Friday, Apr 26 2024 | Time 21:16 Hrs(IST)
 logo img
  • अंबा हरिजन टोला में चार चापाकल खराब, ग्रामीणों ने मरम्मत कराने की उठायी मांग
  • रांची लोकसभा के प्रत्याशी होंगे भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी
  • मतदान दिवस के दिन यह सुनिश्चित करेंगे की बोगस वोटिंग ना हो: डीसी सिमडेगा
  • लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट का व्यय प्रेक्षक ने किया निरीक्षण
  • रांचीः डेली मार्केट के पास बिजली के खंभे में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी
  • एक विवाह ऐसा भीः शादी के दिन पुलिस ने तोहफे में दी चोरी हुई बाइक
  • प्रेरणा शाखा द्वारा बच्चों के शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए किया गया 5 दिवसीय कार्यक्रम
  • रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
  • रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
  • लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीडीओ ने की सभी बीएलओ के साथ बैठक
  • हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास, 10000 रूपये जुर्माना भी लगाया
  • AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
  • रांची पुलिस ने दो महिला और दो पुरूष गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
  • रांची पुलिस ने दो महिला और दो पुरूष गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
  • पति ओडिशा में करता था मजदूरी, पत्नी प्रेमी संग बच्चे को ले कर हुई फरार
झारखंड


आधी रात को थर्राई दिल्ली, पाकिस्तान में भूकंप से 11 की मौत, 160 से अधिक घायल

आधी रात को थर्राई दिल्ली, पाकिस्तान में भूकंप से 11 की मौत, 160 से अधिक घायल

न्यूज11 भारत


रांची: 21 मार्च की रात दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गए. रात 10 बजकर 17 मिनट  पर अचानक दिल्ली उत्तराखंड सहित उत्तर भारत के कई इलाके कांपने लगे. 6.6 तीव्रता से आए इस जलजले का केंद्र अफगानिस्तान से 90 किमी दूर फैजाबाद में था.  मीडीया रिपोर्ट के अनुसार इस भूकंप के गंभीर झटके लाहौर, इस्लामाबाद, पेशावर, झेलम, शेखूपुरा, स्वात, नौशेरा, मुल्तान, स्वात, शांगला सहित विभिन्न स्थानों पर महसूस किए गए.

 

वहीं  पाकिस्तान के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.8 थी.  इस भूकंप से पाकिस्तान में 11 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि, 160 से अधिक घायल हो गए हैं. वहीं भूकंप के झटके भारत, अफगानिस्तान, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान चीन समेत कई देशों में भी महसूस किए गए हैं. वहीं बात करें भारत की तो राजधानी दिल्ली-NCR समूचे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. इस आपदा के बाद सीस्मोलॉजी विभाग के मुताबिक रात 10:17 बजे कालाफगन, अफगानिस्तान से 90 किमी की दूरी पर 6.6 तीव्रता के झटके महसूस किए गए.

 


 

वहीं दिल्ली में लोग घरों से उतरकर पार्क में आ गए. भूकंप की कंपन इतनी तेज थी कि लोग काफी डर गए थे. हालांकि अब तक जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. वहीं दिल्ली के शकरपुर समेत कुछ जगहों पर इमारत के झुकने की खबर आयी है. बता दें ये शक्तिशाली भूकंप रात 10 बजकर 17 मिनट पर आया. अचानक आए भूकंप के झटकों के बाद लोग दहशत से घरों से बाहर निकल आए.

 

इधर राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस जलजले का केंद्र अफगानिस्तान में फैजाबाद से 133 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में 156 किमी की गहराई में था. वहीं अफगानिस्तान से सटे पाकिस्तान में भूकंप की वजह से 160 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं और 11 लोगों की मौत हो गयी. पाकिस्तानी मीडीया रिपोर्ट के अनुसार भूकंप के समय, रावलपिंडी के एक बाजार में भगदड़ की सूचना मिली.

 

वहीं आगे खबर में कहा गया है कि खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के स्वाबी में एक मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के कम से कम पांच सदस्य घायल हो गए. इधर भारत में भी इस भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. बता दें भूकंप के ये  झटके हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, जम्मू कश्मीर में भी महसूस किए गए.

 

इस संबंध में सूत्रों से जानकारी मिली कि भूकंप के ठीक बाद जम्मू क्षेत्र के कुछ हिस्सों में मोबाइल सेवा बाधित हो गई. एनसीएस के अनुसार, भूकंप का केंद्र अक्षांश पर 36.09 डिग्री उत्तर और देशांतर पर 71.35 डिग्री पूर्व में 156 किमी की गहराई में था. 

 
अधिक खबरें
रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 7:59 PM

झारखण्ड हाईकोर्ट ने अवैध ऑटो, ई रिक्शा सहित शहर के जाम की समस्या को लेकर सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था मामले की सुनवाई अब 13 मई को होगी. इसके बाद रांची में डीटीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में ऑटो और ई रिक्शा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है

AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 6:19 AM

राजनीतिक पार्टियों में दलबदल का सिलसिला अब भी नहीं रूका है. अब झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने अपना दल बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है.

HC के दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा की स्मृति में 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 4:48 PM

दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा के स्मरण में झारखंड हाईकोर्ट में आज से 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत हो गई है इसकी शुरूआत झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं और सरकारी अधिवक्ताओं की मौजूदगी में राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने की.

नकली सोना गिरवी रखकर जालसाजों ने बैंक को लगाया करोड़ों का चूना, मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 3:55 PM

धनबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल अपने शातिराना अंदाज में जालसाजों ने आम आदमी के साथ नहीं बल्कि एक बैंक को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया है.

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर 52 छात्र होंगे इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में होंगे  शामिल
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 2:22 AM

एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर इंटरमीडिएट की परीक्षा में नहीं दे पाए 52 छात्रों को झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल कराने का आदेश दिया है.