Friday, May 10 2024 | Time 03:26 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » सरायकेला


ग्रामीण कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक

ग्रामीण कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत


चांडिल/डेस्क:-आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सरायकेला जिले के विभिन्न इलाकों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में आज नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पथ कम्युनिकेशन की ओर से नीमडीह प्रखंड के झिमड़ी पंचायत में एवं आदरडीह पंचायत में लोक कला मंच के द्वारा कुचाई प्रखंड के रोलाहातु एवं तरम्बा में एवं नाटकर्मी के द्वारा राजनगर प्रखंड विभिन्न क्षेत्र में लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए आम लोगों को प्रेरित किया गया एवं शत प्रतिशत मतदान करने का आह्वान लोगों से किया गया. मौके पर कलाकारों ने बहकावे में तुम कभी आना, सोच समझकर बटन दबाना, छोड़कर अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान, वोट देना गर्व है, जनता का यह पर्व है,का संदेश नाटक के माध्यम से दिया. नाटक के माध्यम से उपस्थित आम जन मानस को मतदाता के महत्व के बारे में समझाया और मतदाता जागरूकता से संबंधित पोस्टर बैनर प्रदर्शित किया गया.

 

ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर ज्यादा से ज्यादा मतदान करवाने के उद्देश्य से मतदान जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं जिसके अंतर्गत विभिन्न तरह के आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है.पिछले लोकसभा चुनाव में जिन पोलिंग बूथ पर मतदान प्रतिशत कम रहा है, उनपर विशेष फोकस कर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.इस दौरान ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम को सुना और ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की बात कही. कार्यक्रम के अंत में आम लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई.
अधिक खबरें
मंगलवार की पहली बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत
मई 08, 2024 | 08 May 2024 | 9:07 PM

झारखंड में पड़े भीषण गर्मी से पूरे झारखंड के साथ साथ सरायकेला जिला के अंतर्गत कुकड़ु प्रखण्ड क्षेत्र तथा आसपास के अन्य ब्लॉक में भी गर्मी से जनजीवन के साथ साथ मवेशियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था.

गांव गरीब किसान युवा के लिए समर्पित है मोदी सरकार: संजय सेठ
मई 07, 2024 | 07 May 2024 | 9:01 PM

रांची के सांसद संजय सेठ ने इचागढ़ के विभिन्न क्षेत्र मे जनसंपर्क अभियान चलाया इस अवसर पर सांसद संजय सेठ ने कहा कहा गांव गरीब किसान युवा के लिए समर्पित है मोदी सरकार झारखंड की सरकार अखंड भ्रष्टाचार में लिप्त है

ऑटो क्लस्टर सभागार मे गम्हरिया प्रखंड के BLO तथा BLO सुपरवाइजर के साथ उपायुक्त की बैठक
मई 07, 2024 | 07 May 2024 | 7:42 PM

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में शत प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर 10- सिंहभूम तथा 11-खूंटी लोकसभा निर्वाचन संसदीय क्षेत्र में BLO के द्वारा मतदाता सूची पर्ची का वितरण किया जा रहा है.

यशस्विनी सहाय के नामांकन में इंडिया गठबंधन का कार्यकर्ता रांची रवाना
मई 06, 2024 | 06 May 2024 | 2:52 PM

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से सोमवार को इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार यशस्विनी सहाय के नामांकन में कार्यकर्ताओं का जत्था रांची के लिए रवाना हुए. ईचागढ़, चांडिल, नीमडीह, कपाली व कुकड़ु क्षेत्र के कांग्रेस व झामुमो कार्यकर्ताओं का जत्था टीकर मोड़ व रांगामाटी में जमावड़ा हुए व कार्यकर्ताओं का हुजूम नारेबाजी करते हुए रांची के लिए कुच किया.

देवेन्द्र नाथ महतो का नामांकन में जेएल केएम समर्थकों का हुजूम रांची रवाना
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 3:13 PM

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से शनिवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा,जबी के एस एस के उम्मीदवार देवेन्द्र नाथ महतो के नामांकन में कार्यकर्ताओं का जत्था रांची के लिए रवाना हुए.