान साफ होने पर ठंड में बढ़ोतरी

बारिश के बाद मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार अगले 5 दिनों में झारखंड में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है.  वहीं आज 

(9 दिसंबर ) सुबह में कोहरे या धुंध के बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भी संभावना है. जबकि 10 से 14 दिसंबर तक मौसम शुष्क और आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान है. 

 


राजधानी में होगी ठंड में बढ़ोतरी

आपको बता दें कि राजधानी रांची के न्यूनतम तापमान में भी अगले तीन-चार दिनों में गिरावट देखने को मिल सकती है.  शुक्रवार को रांची का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा. जो अगले 14 दिसंबर तक 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है.


 

इन जिलों में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे

आपको बता दें कि राज्य में पिछले 24 घंटे में चाईबासा में सबसे न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं रांची का न्यूनतम तापमान 15.5, डालटनगंज का न्यूनतम तापमान 16.6, बोकारो का न्यूनतम तापमान 16.5, देवघर का न्यूनतम तापमान  16.5, गिरिडीह का न्यूनतम तापमान 16.1, गढ़वा का न्यूनतम तापमान 17.2, जमशेदपुर का  न्यूनतम तापमान 17.4 और गोड्डा जिले का न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गयी है.
अधिक खबरें
सीएम हेमंत सोरेन ने शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, मेघावी छात्रों को भी किया सम्मानित
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 9:53 AM

हेमंत सोरेन आज नव नियुक्त PGT शिक्षक, सहायक आचार्य को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. प्रोजेक्ट भवन सभागार में सीएम हेमंत सोरेन नियुक्ति पत्र सौपेंगे. 10वीं और 12वीं बोर्ड के टॉपर विद्यार्थियों को पुरुष्कृत किया जाएगा

झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज, 50 से अधिक प्रस्तावों पर होगा फैसला
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 10:07 AM

झारखंड सरकार की कैबिनेट की बैठक आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होगी. बैठक में स्व. शिबू सोरेन को आवंटित मोरहाबादी स्थिति आवास पर फैसला लिया जायेगा. इसे फिलहाल रुपी सोरेन के नाम पर आवंटित किया

गणेश पूजा समिति की ओर से जगराता कार्यक्रम आयोजित
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 9:34 AM

मनोहरपुर प्रखंड के गणेश पूजा समिति मनोहरपुर की और से बारह दिवसीय पूजा सह मेला का आयोजन किया गया है. प्रतिदिन समिति की ओर से गणेश पूजा के परिसर में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. सोमवार को समिति की ओर से जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें बहार आये कलाकारों के द्बारा गणेश वंदना, बजरंगबली, मां काली वंदना समेत एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों में कलाकारों के प्रस्तुत किया गया.

झारखंड में 6 नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना पर मंत्री सुदीव्य कुमार ने केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा का जताया आभार
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 9:32 AM

मंत्री सुदीव्य कुमार ने केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा को झारखण्ड में 6 मेडिकल कॉलेजों की स्थापना हेतु उनके सकारात्मक पहल के लिए आभार व्यक्त किया हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार झारखण्ड

पति को सब्जी वाला बता.. छिपाए पैसे, महिला दारोगा मीरा सिंह की नाजायज कमाई का हुआ खुलासा
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 7:35 AM

झारखंड पुलिस की महिला दारोगा मीरा सिंह और उनके पति प्रीतम सिंह की काली कमाई का खुलासा ईडी की जांच में हुआ हैं. जांच में यह पाया गया है कि मीरा सिंह ने अपनी अवैध आमदनी को छिपाने के लिए पति को कागजी रूप से सब्जी का थोक विक्रेता दिखाया था, जबकि हकीकत तो कुछ और ही थी.झारखंड पुलिस की महिला दारोगा मीरा सिंह और उनके पति प्रीतम सिंह की काली कमाई का खुलासा ईडी की जांच में हुआ हैं. जांच में यह पाया गया है कि मीरा सिंह ने अपनी अवैध आमदनी को छिपाने के लिए पति को कागजी रूप से सब्जी का थोक विक्रेता दिखाया था, जबकि हकीकत तो कुछ और ही थी.