Monday, May 6 2024 | Time 06:16 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » गिरिडीह


देवनडीह गांव के मैदान में लगी आग, अग्नि शमन वाहन ने आग पर पाया काबू

देवनडीह गांव के मैदान में लगी आग, अग्नि शमन वाहन ने आग पर पाया काबू

भरत मंडल / न्यूज 11 भारत


गांडेय डेस्क: गांडेय थाना क्षेत्र के देवनडीह और भोगतिया लोहारी गांव के मध्य स्थित मैदान में शनिवार  को आग लग गई । ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जितेन्द्र मंडल को दिया । जितेन्द्र मंडल की सूचना पर गिरिडीह से अग्नि शमन वाहन पहुंची और आग को काबू किया। 


बता दें कि शनिवार को देवनडीह और भोगतिया लोहारी गांव के बीच स्थित मैदान में आग लग गई। आग लगने से मैदान के सूखे घास और छोटे पौधे जलने लगी। धीरे - धीरे यह आग पूरे   मैदान में फ़ैल गई। आग की लपेटे बांस के पौधों में पकड़ लिया जिससे नकुल पंडित और भोला पंडित के कई बांस जल गए। वहीं आंनद पंडित नामक ग्रामीण के घर में आग लग गई । हालांकि उक्त घर में कुछ समान नहीं रखा हुआ था। 


आग की लपेटे को देखकर आस - पास के ग्रामीण जुटे और बगल के  कुआं से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे इसी क्रम में अग्नि शमन की वाहन पहुंची और आग में काबू किया। 


ग्रामीणों का कहना है कि मैदान के उपर से बिजली का तार गुजरा है। तार के टकराने से निकली चिंगारी से आग लगी है।


 
अधिक खबरें
गांडेय बाजार के पाठक मार्केट में ग्रामीणों की हुई बैठक 10 मई को परशुराम जयंती मनाने का लिया गया निर्णय
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 8:47 PM

गांडेय बाजार स्थित पाठक मार्केट में शाम को ग्रामीणों की एक बैठक हरिबोल पाठक की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 10 मई को परशुराम जयंती मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में उपस्थित सदस्यों के द्धारा निर्णय लिया गया कि जोराआम में परशुराम भगवान का मंदिर बनाया जाएगा.

रसनजोरी में झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की हुई बैठक, समाज से एक दल को वोट देने पर बन रही सहमति
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 7:25 PM

गांडेय प्रखंड के रसनजोरी पंचायत के कोलडीह गाँव में रविवार को झारखंड प्रदेश विशकर्मा समाज की एक बैठक गांडेय प्रखंड अध्यक्ष गोविन्द राणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गांडेय प्रखंड के समाज के सभी सदस्य सर्वसम्मति से आगामी चुनाव में एक दल को ही अपना वोट देगे.

भीषण गर्मी के वजह से सूख गई हैं गिरिडीह के कई तालाब व नदी, पशुओं के लिए पीने के पानी की किल्लत
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 5:59 PM

भीषण गर्मी के वजह से गिरिडीह के कई तालाब व नदी सूख गई हैं. मौसम के इस बदले मिजाज के वजह से पेयजल संकट देखने को मिल रहा है. तेज धूप के साथ गर्म हवाओं से गिरिडीह के गावां प्रखंड के लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. शाम में तापमान के गिरावट बाद ही लोग अपने घरों से बाहर निकाल पा रहे हैं

कोडरमा लोकसभा से इंडिया प्रत्याशी विनोद सिंह ने गांडेय के विभिन्न क्षेत्रो में चलाया जनसमपर्क अभियान
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 8:25 PM

इंडिया गठबंधन से भाकपा माले के कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी विनोद सिंह ने गांडेय प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसमपर्क अभियान चलाया और लोगों से इंडिया गठबंधन के लिए वोट मांगे.

निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा गांडेय के कार्यकताओं संघ की बैठक चुनाव में जीत की बनाई रणनीति
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 8:16 PM

गांडेय विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में अर्जुन बैठा के नामाकंन करने के बाद शनिवार की शाम को प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के विभिन्न गांवों के कार्यकर्ताओं ने घोबियामोड स्थित आवास में पहुंचकर अर्जुन बैठा से मुलाकात किया.