Friday, May 17 2024 | Time 09:23 Hrs(IST)
 logo img
  • आ गया T20 विश्व कप के वार्मअप मैचों का शेड्यूल, जानिए भारतीय टीम कब और किससे भिड़ेगी !
  • आ गया T20 विश्व कप के वार्मअप मैचों का शेड्यूल, जानिए भारतीय टीम कब और किससे भिड़ेगी !
  • अचानक RCB के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे MS Dhoni, चाय पीते आए नजर, Video वायरल
  • संदेहास्पद स्थिति में मिली मां की लाश, पुत्र पर लगा मां को मारने का आरोप, मचा हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस
  • मुंबई क्राइम ब्रांच ने घाटकोपर होर्डिंग हादसे के मुख्य आरोपी को उदयपुर से किया गिरफ्तार
  • आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य केरेडारी में जनसभा को करेंगे संबोधित
  • BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आज राजमहल और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को करेंगे संबोधित
  • बीएलओ सुपरवाइजर तथा सभी सेक्टर पदाधिकारी के साथ उपायुक्त नें की बैठक
झारखंड


महिलाओं का हक और अधिकार सुनिश्चित करना प्राथमिकता : यशश्विनी सहाय

महिलाओं का हक और अधिकार सुनिश्चित करना प्राथमिकता : यशश्विनी सहाय

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत


चांडिल/डेस्क: इंडिया गठबंधन की सांसद उम्मीदवार यशश्विनी सहाय ने ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से रूबरू हुई. इसी दौरान चांडिल, चौका सहित कई स्थानों में अपने समर्थकों के साथ बातचीत की. उन्होंने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा के लोगो ने काफी प्यार दिखाया है अगर सबका आशीर्वाद रहा तो आम जनताओं के समस्याओं को लेकर लोकसभा पहुंचूंगी. उन्होंने ये भी कहा कि उनके पिता सुबोद कांत सहाय भी रांची लोकसभा से जीतकर लोकसभा में गए थे जहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री की भूमिका निभाई. लोगो का रुझान देखकर पता चल रहा है कि इस बार रांची लोकसभा में कांग्रेस जीत जरूर हासिल करेगी.

 


 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे आम महिलाओं के हक और अधिकार के लिए कार्य को प्राथमिकता के तौर पर करेंगी. मौके पर पुर्व केंद्रीय मंत्री सुबोद कांत सहाय, सुप्रियो भट्टाचार्य, ईचागढ़ विधायक साबिता महतो, क़ाबलु महतो, स्नेहा महतो, सहित सैकड़ों जेएमएम  व कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे. 
अधिक खबरें
आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य केरेडारी में जनसभा को करेंगे संबोधित
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 7:37 AM

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज, शुक्रवार (17 मई) को हजारीबाग लोकसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे.

BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आज राजमहल और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को करेंगे संबोधित
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 6:58 AM

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी आज, शुक्रवार को राजमहल और कोडरमा लोकसभा में तीन जनसभा को संबोधित करेंगे. मरांडी राजमहल लोकसभा के साहिबगंज जिला के राजमहल स्थित चरवाहा मैदान में 11 बजे से जनसभा को संबोधित करेंगे.

सुंदरम स्टील प्लांट में 60-70 फुट ऊंचाई से गिर कर फीटर की मौत, एक मजदूर घायल
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 10:45 PM

बोकारो औधोगिक क्षेत्र स्थित सुंदरम स्टील प्राईवेट लिमिटेड नामक स्पंज आयरन कंपनी में बुधवार की देर रात करीब पौने बारह बजे करीब 60-70 फुट की ऊंचाई से गिर कर जितेन्द्र सिंह (31 वर्षीय) एक फीटर की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक सहयोगी मजदूर 29 वर्षीय मो मुश्ताक, पिता मो कलीम अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है. घायल मजदूर का इलाज जहां रांची के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. जबकि शव को भी वहीं ले जाया गया है.

रजरप्पा में भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों किया सड़क जाम
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 10:00 PM

रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत बारलोंग पंचायत के एनएच 23 में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि तेज रफ्तार में आ रही हाइवा के चपेट में आने से महेश महतो (58 वर्ष) व कारू महतो (24 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बताया गया कि हाईवा ने ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मारा और करीब 25 फीट घसीटते हुए एक घर में घुस गया. जिसमें ट्रैक्टर चालक और घर में मौजूद किराना दुकान के संचालक की दबकर मौत हो गई.

BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी 17 मई को राजमहल और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को करेंगे संबोधित
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 9:19 PM

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी 17 मई को राजमहल और कोडरमा लोकसभा में तीन जनसभा को संबोधित करेंगे. बाबूलाल मरांडी राजमहल लोकसभा के साहिबगंज जिला के चरवाहा मैदान में 11 बजे से जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान लोकसभा प्रभारी राकेश प्रसाद, लोकसभा संयोजक अनंत ओझा, लोकसभा प्रत्याशी ताला मरांडी, साहिबगंज जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल व कार्यक्रम प्रभारी कार्तिक शाह मौजूद रहेंगे.