Monday, May 20 2024 | Time 00:38 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » सरायकेला


देवेन्द्र नाथ महतो का नामांकन में जेएल केएम समर्थकों का हुजूम रांची रवाना

देवेन्द्र नाथ महतो का नामांकन में जेएल केएम समर्थकों का हुजूम रांची रवाना
संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

चांडिल/डेस्क:-ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से शनिवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा,जबी के एस एस के उम्मीदवार देवेन्द्र नाथ महतो के नामांकन में कार्यकर्ताओं का जत्था रांची के लिए रवाना हुए. झारखंड आंदोलनकारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील महतो , केन्द्रीय महासचिव गोपेश महतो व  राकेश रंजन के नेतृत्व में कुकड़ु, नीमडीह, ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र से कार्यकर्ताओं का जत्था मिलन चौक पेट्रोल पंप पर जमावड़ा हुए एवं जे एल के एम जिंदाबाद,जीबी के एस एस जिंदाबाद, टायगर जयराम महतो जिंदाबाद, देवेन्द्र नाथ महतो जिंदाबाद के नारे लगाते हुए रांची में नामांकन सभा में भाग लेने के लिए कार्यकर्ताओं का विशाल फौज रवाना हुआ. वहीं झारखंड आंदोलनकारी सुनील महतो ने कहा कि आज जे एल के एम प्रत्याशी देवेन्द्र नाथ महतो का नामांकन है, जिसमें ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुकड़ु व ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र से करीब 5 सौ सक्रिय कार्यकर्ताओं का हुजूम रांची के लिए रवाना हुए. उन्होंने कहा कि रांची लोकसभा क्षेत्र से देवेन्द्र नाथ महतो का लोकप्रियता भीड़ से ही पता चल रहा है. वहीं संगठन सचिव राकेश रंजन  हजारों समर्थकों के साथ तिरूलडीह रेलवे स्टेशन से नामांकन में रवाना होने के पूर्व पत्रकारों को बताया कि आज देवेन्द्र नाथ महतो का नामांकन में हजारों समर्थकों के  साथ रांची ट्रेन से जा रहे हैं. वहीं केन्द्रीय सचिव गोपेश महतो ने कहा कि सैकड़ों वाहनों का काफिला के साथ सभी समर्थक नामांकन के लिए रवाना हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि बदलाव का वयार बह रहा है. क्षेत्र के लोग नि,: स्वार्थ भाव से बड़ी संख्या में नामांकन सभा में भाग लेने जा रहे हैं,अब आदिवासी मुलवासी  अपने हक अधिकार के लिए मतदान के रूप में विपक्ष को को सबक सीखाने का ठान लिया है.
अधिक खबरें
काण्ड्रा पुलिस ने लखना सिंह जंगल से पाटलिपुत्र कंपनी से चीरी का 45P.V.C पाईप बनाने का कलपुर्जे एवं 8पीस बैट्री बरामद किया
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 8:58 PM

काण्ड्रा थाना क्षेत्र के पाटलिपुत्र कंपनी में गत 15/05/2024को अज्ञात चोरों ने भारी मात्रा में PVC पाईप बनाने वाले कलपुर्जे एवं एक्साईज बैट्री चोरी कर लिया था.

लोकसभा चुनाव को लेकर बीडीओ ने की बीएलओ के साथ बैठक
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 2:10 PM

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चांडिल अनुमंडल के कुकड़ू प्रखंड कार्यालय सभागार में कुकड़ू प्रखंड के बीडीओ कीकू महतो के अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक हुई. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी बीएलओ एवं बीएलओ से जुड़े सुपरवाइजर शामिल थे.

नीमडीह प्रखंड में जंगली हाथियों का कहर, फसल को कर रहें नष्ट
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 9:53 PM

नीमडीह प्रखंड के सिमा, गुण्डा गांव में दो जंगली हाथी विचरण कर रहा है. गांव में गर्मी धान का फसल खेतों में काफी मात्रा में लगा हुआ है. जिसके कारण जंगल छोड़कर हाथी गांव में आ जाता है और फसल को चट कर देता है.सुवर्णरेखा परियोजना चांडिल डैम के पानी एवं डैम के अगल बगल गांव में लहलहाती फसल को देखते हुए गजराज अपना आश्रयणी बना लिया है. प्रतिदिन हाथी द्वारा 5-10 एकड़ फसल को खाकर एवं पैरों से रोंद कर नष्ट कर रहा है.

डीसी ने राजनितिक दल के सदस्यों के साथ की बैठक, लोकसभा चुनाव के तैयारियों की दी जानकारी
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 9:37 PM

लोकसभा आम निर्वाचन-2024 की तैयारी की निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में आज पंजीकृत राजनीतिक दल के सदस्यों के साथ बैठक आहूत की गई. बैठक में मुख्य रुप से अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल शुभ्रा रानी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी गौतम प्रसाद साहू एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें. बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा रांची लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए की जा रही तैयारी के संबंध में बिंदुवार जानकारी साझा की गई.

दलमा वन्य प्राणी संग्रहालय में विशु शिकार रोकथाम को लेकर हुई बैठक
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 9:50 AM

दलमा वन्य प्राणी संग्रहालय माकुलाकोचा चांडिल में आगामी 20 मई को विशु शिकार रोकथाम के लिए 85 गांव के वन समितियों के साथ बैठक किया गया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी रांची एसआर नोटेश उपस्थित थे. इनके अलावा वन प्रमंडल पदाधिकारी दलमा डॉ अभिषेक कुमार, वन क्षेत्र पदाधिकारी दिनेश चन्द्रा, चाकुलिया वन क्षेत्र पदाधिकारी अर्पणा चंद्रा एवं सैकड़ों वन समिति के सदस्य उपस्थित थे.