Friday, Oct 24 2025 | Time 00:01 Hrs(IST)
झारखंड


रांची समेत पूरे राज्य में शीतलहरी से और बढ़ेगी ठंड

रांची समेत पूरे राज्य में शीतलहरी से और बढ़ेगी ठंड
न्यूज11 भारत




रांचीः बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में पड़ने लगा है. इस कारण राज्य के मौसम का पारा लगातार नीचे गिरता जा रहा है. जिसके कारण ठंड बढ़ने लगी है. मौसम विभाग केंद्र के मुताबिक, राज्य के तापमान में आगे और भी गिरावट होने की संभावना जताई जा रही है. वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि 10 दिसंबर को राज्य के मौसम में बदलाव हो सकते है. पिछले 24 घंटे में राजधानी समेत आसपास के इलाकों का न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस गिरा है. 

 


 

11 दिसंबर से और गिरेगा पारा

 

राजधानी में बीते दो दिनों से सुबह से चारों तरफ कोहरा का नजारा दिख रहा है. और इसके साथ ही शुष्क हवाएं भी चल रही है जिससे ठंड बढ़ गई है. इधर, विभाग के अनुसार, राज्यभर में अगले 11 दिसंबर से पारा गिरने की संभावना है. राज्य के कई जिलों में शीतलहरी भी चल रही है. मौसम विभाग केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है आने वाले दिनों शीतलहरी और हवाओं की तेज बहाव से ठंड और ज्यादा बढ़ेगी. 

 

न्यूनतम तापमान में भरी गिरावट

 

राजधानी रांची के कांके इलाके में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में भरी गिरावट दर्ज की गई है. विभाग के अनुसार, बुधवार को 10.6 डिग्री तापमान गिरावट के साथ रिकॉर्ड किया गया था वहीं, कांके का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री दर्ज किया गया था. विभाग ने बताया है कि राज्य के दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, वहीं संथाल परगना और कोल्हान के हिस्सों में 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
अधिक खबरें
सीएम हेमंत सोरेन ने शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, मेघावी छात्रों को भी किया सम्मानित
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 9:53 AM

हेमंत सोरेन आज नव नियुक्त PGT शिक्षक, सहायक आचार्य को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. प्रोजेक्ट भवन सभागार में सीएम हेमंत सोरेन नियुक्ति पत्र सौपेंगे. 10वीं और 12वीं बोर्ड के टॉपर विद्यार्थियों को पुरुष्कृत किया जाएगा

झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज, 50 से अधिक प्रस्तावों पर होगा फैसला
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 10:07 AM

झारखंड सरकार की कैबिनेट की बैठक आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होगी. बैठक में स्व. शिबू सोरेन को आवंटित मोरहाबादी स्थिति आवास पर फैसला लिया जायेगा. इसे फिलहाल रुपी सोरेन के नाम पर आवंटित किया

गणेश पूजा समिति की ओर से जगराता कार्यक्रम आयोजित
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 9:34 AM

मनोहरपुर प्रखंड के गणेश पूजा समिति मनोहरपुर की और से बारह दिवसीय पूजा सह मेला का आयोजन किया गया है. प्रतिदिन समिति की ओर से गणेश पूजा के परिसर में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. सोमवार को समिति की ओर से जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें बहार आये कलाकारों के द्बारा गणेश वंदना, बजरंगबली, मां काली वंदना समेत एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों में कलाकारों के प्रस्तुत किया गया.

झारखंड में 6 नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना पर मंत्री सुदीव्य कुमार ने केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा का जताया आभार
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 9:32 AM

मंत्री सुदीव्य कुमार ने केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा को झारखण्ड में 6 मेडिकल कॉलेजों की स्थापना हेतु उनके सकारात्मक पहल के लिए आभार व्यक्त किया हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार झारखण्ड

पति को सब्जी वाला बता.. छिपाए पैसे, महिला दारोगा मीरा सिंह की नाजायज कमाई का हुआ खुलासा
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 7:35 AM

झारखंड पुलिस की महिला दारोगा मीरा सिंह और उनके पति प्रीतम सिंह की काली कमाई का खुलासा ईडी की जांच में हुआ हैं. जांच में यह पाया गया है कि मीरा सिंह ने अपनी अवैध आमदनी को छिपाने के लिए पति को कागजी रूप से सब्जी का थोक विक्रेता दिखाया था, जबकि हकीकत तो कुछ और ही थी.झारखंड पुलिस की महिला दारोगा मीरा सिंह और उनके पति प्रीतम सिंह की काली कमाई का खुलासा ईडी की जांच में हुआ हैं. जांच में यह पाया गया है कि मीरा सिंह ने अपनी अवैध आमदनी को छिपाने के लिए पति को कागजी रूप से सब्जी का थोक विक्रेता दिखाया था, जबकि हकीकत तो कुछ और ही थी.