Friday, Apr 26 2024 | Time 23:27 Hrs(IST)
 logo img
  • धनवार अंचल अधिकारी ने छापेमारी के दौरान किया अवैध गिट्टी से लदा ट्रक को जब्त
  • अंबा हरिजन टोला में चार चापाकल खराब, ग्रामीणों ने मरम्मत कराने की उठायी मांग
  • रांची लोकसभा के प्रत्याशी होंगे भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी
  • मतदान दिवस के दिन यह सुनिश्चित करेंगे की बोगस वोटिंग ना हो: डीसी सिमडेगा
  • लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट का व्यय प्रेक्षक ने किया निरीक्षण
  • रांचीः डेली मार्केट के पास बिजली के खंभे में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी
  • एक विवाह ऐसा भीः शादी के दिन पुलिस ने तोहफे में दी चोरी हुई बाइक
  • प्रेरणा शाखा द्वारा बच्चों के शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए किया गया 5 दिवसीय कार्यक्रम
  • रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
  • रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
  • लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीडीओ ने की सभी बीएलओ के साथ बैठक
  • हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास, 10000 रूपये जुर्माना भी लगाया
  • AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
  • रांची पुलिस ने दो महिला और दो पुरूष गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
  • रांची पुलिस ने दो महिला और दो पुरूष गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
झारखंड


झारखंड में बोकारो के बाद अब रांची में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, मुर्गियों को मारने के मिले आदेश

झारखंड में बोकारो के बाद अब रांची में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, मुर्गियों को मारने के मिले आदेश
न्यूज11 भारत


रांचीः झारखंड में बोकारो के बाद अब राजधानी रांची के नगर निगम क्षेत्र में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है. वहीं, क्षेत्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया है. हालांकि, पशुपालन विभाग के डायरेक्टर ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है. विभाग ने कहा है कि राजधानी स्थित करमटोली के पास देसी मुर्गियों की मौत हुई है जिसकी जांच की गई, वहीं जांच के दौरान मुर्गियों के मौत की वजह बर्ड फ्लू ही है. विभाग की ओर से यह भी कहा गया है कि प्रभावित इलाके में सर्वे कराया जाएगा और एहतियात के तौर पर जरूरी फैसले लिए जाएंगे.

 


बता दें, जेल चौक स्थित एक आवासीय परिसर में सोमवार (27 फरवरी) को करीब डेढ़ दर्जन मुर्गियों की मौत हुई जिसके बाद उन मुर्गियों के सैंपल कोलकाता और भोपाल भेजे गए थे. जिसकी रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. हालांकि पुष्टि के बाद फार्म को संक्रमण मुक्त कर दिया गया है. साथ ही मुर्गियों को मारने के आदेश भी दिए गए है.

 





पशुपालन निदेशक ने दिए एहतियात बरतने का निर्देश  

इधर, प्रसार रोकने के लिए पशुपालन निदेशक ने रांची डीसी और जिला पशुपालन पदाधिकारी को विस्तृत निर्देश जारी करते हुए एहतियात बरतने का निर्देश दिया है. साथ ही एपिक सेंटर से एक किमी की परिधि यानी कि लालपुर से राजभवन और फिरायालाल चौक से करमटोली चौक तक के इलाके को इंफेक्टेड जोन घोषित किया गया है इसके अलावे 10 किलोमीटर की परिधि में सर्विलेंस जोन बनाया गया है जहां एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं.

 


आपको बता दें. इससे पहले राज्य के बोकारो जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है. यहां भी बर्ड फ्लू की जांच रिपोर्ट आने के बाद कापी हड़कंप मच गया था. खबर के मुताबिक, जिले के राजकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र में मुर्गियों की लगातार मौत हो रही थी. जिसके बाद यहां से जांच के लिए सैंपल लिए गए थे.

 

बोकारो में सैकड़ों मुर्गियों की हो चुकी है मौत 

जानकारी के लिए बता दें, बोकारो में बर्ड फ्लू की चपेट में आने से करीब 9 सौ से अधिक मुर्गियों की मौत हो गई थी. जिसके बाद से लगातार बर्ड फ्लू को लेकर एहतियात बरती जा रही थी, इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग के अलावे जिला प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड में है. बता दें, मुर्गियों की मौत के बाद उसका पोस्टमॉर्टम भी कराया गया था जिसमें फाउल कॉलरा की बात सामने आई थी हालांकि सैंपल की जांच के बाद रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि की गई थी. 


अधिक खबरें
रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 7:59 PM

झारखण्ड हाईकोर्ट ने अवैध ऑटो, ई रिक्शा सहित शहर के जाम की समस्या को लेकर सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था मामले की सुनवाई अब 13 मई को होगी. इसके बाद रांची में डीटीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में ऑटो और ई रिक्शा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है

AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 6:19 AM

राजनीतिक पार्टियों में दलबदल का सिलसिला अब भी नहीं रूका है. अब झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने अपना दल बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है.

HC के दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा की स्मृति में 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 4:48 PM

दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा के स्मरण में झारखंड हाईकोर्ट में आज से 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत हो गई है इसकी शुरूआत झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं और सरकारी अधिवक्ताओं की मौजूदगी में राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने की.

नकली सोना गिरवी रखकर जालसाजों ने बैंक को लगाया करोड़ों का चूना, मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 3:55 PM

धनबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल अपने शातिराना अंदाज में जालसाजों ने आम आदमी के साथ नहीं बल्कि एक बैंक को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया है.

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर 52 छात्र होंगे इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में होंगे  शामिल
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 2:22 AM

एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर इंटरमीडिएट की परीक्षा में नहीं दे पाए 52 छात्रों को झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल कराने का आदेश दिया है.