Friday, May 3 2024 | Time 05:16 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » रांची


रांची के चर्च रोड में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति को मारी गोली, मौत

रांची के चर्च रोड में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति को मारी गोली, मौत
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः राजधानी रांची में बैखौफ अपराधियों ने एक बार फिर से गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है. ताजा खबर लोअर बाजार थाना क्षेत्र की है. जहां दो की संख्या में आए अपराधियों ने एक व्यक्ति पर फायरिंग की. उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. 

 


 

दो अपराधियों ने व्यक्ति पर चलाई गोली

घायल व्यक्ति का नाम छोटू है बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी के चर्च रोड में शॉपिंग कर रहा था इसी बीच वहां पर अचानक दो अपराधी आ धमके और उन्होंने व्यक्ति पर गोली चला दी. गोली लगते ही व्यक्ति नीचे गिर पड़ा. घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. जानकारी के मुताबिक, अपराधियों ने आपसी रंजिश के कारण व्यक्ति पर गोलीबारी की. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी पैदल ही भागने में सफल रहें. मृतक का पुराना अपराधिक इतिहास रहने की बात भी कही जा रही है. 


 


घटना से पहले पुलिस ने किया था फ्लैग मार्च

वहीं घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायल व्यक्ति की पत्नी से मामले में पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि अपराधियों द्वारा गोलीबारी की इस घटना को अंजाम देने से ठीक पहले ही पुलिस बल के जवान फ्लैग मार्च करते हुए वहां से गुजरे थे. 

 
अधिक खबरें
वाहन चेकिंग के नाम पर वसूली का खेल, रिश्वत की मांग करते पुलिस जवान का वीडियो वायरल
मई 02, 2024 | 02 May 2024 | 5:09 AM

वाहन चेकिंग के नाम पर राजधानी में पुलिस द्वारा वसूली का खेल चल रहा है. शहिद चौक के पास से एक ट्रैफिक पुलिस के जवान का घूस लेते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

दीउड़ी मंदिर में भोजपुरी के जाने माने एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने माथा टेका
मई 02, 2024 | 02 May 2024 | 2:04 PM

रांची के तमाड़ में स्थित दीउड़ी मंदिर में भोजपुरी के जाने मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह माथा टेकने पहुंची जहां उन्होंने माता का आशीर्वाद लेकर पूजा अर्चना किया.

खलारी में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के चार सदस्यों की हुई मौत, एक घायल
मई 02, 2024 | 02 May 2024 | 7:36 AM

बुधवार की शाम खलारी थाना क्षेत्र के भेलवाटांड चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया. घायल को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है.

तमाड़ विधानसभा में एनडीए की समन्वय बैठक आयोजित, जीत की रणनीतियों पर हुई चर्चा
मई 02, 2024 | 02 May 2024 | 7:23 AM

खूंटी लोकसभा अंतर्गत तमाड़ विधानसभा स्तरीय एनडीए की समन्वय बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में अखिल झारखंड बुद्धिजीवी मंच के पदाधिकारी मुख्य रूप से शामिल हुए. मौके पर बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा ने कहा कि आजसू और भाजपा के कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए एनडीए की भारी मतों से जीत सुनिश्चित करें.

महिलाओं का हक और अधिकार सुनिश्चित करना प्राथमिकता : यशश्विनी सहाय
मई 02, 2024 | 02 May 2024 | 6:46 AM

इंडिया गठबंधन की सांसद उम्मीदवार यशश्विनी सहाय ने ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से रूबरू हुई. इसी दौरान चांडिल, चौका सहित कई स्थानों में अपने समर्थकों के साथ बातचीत की. उन्होंने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा के लोगो ने काफी प्यार दिखाया है अगर सबका आशीर्वाद रहा तो आम जनताओं के समस्याओं को लेकर लोकसभा पहुंचूंगी.