बसंत कुमार साहू/न्यूज़11भारत
सरायकेला/डेस्क: अनुमंडल कार्यालय सरायकेला स्थित सभाकक्ष में 10-सिंहभूम संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक जी क्राइस्ट किशोर की अध्यक्षता में लोकसभा आम चुनाव-2024 की तैयारी से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में 10-सिंहभूम संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक जी क्राइस्ट किशोर के द्वारा चुनाव से संबंधित अब तक की गयी सभी तैयारियां का क्रमवार समीक्षा किया गया. उनके द्वारा P-2 डिस्पैच, मतदान दिवस से पूर्व की जाने वाले अंतिम तैयारी का भी जानकारी संबंधित पदाधिकारी से ली गयी. उनके द्वारा सभी पदाधिकारी को चुनाव के दौरान अपने योग्यता का शत- प्रतिशत प्रदर्शन करने हेतु निर्देशित किया, उनके द्वारा सम्पूर्ण चुनाव संचालित करने के बारे में क्रमवार जानकारी भी दी गई. उनके द्वारा संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि अंतिम कुछ घंटे से पूर्व सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं बिजली, पेयजल, दिव्यांग हेतु रैम्प की व्यवस्था आवश्यक रूप से सुनिश्चित किया जाए.
बैठक में चुनाव से पूर्व आखिरी 72 घंटे, आखिरी 48 घंटे में किए जाने वाली तैयारी के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया. इस दौरान मतदान कर्मियों का मतदान केंद्र तक सुरक्षित पहुंचने का विशेष रूप से निगरानी रखने हेतु संबंधित सहायक निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया. सभी मतदान केन्द्रों पर व्हीलचेयर एवं अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराया गया है, उसका समुचित प्रयोग करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया. बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बारदियार, पी.डी. आईटीडीए, निदेशक डी.आर.डी.ए. अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला , उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.