Friday, May 10 2024 | Time 23:16 Hrs(IST)
 logo img
  • नगर पंचायत क्षेत्र में चलाया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों ने मोहल्लों में किया नुक्कड़ नाटक
  • बोकारो और पिछरी में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव
  • 10 हजार से अधिक नकद नहीं खर्च कर सकेंगे उम्मीदवार, सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ही होगा लाउडस्पीकर से प्रचार
  • 10 हजार से अधिक नकद नहीं खर्च कर सकेंगे उम्मीदवार, सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ही होगा लाउडस्पीकर से प्रचार
  • चंदवा के चिरो मोड़ के समीप शराब के नशे में धुत युवक बाइक से गिर कर घायल
  • सिंहभूम संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक नें वरीय पदाधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ रामचरित मानस महायज्ञ
  • संम्पूर्ण ब्राह्मण समाज के केंद्रीय कार्यालय में मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती
  • संम्पूर्ण ब्राह्मण समाज के केंद्रीय कार्यालय में मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती
  • कुकडु प्रखंड में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान, मतदान की दिलाई गई शपथ
  • दो प्रेमियों संग होटल में पत्नी को पति ने आपत्तिजनक स्थिति पकड़ा, जमकर की पिटाई, Video वायरल
  • दो प्रेमियों संग होटल में पत्नी को पति ने आपत्तिजनक स्थिति पकड़ा, जमकर की पिटाई, Video वायरल
  • 11 मई को तमाड़ में जनसभा को संबोधित करेंगे असम के CM हिमंत बिस्वा शर्मा, अर्जुन मुंडा के लिए करेंगे प्रचार
  • 11 मई को तमाड़ में जनसभा को संबोधित करेंगे असम के CM हिमंत बिस्वा शर्मा, अर्जुन मुंडा के लिए करेंगे प्रचार
  • उषा मार्टिन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुनवाई पूरी, MD राजीव झावर की अग्रिम जमानत याचिका का आदेश हाईकोर्ट ने रखा सुरक्षित
झारखंड


केरेडारी के गर्री मुखिया ने कांग्रेस छोड़कर थामा BJP का दामन

मनीष जायसवाल के लिए चुनाव प्रचार करने का लिया संकल्प
केरेडारी के गर्री मुखिया ने कांग्रेस छोड़कर थामा BJP का दामन
प्रशांत शर्मा/न्यूज11 भारत

हजारीबाग/डेस्क: कांग्रेस समर्पित कार्यकर्ता बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के केरेडारी प्रखंड स्थित गर्री पंचायत के मुखिया हित नारायण साव ने पीएम नरेंद्र मोदी और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी छोड़कर सोमवार को हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के आवासीय परिसर में अहले सुबह पहुंचकर भाजपा का दामन थाम लिया. 

 

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले गर्री मुखिया हित नारायण साव ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय हित और जनहित के आदर्शों पर कार्य करती है जिससे प्रेरित होकर मैं भाजपा का दामन थाम रहा हूं और आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल को जिताने में पूरी क्षमता झोंक दूंगा. 

 

मौके पर केरेडारी मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव, उपेंद्र सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शेर सिंह, युवा अधिवक्ता इंद्र कुमार पंडित, रंजन चौधरी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें. 

 
अधिक खबरें
बोकारो और पिछरी में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव
मई 10, 2024 | 10 May 2024 | 10:30 PM

ब्रह्माण समाज झारखंड की ओर से शुक्रवार को भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव बोकारो और पिछरी में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मनाया गया. पुजारी कैलाश पांडेय ने पूजा कराई. अध्यक्षता करते हुए संपूर्ण ब्राह्मण समाज के संरक्षक सह पूर्व मुखिया छत्रधारी मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने शुरू से ही धर्म की रक्षा करते हुए दूसरे समाज के लिए भी पथ-प्रदर्शक की भूमिका निभाई है.

10 हजार से अधिक नकद नहीं खर्च कर सकेंगे उम्मीदवार, सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ही होगा लाउडस्पीकर से प्रचार
मई 10, 2024 | 10 May 2024 | 10:13 PM

जमशेदपुर लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों को चुनाव निशान आवंटित किए जाने के बाद प्रचार जोर-शोर से शुरू हो गया है. डीसी ऑफिस में शुक्रवार को उम्मीदवारों के साथ बैठक कर जिला प्रशासन ने उन्हें चुनाव के नियमों से अवगत कराया. उम्मीदवारों को बताया गया कि वह 10 हजार से अधिक नकद खर्च नहीं कर सकेंगे. वह जो भी चुनावी खर्च करेंगे वह उसी खाते से करेंगे जो चुनाव के लिए बैंक में खोला गया है.

चंदवा के चिरो मोड़ के समीप शराब के नशे में धुत युवक बाइक से गिर कर घायल
मई 10, 2024 | 10 May 2024 | 9:51 PM

एनएच-75 रांची मदीना नगर मुखी मार्ग अंतर्गत चंदवा थाना क्षेत्र के चिरो मोड़ के समीप शुक्रवार की शाम एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक साप्ताहिक शुक्रवार हाट से वापस आ रहे थे व नशे की हालत में काफी तेज गति से वाहन चला रहा था. इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

सिंहभूम संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक नें वरीय पदाधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
मई 10, 2024 | 10 May 2024 | 9:36 PM

अनुमंडल कार्यालय सरायकेला स्थित सभाकक्ष में 10-सिंहभूम संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक जी क्राइस्ट किशोर की अध्यक्षता में लोकसभा आम चुनाव-2024 की तैयारी से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में 10-सिंहभूम संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक जी क्राइस्ट किशोर के द्वारा चुनाव से संबंधित अब तक की गयी सभी तैयारियां का क्रमवार समीक्षा किया गया.

कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ रामचरित मानस महायज्ञ
मई 10, 2024 | 10 May 2024 | 9:20 PM

पेटरवार प्रखंड के चलकारी बस्ती स्थित हनुमान मंदिर परिसर में कलश यात्रा के साथ रामचरित मानस महायज्ञ का शुभारंभ हुआ. अयोध्या धाम के महंत रामकिशोर शरण जी महाराज के सानिध्य में यज्ञ होगा. महायज्ञ की तैयारी में मानस यज्ञ समिति चलकरी जुटी हुई है. प्रतिदिन सुबह 7:30 से 12:00 बजे तक अनेक साधकों द्वारा रामचरितमानस का सामूहिक पाठ तथा भजन व आरती आयोजित होंगे.