Tuesday, May 21 2024 | Time 00:00 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


बोकारो और पिछरी में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

बोकारो और पिछरी में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव
अनंत/न्यूज़11भारत

बेरमो/डेस्क: ब्रह्माण समाज झारखंड की ओर से शुक्रवार को भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव बोकारो और पिछरी में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मनाया गया. पुजारी कैलाश पांडेय ने पूजा कराई. अध्यक्षता करते हुए संपूर्ण ब्राह्मण समाज के संरक्षक सह पूर्व मुखिया छत्रधारी मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने शुरू से ही धर्म की रक्षा करते हुए दूसरे समाज के लिए भी पथ-प्रदर्शक की भूमिका निभाई है. संपूर्ण ब्राह्मण समाज के केंद्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र दुबे ने कहा कि भगवान परशुराम हमारे समाज के गौरव हैं, इनकी तस्वीर प्रत्येक घर में रहना चाहिए. यहां समाज के अभिभावकों को सम्मानित भी किया गया. संचालन मुकेश मिश्रा ने किया. पिछरी के अध्यक्ष राम प्रवेश मिश्रा व उपाध्यक्ष संतोष मिश्रा सक्रिय रहे. पूर्व सरपंच रतन मिश्रा, बिरंची मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा, आनंद मिश्रा, नकुल मिश्रा, प्रकाश मिश्रा ऊर्फ कारू मिश्रा, कपूर मिश्रा, उदेश दुबे, पंचानन मिश्रा, ब्रजेश मिश्रा, अनिल मिश्रा, मनोज मिश्रा, राकेश मिश्रा, चंद्रदेव मिश्रा, चुनू मिश्रा, पंकज मिश्रा, रवि मिश्रा, सुकर मिश्रा, अशोक तिवारी, जयचंद मिश्रा, जोगन मिश्रा, दिनेश मिश्रा, मिकू मिश्रा, सुजल मिश्रा, अश्विनी मिश्रा, सौरभ मिश्रा, अंकित मिश्रा आदि थे. संपूर्ण ब्राह्मण समाज ने जिले में अन्य जगह-जगह जयंती मनाई.

 


 

फुसरो नया रोड स्थित मिथिलेश शर्मा के आवासीय कार्यालय में भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई. पुजारी रजनीकांत पांडे ने पूरे विधि विधान से पूजा कराई. सर्वप्रथम उपस्थित लोगो ने भगवान परशुराम की तस्वीर पर फूल अर्पित किया. समाजसेवी युगेश तिवारी, चुन्नू सिंह, दीपक महतो, अविनाश शर्मा ऊर्फ चीकू शर्मा, ओम प्रकाश राजा, दिलीप शर्मा, संतोष पांडेय, ललन कुमार, रोहित मिश्रा, रवि शर्मा, संतोष साव, समरेश सिंह, रणजीत सिंह, दिलीप सिंह, मनोज शर्मा, गुड्डू शर्मा आदि थे.

 
अधिक खबरें
सेंदरा पर्व में नहीं हुआ वन्य प्राणियों का शिकार, बहुत कम शिकारी पहुंचे दलमा जंगल
मई 20, 2024 | 20 May 2024 | 10:47 PM

सरायकेला जिला के दलमा वन्य प्राणी आश्रयनी में आदिवासियों-मूलवासियों का शिकार पर्व सेंदरा इस वर्ष न के बराबर हुआ. इस वर्ष वन विभाग ने सेंदरा पर वन्य प्राणियों का संहार रोकने के लिए एड़ी चोटी एक कर दी और वन्य प्राणी को राहत मिली है. दलमा सेंदरा में लगभग 100 से भी कम लोग शिकार करने दलमा पहुंचे. पुरे दलमा में वन्य प्राणी आश्रयणी के प्रभारी और वन कर्मचारी भी वन्य प्राणियों की हत्या नहीं होने देने के लिए पूरा जोर लगाए हुए थे. डीएफओ डॉ अभिषेक कुमार खुद दिन भर दलमा के जंगल में गस्ती कर छानबीन करते रहे.

झारखंड की 16 वर्षीय पर्वतारोही काम्या कार्तिकेयन ने Everest फतह कर रचा नया कीर्तिमान, चोटी पर लहराया तिरंगा
मई 20, 2024 | 20 May 2024 | 9:41 AM

टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन की 16 वर्षीय पर्वतारोही काम्या कार्तिकेयन एवरेस्ट फतह कर नया कीर्तिमान बनाया है. भारतीय समय के अनुसार काम्या कार्तिकेयन ने सोमवार को दोपहर 12:35 बजे एवरेस्ट के शिखर पर पहुंची और चोटी पर भारत का तिरंगा लहराया. साथ ही उन्होंने टाटा स्टील का भी झंडा फहराया. काम्या के साथ उनके पिता एस कार्तिकेयन भी इस अभियान में शामिल रहे. एस कार्तिकेयन दोपहर 2.15 बजे एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचे.

BJP ने बोकारो एसपी पर लगाया कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में काम करने का आरोप, चुनाव आयोग से पत्र लिखकर की कार्रवाई की मांग
मई 20, 2024 | 20 May 2024 | 9:10 AM

भारतीय जनता पार्टी ने बोकारो एसपी को हटाने के लिए झारखंड चुनाव आयोग को पत्र लिखा है. बीजेपी के धनबाद प्रत्याशी ढुलू महतो के इलेक्शन एजेंट सतेन्द्र कुमार द्वारा लिखे गए इस पत्र में एसपी बोकारो पूज्य प्रकाश पर आरोप लगाया है कि वह कांग्रेस और झामुमो गठबंधन के उम्मीदवार को समर्थन देने और अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं, जो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के सिद्धांत के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जानबूझ कर उन्हें एसपी बोकारो नियुक्त किया है.

ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मई 20, 2024 | 20 May 2024 | 8:42 AM

गोड्डा के पथरगामा थाना क्षेत्र स्थित दिग्घी गांव में एक ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना रविवार रात की है जब कैलाश मंडल नामक ऑटो चालक गोड्डा से सवारी लेकर अपने गांव कोरका जा रहा था. इस दौरान दिग्घी मोड के पास उसके ऑटो से कुछ पार्टस की चोरी हो गई. ऑटो चालक को शक हुआ कि दिग्घी गांव निवासी सत्यनारायण राय के घर के सामने सामान की चोरी हुई है. जब वह सत्यनारायण राय ने पूछताछ करने पहुंचा तो दोनों में बहस हो गई और बात मारपीट तक उतार आई.

चाईबासा में ड्रग्स कारोबारी के घर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, आरोपी फरार
मई 20, 2024 | 20 May 2024 | 6:55 AM

चाईबासा व जगन्नाथपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए मौलानगर निवासी ड्रग्स माफिया मशरुर आलम उर्फ कोटे के घर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है. छापेमारी के दौरान तनरेक्स कफ सिरप 600 पीस और विनसिरेक्स कफ सिरप 174 पीस बरामद किया गया. साथ ही उसके आवास से 2,18,200 रुपए कैश सहित मारूति 800 कार और एक स्कूटी की भी बरमदगी हुई है.