Sunday, May 19 2024 | Time 04:09 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » गिरिडीह


रसनजोरी में झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की हुई बैठक, समाज से एक दल को वोट देने पर बन रही सहमति

रसनजोरी में झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की हुई बैठक, समाज से एक दल को वोट देने पर बन रही सहमति
भरत मंडल/ न्यूज 11 भारत

गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड के रसनजोरी पंचायत के कोलडीह गाँव में रविवार को झारखंड प्रदेश विशकर्मा समाज की एक बैठक गांडेय प्रखंड अध्यक्ष गोविन्द राणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गांडेय प्रखंड के समाज के सभी सदस्य सर्वसम्मति से आगामी चुनाव में एक दल को ही अपना वोट देगे. उक्त विषयों पर विस्तृत चर्चा करने के लिए आगामी बैठक 12 मई को गांडेय प्रखंड मुख्यालय में बैठक किया जाएगा. बैठक में समाज के जिला उपाध्यक्ष वैजनाथ राणा , सुखदेव  शर्मा, साजन राणा, भुनेश्वर राणा सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित थे.
अधिक खबरें
अवैध माइका खदान में चाल धंसने से दो महिला मजदूरों की मौत, एक की स्थिति गंभीर
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 2:40 PM

गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र के परसौनी इलाके में धड़ल्ले से अभ्रख (माइका) की अवैध खदान चल रही है. शुक्रवार को माइका के अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई. वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल है. घायल का इलाज धनबाद के अस्पताल में चल रहा है. मृतक महिलाओं की पहचान बिहार के गोविन्दपुर निवासी फुलवा देवी व गावां थाना क्षेत्र की निवासी टुनी देवी के रूप में हुई है.

गांडेय विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने बाइक रैली कर झोकीं ताकत
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 8:46 AM

गांडेय उपचुनाव निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने शुक्रवार को पैदल एवं बाइक रैली कर शक्ति प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा के नेतृत्व में निकली बाइक रैली धोबिया मोड़ से महुदा मोड़, गांडेय बाजार होते हुए लोहारी, महेशमुंडा तक पहुची.

दासडीह मुखिया आवास के सामने से झामुमो प्रचार चार पहिया वाहन की हुई चोरी जांच में जुटी पुलिस
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 9:02 PM

गांडेय थाना क्षेत्र के दासडीह पंचायत के लोहारी गांव स्थित पंचायत की मुखिया निर्मला कुमारी के आवास से गुरुवार की रात को झामुमो की चारपहिया प्रचार वाहन (जेएच10सीपी2932) की चोरी हो गई. वाहन के मालिक प्रदीप पंडित के लिखित आवेदन के आधार गांडेय पुलिस ने कांड संख्या 47/24 के तहत मामला दर्ज करते हुए वाहन की खोजबीन शुरू की है.

अनुमंडल पदाधिकारी ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 7:54 PM

डुमरी अनुमंडल पदाधिकारी शहजाद परवेज ने लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के चुनाव के नियमित अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र रांची के लिए अपना मताधिकार का प्रयोग पोस्टल बैलेट से मताधिकार का प्रयोग किया है.

पुलिस ऑब्जर्वर ने चेक पोस्टो का किया निरिक्षण
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 7:25 PM

लोकसभा चुनाव को लेकर डुमरी के विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए चेक पोस्टों का पुलिस ऑब्जर्वर गिरिडीह लोकसभा मोहित चावला ने निमियाघाट डुमरी पीरटांड़ नावाडीह चेक पोस्टों का निरीक्षण किया है.