Thursday, Jun 8 2023 | Time 01:12 Hrs(IST)
 logo img
" "; ";
झारखंड


भव्य समारोह के साथ झारखंड के चीफ जस्टिस ने लिया शपथ, सीएम भी हुए शामिल

भव्य समारोह के साथ झारखंड के चीफ जस्टिस ने लिया शपथ, सीएम भी हुए शामिल
न्यूज11 भारत

रांची: झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने आज सोमवार को झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा को राजभवन में पद की शपथ दिलवाई. बता दें एक भव्य समारोह के साथ झारखंड के नए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने झारखंड हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश को शपथ दिलवाई.

 

बता दें इससे पहले न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा बीते रविवार को ही रांची पहुंचे. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. मालूम हो कि न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले हैं. उनका जन्म 29 दिसंबर 1961 को हुआ था तथा अपनी स्कूली शिक्षा उन्होंने टिकरा अपर प्राइमरी स्कूल से की थी.

 


 

जबकि बोलांगीर के राजेंद्र कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई उन्होंने पूरी की है. कॉलेजियम द्वारा चयनित झारखंड के नए न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा ने एमकॉम और कानून की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से की है.  वहीं संजय कुमार मिश्रा के सफर की बात की जाए तो 1988 से वे वकालत के पेशे से जुड़े है.

 

बताया जाता है कि जस्टिस संजय कुमार मिश्रा ने अपने पिता मारकंडेय मिश्रा के मार्गदर्शन में न्यायालय में प्रैक्टिस शुरू किया था.  लंबा सफर तय करते हुए जस्टिस संजय कुमार मिश्रा ने वर्ष 2009 में ओडिशा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में भी अपनी भूमिका निभाई है.  झारखंड आने से पहले वे उत्तराखंड हाई कोर्ट में जज थे. शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन भी शामिल हुए. 

 
अधिक खबरें
गुमला में संत जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल की गाड़ी ने 8 लोगों को रौंदा
जून 07, 2023 | 07 Jun 2023 | 7:56 PM

संत जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल की गाड़ी ने 8 लोगों को रौंदा है. इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है

मानसून से पहले राज्य के सभी शहरों की नाले-नालियों की अभियान चलाकर होगी सफाई
जून 07, 2023 | 07 Jun 2023 | 6:28 PM

राज्य के नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे ने सभी नगर निकायों को निर्देश दिया है कि अगले 10 दिनों में नाले-नालियों की तलहटी से सफाई कराई जाए. चौबे ने कहा कि बरसात शुरू होने वाली है. नाले-नालियां जाम ना हो.

लव-जिहाद: धर्म परिवर्तन के लिए मॉडल पर बनाया जा रहा था दबाव
जून 07, 2023 | 07 Jun 2023 | 6:09 PM

लव जिहाद की शिकार मॉडल मानवी राज का बुधवार को रिम्स में मेडिकल हुआ. इसके बाद कोरोना टेस्ट किया गया. मॉडल का अब कोर्ट में 164 का बयान दर्ज होगा. यश मॉडल्स कोचिंग संचालक तनवीर अख्तर पर मॉडल ने ब्लैकमेलिंग, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने सहित कई आरोप लगाए हैं.

गढ़वा में बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, नशे में धुत था ड्राईवर
जून 07, 2023 | 07 Jun 2023 | 5:53 AM

झारखंड के गढ़वा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. यह सड़क हादसा जिले के कांडी मुख्य पथ पर हुआ है. बुधवार की अहले सुबह सिंगरा यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी

शिकंजे में घूसखोर: रंगे हाथ पकड़ा गया महिला थाना का ASI सत्येंद्र पासवान
जून 07, 2023 | 07 Jun 2023 | 4:39 PM

धनबाद में ACB की टीम ने महिला थाना के ASI सत्येंद्र पासवान को घूस लेते रंगे हाथों पकड़ लिया है. दरअसल यह मामला बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बिराजपुर मधुगोड़ा का है. जहां एएसआई सत्येंद्र पासवान ने केस मैनेज करने के एवज में सुधीर साव नाम के शख्स से घूस की मांग की थी,