न्यूज़11 भारत
रांची: महेंद्र सिंह धोनी जिन्हें कैप्टन कूल के नाम से भी जाना जाता है. उनका कल बर्थडे था और इस दौरान उनका बर्थडे विश करने के लिए लाखों फैन्स दूर दूर से उनसे मिलने पहुचे. और काफी लोगों ने धोनी के बर्थडे में उनके लिए कुछ अलग किया. इसी दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इन्स्टा पोस्ट के माध्यम से एक विडियो पोस्ट किया. जिसमे वे एक खास अंदाज में अपना जन्मदिन मनाते नजर आए.
बता दे की महेंद्र सिंह धोनी द्वारा पोस्ट की गई विडियो में धोनी अपने पेट्स के साथ रांची के फार्म हाउस स्थित गार्डन में केक काटते नजर आए. इस दौरान जो इसे खास बना रहा था वो यह था की उन्होंने एक छोटे से केक पर कैंडल जलाया, फिर केक काटकर अपने पेट्स को खिला रहे थे. उसके बाद अंत में उसका एक टुकड़ा वो खुद भी खा रहे थे.
ये भी पढ़ें... पत्नी की हत्या के बाद दूसरी महिलाओं को निशाना बनाकर मारने वाले, अजय रविदास को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आपको बता दें की उनके इस पोस्ट पर फैन्स ने जमकर अपना प्यार बरसाया. और तुरंत ही यह विडियो वायरल हो गई इसके साथ ही अब तक 34 लाख, 25 हजार, 236 लोगों ने धोनी के इस पोस्ट को लिखे किया है.