Friday, May 10 2024 | Time 11:18 Hrs(IST)
 logo img
  • केंदू पत्ता तोड़ वापस लौटी महिला की विषैला जंतु के काटने से हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
  • राजमहल लोकसभा सीट से आज JMM प्रत्याशी विजय हांसदा करेंगे नामांकन
  • राजमहल लोकसभा सीट से आज JMM प्रत्याशी विजय हांसदा करेंगे नामांकन
  • दुमका से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी नलिन सोरेन आज भरेंगे अपना नामांकन पर्चा
  • दुमका से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी नलिन सोरेन आज भरेंगे अपना नामांकन पर्चा
  • राजमहल सीट से बीजेपी प्रत्याशी ताला मरांडी आज दाखिल करेंगे नामांकन
  • राजमहल सीट से बीजेपी प्रत्याशी ताला मरांडी आज दाखिल करेंगे नामांकन
  • हजारीबाग: दावा राशि न्यायालय में नहीं जमा करने पर न्यू इंडिया इंश्योरेंस के खिलाफ कुर्की का आदेश
  • Jharkhand Politics: आज झारखंड दौरे पर आ रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
  • गोड्डा से बीजेपी प्रत्याशी निशिकांत दुबे आज दाखिल करेंगे अपना नामांकन
  • गोड्डा से बीजेपी प्रत्याशी निशिकांत दुबे आज दाखिल करेंगे अपना नामांकन
  • प्रिया प्रकाश वारियर ने छह साल बाद दिए वही एक्सप्रेशन जिनसे बनीं थी नेशनल क्रश, फैन्स बोले- हाय मरजावां
  • प्रिया प्रकाश वारियर ने छह साल बाद दिए वही एक्सप्रेशन जिनसे बनीं थी नेशनल क्रश, फैन्स बोले- हाय मरजावां
  • BJP प्रत्याशी Sita Soren आज करेंगी नामांकन दाखिल
  • EVM पर वोट पड़ने के पहले 20,679 लोगों ने कर दिया मतदान
झारखंड » सरायकेला


टेंपो चालक की पुत्री प्रिया महतो बनी अनुमंडल टॉपर, बनना चाहती है डॉक्टर

टेंपो चालक की पुत्री प्रिया महतो बनी अनुमंडल टॉपर, बनना चाहती है डॉक्टर
संतोष कुमार/न्यूज़11 भा

चांडिल/डेस्क:-मन में लगन एवं दृढ़ इच्छाशक्ति रहे तो मनुष्य हर कठिन काम को भी आसानी से पूरा करता है. ऐसे उदाहरण अनेक है. जिसमें चांडिल अनुमंडल के मैट्रिक टॉपर प्रिया महतो का भी नाम शामिल हुआ. प्रिया महतो मैट्रिक परीक्षा 2024 में 474 अंक व 94.80 प्रतिशत के साथ चांडिल अनुमंडल टॉपर हुई एवं सरायकेला खरसवां जिला में पांचवें स्थान पर है. प्रिया आगे की पढ़ाई जीव विज्ञान के साथ कर डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना चाहती है. प्रिया के पिता कालीपद महतो टेंपो चालक है एवं मां हीरामोती महतो गृहणी है. काफी आर्थिक तंगी के बीच प्रिया महतो पठन पाठन करती है. प्रिया महतो अपने परिवार में चार बहनों के बीच तीसरे है.

 

सेवानिवृत्त प्राचार्य सह प्रख्यात शिक्षाविद् ड. जीपी रजवाड़ ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए कहते हैं कि मैट्रिक का परीक्षाफल हर विद्यार्थी के जीवन में मंजिल की नई उड़ान भरने का मंच है. मैट्रिक के टॉपर भी इस उड़ान के लिए तैयार हैं. किसी ने आईएएस बनने का सपना संजोया है तो कोई फ्लाइंग ऑफिसर बनना चाहता है तो कोई डॉक्टर बनकर सेवा देना चाहते हैं. इन सपनों का पीछा कैसे किया जाए और सपनों को साकार कैसे किया जाए, इसको लेकर इन टॉपर के मन में कई सवाल हैं. 

 

हर परीक्षा की तैयारी हर विद्यार्थी के लिए मुश्किल होती है. फिर चाहे वह मैट्रिक की परीक्षा हो या फिर इंटर या यूपीएससी की. तैयारी उसी मुश्किल के साथ करनी पड़ती है, लेकिन यह मुश्किल तब आसान हो जाती है, जब आप लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें. विषय, मंजिल या संकाय चुनना बेहद आसान है, बस आपको खुद से पूछना है कि आपको क्या रुचिकर लगता है और किस क्षेत्र में आप रुचिकर नहीं होंगे. रुचि को पहचान कर सपनों का पीछा करें, सफलता निश्चित मिलेगी
अधिक खबरें
मंगलवार की पहली बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत
मई 08, 2024 | 08 May 2024 | 9:07 PM

झारखंड में पड़े भीषण गर्मी से पूरे झारखंड के साथ साथ सरायकेला जिला के अंतर्गत कुकड़ु प्रखण्ड क्षेत्र तथा आसपास के अन्य ब्लॉक में भी गर्मी से जनजीवन के साथ साथ मवेशियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था.

गांव गरीब किसान युवा के लिए समर्पित है मोदी सरकार: संजय सेठ
मई 07, 2024 | 07 May 2024 | 9:01 PM

रांची के सांसद संजय सेठ ने इचागढ़ के विभिन्न क्षेत्र मे जनसंपर्क अभियान चलाया इस अवसर पर सांसद संजय सेठ ने कहा कहा गांव गरीब किसान युवा के लिए समर्पित है मोदी सरकार झारखंड की सरकार अखंड भ्रष्टाचार में लिप्त है

ऑटो क्लस्टर सभागार मे गम्हरिया प्रखंड के BLO तथा BLO सुपरवाइजर के साथ उपायुक्त की बैठक
मई 07, 2024 | 07 May 2024 | 7:42 PM

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में शत प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर 10- सिंहभूम तथा 11-खूंटी लोकसभा निर्वाचन संसदीय क्षेत्र में BLO के द्वारा मतदाता सूची पर्ची का वितरण किया जा रहा है.

यशस्विनी सहाय के नामांकन में इंडिया गठबंधन का कार्यकर्ता रांची रवाना
मई 06, 2024 | 06 May 2024 | 2:52 PM

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से सोमवार को इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार यशस्विनी सहाय के नामांकन में कार्यकर्ताओं का जत्था रांची के लिए रवाना हुए. ईचागढ़, चांडिल, नीमडीह, कपाली व कुकड़ु क्षेत्र के कांग्रेस व झामुमो कार्यकर्ताओं का जत्था टीकर मोड़ व रांगामाटी में जमावड़ा हुए व कार्यकर्ताओं का हुजूम नारेबाजी करते हुए रांची के लिए कुच किया.

देवेन्द्र नाथ महतो का नामांकन में जेएल केएम समर्थकों का हुजूम रांची रवाना
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 3:13 PM

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से शनिवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा,जबी के एस एस के उम्मीदवार देवेन्द्र नाथ महतो के नामांकन में कार्यकर्ताओं का जत्था रांची के लिए रवाना हुए.