Sunday, May 19 2024 | Time 01:46 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » गिरिडीह


कोडरमा लोकसभा से इंडिया प्रत्याशी विनोद सिंह ने गांडेय के विभिन्न क्षेत्रो में चलाया जनसमपर्क अभियान

कोडरमा लोकसभा से इंडिया प्रत्याशी विनोद सिंह ने गांडेय के विभिन्न क्षेत्रो में चलाया जनसमपर्क अभियान
भरत मंडल/न्यूज 11 भारत

गांडेय/डेस्क:-इंडिया गठबंधन से भाकपा माले के कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी विनोद सिंह ने गांडेय प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसमपर्क अभियान चलाया और लोगों से इंडिया गठबंधन के लिए वोट मांगे.

 

इस दौरान उन्होंने ने  ताराटांड़-भंडारीडीह, नावाटांड, फुलची, तिनपतली, डहुआटांड़, डोकीडीह, चंपापुर, उदयपुर,  राताबहियार सहित अन्य  गांवों का दौरा कर स्थानीय लोगों से बातचीत की. 

 

इस दौरान विनोद सिंह ने कहा, लोग उन्हें वोट करें, वे उनके साथ रहेंगे, जनता को शर्मिंदा नहीं करेंगे. कहा कि, कोडरमा की जनता के साथ विकास और जन सुविधाओं के मामले में घोर उपेक्षा की गई है. 10 साल का शासन चलाने के उपरांत भी आज भाजपा के पास अपने ही किए गए वादों को लेकर उपलब्धियां गिनाने के लिए कुछ भी नहीं है, इसलिए वे 400 पार का खोखला और हास्यास्पद नारा दे रहे हैं. लेकिन जनता उनकी चालाकी को समझ चुकी है. 

 

मौके पर मुख्य रूप से माले नेता राजेश यादव,मेहताब अली मिर्जा, सलामत अंसारी, झामुमो नेता हीरालाल मुर्मू, अशोक सोरेन, कांग्रेस नेता अकबर अंसारी, मनोज यादव, दारा सिंह, श्याम किशोर हांसदा, यमुना सिंह, दशरथ पंडित, झंडु वर्मा, शहादत अंसारी, शेखर सिंह, राजू पासवान, अजय यादव, खुर्शीद अंसारी सहित अन्य मौजूद थे
अधिक खबरें
अवैध माइका खदान में चाल धंसने से दो महिला मजदूरों की मौत, एक की स्थिति गंभीर
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 2:40 PM

गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र के परसौनी इलाके में धड़ल्ले से अभ्रख (माइका) की अवैध खदान चल रही है. शुक्रवार को माइका के अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई. वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल है. घायल का इलाज धनबाद के अस्पताल में चल रहा है. मृतक महिलाओं की पहचान बिहार के गोविन्दपुर निवासी फुलवा देवी व गावां थाना क्षेत्र की निवासी टुनी देवी के रूप में हुई है.

गांडेय विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने बाइक रैली कर झोकीं ताकत
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 8:46 AM

गांडेय उपचुनाव निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने शुक्रवार को पैदल एवं बाइक रैली कर शक्ति प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा के नेतृत्व में निकली बाइक रैली धोबिया मोड़ से महुदा मोड़, गांडेय बाजार होते हुए लोहारी, महेशमुंडा तक पहुची.

दासडीह मुखिया आवास के सामने से झामुमो प्रचार चार पहिया वाहन की हुई चोरी जांच में जुटी पुलिस
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 9:02 PM

गांडेय थाना क्षेत्र के दासडीह पंचायत के लोहारी गांव स्थित पंचायत की मुखिया निर्मला कुमारी के आवास से गुरुवार की रात को झामुमो की चारपहिया प्रचार वाहन (जेएच10सीपी2932) की चोरी हो गई. वाहन के मालिक प्रदीप पंडित के लिखित आवेदन के आधार गांडेय पुलिस ने कांड संख्या 47/24 के तहत मामला दर्ज करते हुए वाहन की खोजबीन शुरू की है.

अनुमंडल पदाधिकारी ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 7:54 PM

डुमरी अनुमंडल पदाधिकारी शहजाद परवेज ने लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के चुनाव के नियमित अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र रांची के लिए अपना मताधिकार का प्रयोग पोस्टल बैलेट से मताधिकार का प्रयोग किया है.

पुलिस ऑब्जर्वर ने चेक पोस्टो का किया निरिक्षण
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 7:25 PM

लोकसभा चुनाव को लेकर डुमरी के विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए चेक पोस्टों का पुलिस ऑब्जर्वर गिरिडीह लोकसभा मोहित चावला ने निमियाघाट डुमरी पीरटांड़ नावाडीह चेक पोस्टों का निरीक्षण किया है.