Saturday, Apr 27 2024 | Time 07:59 Hrs(IST)
 logo img
  • Pm Modi मई के पहले सप्ताह आएंगे चाईबासा, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित
  • सिमडेगा में पति से झगड़ा होने पर गुस्साई पत्नी ने खाया जहरीला कीटनाशक, हालत गंभीर
  • सिमडेगा में पति से झगड़ा होने पर गुस्साई पत्नी ने खाया जहरीला कीटनाशक, हालत गंभीर
  • सिमडेगा के सिकरिया टांड़ में पति ने पत्नी को मिट्टी तेल छिड़क जलाया
  • सिमडेगा के सिकरिया टांड़ में पति ने पत्नी को मिट्टी तेल छिड़क जलाया
झारखंड


हाईकोर्ट से बेल मिलने के बाद होटवार जेल से बाहर निकली पूर्व विधायक निर्मला देवी

हाईकोर्ट से बेल मिलने के बाद होटवार जेल से बाहर निकली पूर्व विधायक निर्मला देवी
न्यूज11 भारत




रांचीः पूर्व विधायक निर्मला देवी को हाईकोर्ट से बेल मिलने के बाद शुक्रवार को होटवार जेल से रिहा किया गया. पूर्व विधायक को बेल मिलने पर निर्मला देवी के पति पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, बेटी बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, बेटा अंकित राज, छोटी बेटी अनुप्रिया समेत परिजनों ने होटवार जेल पहुंचकर निर्मला देवी का स्वागत किया. 

 

बता दें, एनटीपीसी से बड़कागांव वासियों को अधिकार दिलाने के लिए हुए आंदोलन में हुई गोलीबारी मामले में पूर्व विधायक निर्मला देवी को रांची एमपी-एमएलए की कोर्ट ने दोषी करार देते हुए सजा सुनाई थी. झारखंड हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए पिछले दिनों अग्रिम जमानत दिया था और निचली अदालत में बेल बॉन्ड भरने को कहा था. पूर्व विधायक निर्मला देवी ने कहा कि न्यायालय पर पूरा भरोसा और विश्वास था कि मुझे एवं मेरे पूरे परिवार को न्याय अवश्य मिलेगा. 

 


 

विधानसभा वासियों के लिए समर्पित जीवन- अंबा प्रसाद

 

इधर, पूर्व विधायक निर्मला देवी के जेल से बाहर निकलने के बाद पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने कहा कि बड़कागांव वासियों के लिए कुछ भी करना पड़े उसके लिए मेरा परिवार कभी पीछे नहीं हटा है. वहीं, विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि वर्षों के बाद हमारा परिवार पूरा हुआ है, इससे अच्छी ख़ुशी कुछ नहीं हो सकती. विधायक ने कहा कि मेरे माता-पिता के कदमों पर मैं भी बड़कागांव विधानसभा वासियों की सेवा में मेरा जीवन विधानसभा वासियों के लिए समर्पित है. क्षेत्रवासियों के लिए, उनके हक अधिकार और न्याय मिलें, उसके लिए हमारे परिवार ने बलिदान दिया है और हम लोग कभी पीछे नहीं हटेंगे. 
अधिक खबरें
सिमडेगा में पति से झगड़ा होने पर गुस्साई पत्नी ने खाया जहरीला कीटनाशक, हालत गंभीर
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 7:36 AM

सिमडेगा के तपकरा में पत्नी ने पति से झगड़ा होने पर पत्नी ने जहरीला कीटनाशक खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार तपकरा निवासी सनम देवी नामक महिला का आज सुबह उसके पति अजय नायक के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ.

सिमडेगा के सिकरिया टांड़  में पति ने पत्नी को मिट्टी तेल छिड़क जलाया
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 6:45 AM

सिमडेगा के पाकर टांड़ थाना क्षेत्र के सिकरिया टांड़ में एक पति ने अपनी पत्नी को मामूली विवाद पर मिट्टी तेल छिड़क कर आग में जला दिया. जिससे उसकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार सिकरिया टांड़ निवासी फुलवई कुजूर नामक महिला का पति दीपक मिंज देर रात नशे में धुत घर लौटा.

रांची लोकसभा के प्रत्याशी होंगे भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 9:11 PM

भारतीय जनतंत्र मोर्चा के संसदीय चुनाव समिति की बैठक आज रांची में संपन्न हुई. बैठक में सर्वसहमति से निर्णय हुआ कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी रांची लोकसभा से चुनाव लड़ेंगे.

रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 7:59 PM

झारखण्ड हाईकोर्ट ने अवैध ऑटो, ई रिक्शा सहित शहर के जाम की समस्या को लेकर सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था मामले की सुनवाई अब 13 मई को होगी. इसके बाद रांची में डीटीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में ऑटो और ई रिक्शा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है

AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 6:19 AM

राजनीतिक पार्टियों में दलबदल का सिलसिला अब भी नहीं रूका है. अब झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने अपना दल बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है.