Friday, May 17 2024 | Time 08:31 Hrs(IST)
 logo img
  • संदेहास्पद स्थिति में मिली मां की लाश, पुत्र पर लगा मां को मारने का आरोप, मचा हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस
  • मुंबई क्राइम ब्रांच ने घाटकोपर होर्डिंग हादसे के मुख्य आरोपी को उदयपुर से किया गिरफ्तार
  • आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य केरेडारी में जनसभा को करेंगे संबोधित
  • BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आज राजमहल और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को करेंगे संबोधित
  • बीएलओ सुपरवाइजर तथा सभी सेक्टर पदाधिकारी के साथ उपायुक्त नें की बैठक
झारखंड » रांची


दीउड़ी मंदिर में भोजपुरी के जाने माने एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने माथा टेका

दीउड़ी मंदिर में भोजपुरी के जाने माने एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने माथा टेका
अमित दत्ता/न्यूज़11 भारत 

बुंडू/डेस्क:-रांची के तमाड़ में स्थित दीउड़ी मंदिर में भोजपुरी के जाने मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह माथा टेकने पहुंची जहां उन्होंने माता का आशीर्वाद लेकर पूजा अर्चना किया. अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ उनके टीम के लोग मौजूद रहे. मनोज पांडे ने उन्हें पूजा अर्चना कर मां की आरती कराया तथा अक्षरा सिंह ने माथा टेक माता का आशीर्वाद लिया. उन्होंने कहा कि मां की अद्भुत माया का प्रभाव पूरे विश्व पटल पर दिखाई देता है आज माता का आशीर्वाद लेने के लिए मैं भी मां के दरबार पहुंची हूं. उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि झारखंड में मेरा ननिहाल है और अक्सर झारखंड आना-जाना करती हूं. उन्होंने कहा कि मेरी फिल्म की शूटिंग जमशेदपुर में चल रही है जिसको लेकर मैं आज दीउड़ी मंदिर पहुंची और माँ दीउड़ी का आशीर्वाद लिया. उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है उन्होंने कहा कि यह देश का लोकतंत्र का त्यौहार है ज्यादा से ज्यादा लोग लोकसभा चुनाव में अपना मत का प्रयोग कर योग्य उम्मीदवार का चयन करें.
अधिक खबरें
रांची लोकसभा प्रत्याशी यशश्विनी सहाय के चुनावी प्रचार में शामिल होंगे सीएम चंपाई सोरेन
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 7:51 PM

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुकड़ू साप्ताहिक हाट मैदान में दोपहर करीब एक बजे रांची लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में जनसभा करेंगे. इसको लेकर इंडिया गठबंधन के लोग तैयारी में जुट गए है. इधर जनसभा से पहले ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने कांग्रेस और झामुमो से जुड़े कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की और कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया और जनसभा को सफल बनाने को लेकर प्रचार प्रसार करने को कहा.

रांची में 17 मई को गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो, जानिए कार्यक्रम का रोड मैप
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 6:28 PM

केंद्र गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार 17 मई को झारखंड दौरे पर आएंगे. इस दौरान अमित शाह राजधानी रांची में रोड शो करेंगे. वह रांची के बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे. इसको लेकर भाजपा के नेता व कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं. वहीं प्रशासन ने भी रोड शो को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतेजाम किए हैं.

बच्चा चोरी मामले में पुलिस को अब तक नहीं मिली कामयाबी, CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 6:00 AM

रांची रेलवे स्टेशन से 9 माह के बच्चे की चोरी मामले के 5 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है. नौ माह के शुभम की तलाश में रांची पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर रही है. पर अब तक पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है. वहीं बच्चे के माता-पिता पिछले पांच दिनों से रांची स्टेशन में ही डेरा जमाए हुए हैं. उनका कहना है कि जब तक उनका बच्चा नहीं मिल जाता तब तक वह यहां से नहीं जाएंगे.

बुंडू के बुढ़ाडीह गांव में चुआं का पानी पीने को मजबूर हैं ग्रामीण
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 12:15 PM

बुंडू अनुमंडल का एक ऐसा गांव जहां जानवर तथा इंसान दोनों एक ही जगह से पानी पीने को मजबूर हैं. गांव के ग्रामीण नदी में चुआं बनाकर पानी पीने को मजबूर है. दरअसल यह मामला बुंडू के बुढ़ाडीह गांव का है, जहां हरिजन टोला तथा मछुवा टोला में मुख्यमंत्री जन जल योजना के जल जीवन मिशन अंतर्गत लगाए गए 5000 लीटर का मिनी वाटर सप्लाई योजना 2019 में लगाई गई थी, जिसके लगातार खराब होने से दर्जनों परिवार चुआं का पानी पीने को मजबूर हो गए है.

मंत्री आलमगीर आलम की ईडी द्वारा गिरफ्तारी पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, लूट और भ्रष्टाचार की सजा भुगतनी ही पड़ेगी: बाबूलाल मरांडी
मई 15, 2024 | 15 May 2024 | 9:30 PM

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज चंपई सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री और कांग्रेस विधायकदल के नेता आलमगीर आलम की ईडी द्वारा हुई गिरफ्तारी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि लूट और भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को सजा भुगतनी ही पड़ेगी. श्री मरांडी ने कहा कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी,पोषक और संरक्षक है. राज्य में कांग्रेस पार्टी जब जब सत्ता में शामिल हुई राज्य को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.