Friday, May 10 2024 | Time 07:06 Hrs(IST)
 logo img
  • बीरखाम अंतरराज्यीय चेकनाका में लगभग 2 लाख बरामद
झारखंड » सरायकेला


लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारियों के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ की बैठक

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारियों के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ की बैठक
बसंत कुमार साहू/न्यूज11 भारत

सरायकेला/डेस्कः लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारियों के मद्देनजर प्रशासनिक स्तर पर बूथ सत्यापन की तैयारी शुरू कर दी गई है. शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त  रवि शंकर शुक्ला ने सभी प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारी व सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक मे उन्होंने ने सेक्टर पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया. इसके लिए संयुक्त रूप से मतदान केंद्रों का सत्यापन कर वहां उपलब्ध सभी प्रकार के संसाधनों की बाबत जानकारी अद्यतन करने का भी निर्देश दिया. सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों का नजरी नक्शा, रूट चार्ट व बूथ पर बिजली पानी रैम्प शौचालय भवन किस तरह है आदि सभी उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी का प्रतिवेदन भी अगले निर्धारित बैठक में कार्यालय को उपलब्ध कराने को बताया.

 

उन्होंने बताया कि किस बूथ का दूरी प्रखंड मुख्यालय से कितनी दूरी है तथा वहां जाने के लिए सडक कैसा है. बूथ के नजदीक उसके आसपास कोई असमाजिक तत्व के लोग तो नही है जो बूथ पर मतदाताओं को मतदान के समय उनसे कोई परेशानी होता है हो उसका अवलोकन कर कुछ लोगो का नाम पता अंकित करते हुए उसका मोबाइल नम्बर भी कार्यालय को दे. इस दौरान उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी को बताते हुए बूथ का सत्यापन रिर्पोट स समय देने पर बल दिया.

 

बैठक में उपायुक्त के साथ मुख्य रुप से पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो, उप विकास आयुक्त  प्रभात कुमार बरदियार, अपर उपायुक्त संजय कुमार दास, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी तथा सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहें.
अधिक खबरें
मंगलवार की पहली बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत
मई 08, 2024 | 08 May 2024 | 9:07 PM

झारखंड में पड़े भीषण गर्मी से पूरे झारखंड के साथ साथ सरायकेला जिला के अंतर्गत कुकड़ु प्रखण्ड क्षेत्र तथा आसपास के अन्य ब्लॉक में भी गर्मी से जनजीवन के साथ साथ मवेशियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था.

गांव गरीब किसान युवा के लिए समर्पित है मोदी सरकार: संजय सेठ
मई 07, 2024 | 07 May 2024 | 9:01 PM

रांची के सांसद संजय सेठ ने इचागढ़ के विभिन्न क्षेत्र मे जनसंपर्क अभियान चलाया इस अवसर पर सांसद संजय सेठ ने कहा कहा गांव गरीब किसान युवा के लिए समर्पित है मोदी सरकार झारखंड की सरकार अखंड भ्रष्टाचार में लिप्त है

ऑटो क्लस्टर सभागार मे गम्हरिया प्रखंड के BLO तथा BLO सुपरवाइजर के साथ उपायुक्त की बैठक
मई 07, 2024 | 07 May 2024 | 7:42 PM

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में शत प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर 10- सिंहभूम तथा 11-खूंटी लोकसभा निर्वाचन संसदीय क्षेत्र में BLO के द्वारा मतदाता सूची पर्ची का वितरण किया जा रहा है.

यशस्विनी सहाय के नामांकन में इंडिया गठबंधन का कार्यकर्ता रांची रवाना
मई 06, 2024 | 06 May 2024 | 2:52 PM

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से सोमवार को इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार यशस्विनी सहाय के नामांकन में कार्यकर्ताओं का जत्था रांची के लिए रवाना हुए. ईचागढ़, चांडिल, नीमडीह, कपाली व कुकड़ु क्षेत्र के कांग्रेस व झामुमो कार्यकर्ताओं का जत्था टीकर मोड़ व रांगामाटी में जमावड़ा हुए व कार्यकर्ताओं का हुजूम नारेबाजी करते हुए रांची के लिए कुच किया.

देवेन्द्र नाथ महतो का नामांकन में जेएल केएम समर्थकों का हुजूम रांची रवाना
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 3:13 PM

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से शनिवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा,जबी के एस एस के उम्मीदवार देवेन्द्र नाथ महतो के नामांकन में कार्यकर्ताओं का जत्था रांची के लिए रवाना हुए.