Monday, May 6 2024 | Time 02:31 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » गिरिडीह


मोबाइल छिनतई के तीन आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

मोबाइल छिनतई के तीन आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
भरत मंडल/ न्यूज 11 भारत

गांडेय/डेस्क:-गांडेय पुलिस ने थाना क्षेत्र के कैराडीह गांव से मोबाइल छिनतई के आरोप में तीन युवक को गिरफ्तार करके रविवार को गिरिडीह जेल भेज दिया है .जेल भेजे गए आरोपियों में राजू तुरी, मुकेश तूरी और रवि तूरी है.

 

अहिल्यापुर थाना क्षेत्र पुतरिया गांव निवासी राजू यादव ने शनिवार  को गांडेय थाना में आवेदन दिया था कि वह शुक्रवार  की रात को कैराडीह गांव बारात पहुंचा हुआ था , बारात में  तीनों युवकों ने उसके साथ झगडा किया  और राजू यादव वापस अपने घर जा रहा था उसी क्रम में  तीनों  तीनों युवकों ने उसे गिरनिया मोड के आसपास रोककर उसका मोबाइल छिन लिया.  आवेदन के आलोक पर गांडेय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को तीनों युवकों को गिरफ्तार करके  गिरिडीह जेल भेज दिया.
अधिक खबरें
गांडेय बाजार के पाठक मार्केट में ग्रामीणों की हुई बैठक 10 मई को परशुराम जयंती मनाने का लिया गया निर्णय
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 8:47 PM

गांडेय बाजार स्थित पाठक मार्केट में शाम को ग्रामीणों की एक बैठक हरिबोल पाठक की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 10 मई को परशुराम जयंती मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में उपस्थित सदस्यों के द्धारा निर्णय लिया गया कि जोराआम में परशुराम भगवान का मंदिर बनाया जाएगा.

रसनजोरी में झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की हुई बैठक, समाज से एक दल को वोट देने पर बन रही सहमति
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 7:25 PM

गांडेय प्रखंड के रसनजोरी पंचायत के कोलडीह गाँव में रविवार को झारखंड प्रदेश विशकर्मा समाज की एक बैठक गांडेय प्रखंड अध्यक्ष गोविन्द राणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गांडेय प्रखंड के समाज के सभी सदस्य सर्वसम्मति से आगामी चुनाव में एक दल को ही अपना वोट देगे.

भीषण गर्मी के वजह से सूख गई हैं गिरिडीह के कई तालाब व नदी, पशुओं के लिए पीने के पानी की किल्लत
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 5:59 PM

भीषण गर्मी के वजह से गिरिडीह के कई तालाब व नदी सूख गई हैं. मौसम के इस बदले मिजाज के वजह से पेयजल संकट देखने को मिल रहा है. तेज धूप के साथ गर्म हवाओं से गिरिडीह के गावां प्रखंड के लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. शाम में तापमान के गिरावट बाद ही लोग अपने घरों से बाहर निकाल पा रहे हैं

कोडरमा लोकसभा से इंडिया प्रत्याशी विनोद सिंह ने गांडेय के विभिन्न क्षेत्रो में चलाया जनसमपर्क अभियान
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 8:25 PM

इंडिया गठबंधन से भाकपा माले के कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी विनोद सिंह ने गांडेय प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसमपर्क अभियान चलाया और लोगों से इंडिया गठबंधन के लिए वोट मांगे.

निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा गांडेय के कार्यकताओं संघ की बैठक चुनाव में जीत की बनाई रणनीति
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 8:16 PM

गांडेय विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में अर्जुन बैठा के नामाकंन करने के बाद शनिवार की शाम को प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के विभिन्न गांवों के कार्यकर्ताओं ने घोबियामोड स्थित आवास में पहुंचकर अर्जुन बैठा से मुलाकात किया.