Sunday, Apr 28 2024 | Time 14:12 Hrs(IST)
 logo img
  • राज्यस्तरीय जांच दल ने किया कस्तूरबा आवासीय विद्यालय का निरीक्षण
  • राज्यसभा सांसद सह भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पहुंचे हजारीबाग, कहा मनीष की जीत तय
  • हजारीबाग में सीसीएल और एनटीपीसी की खदानों से प्रतिदिन सौ टन कोयला, नदी घाटों से पचास हजार सीएफटी बालू का रोज हो रहा है अवैध खनन
  • कोडरमा में बढ़ती गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित
  • कांग्रेस को बड़ा झटका, लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफा
  • कांग्रेस को बड़ा झटका, लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफा
  • कोई मतदाता छूटे नहीं लक्ष्य को लेकर आयोजित हुआ VoteWalkathon
  • सिटी SP व SDO ने घाघीडीह जेल में डेढ़ घंटे तक की छापामारी
  • सिटी एसपी ने सरायकेला जिला की सीमा पर बने चेक नाका का किया औचक निरीक्षण
  • गर्मी के मौसम में आम हैं ये 5 बीमारियां, जानें लक्षण और बचाव का तरीका
  • गर्मी के मौसम में आम हैं ये 5 बीमारियां, जानें लक्षण और बचाव का तरीका
  • प्रशासन करता रहा मनुहार, नहीं माने ग्रामीण, वोट बहिष्कार के निर्णय पर अडिग मतदाता
  • बॉयफ्रेंड की सलाह ने लड़की को बनाया मालामाल, जीता 41 लाख का इनाम
  • ट्रेलर की चपेट में आकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत
  • वोट प्रतिशत बढ़ाने को लेकर सखी मंडल के दीदीयों ने स्कूटी और बाइक से निकाली रैली
झारखंड » सिमडेगा


लोकसभा चुनाव के मद्देनजर डीसी और एसपी पहुंचे जलडेगा

मतदान केंद्रों और इंटर स्टेट बॉर्डर का निरीक्षण कर दिए कई निर्देश
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर डीसी और एसपी पहुंचे जलडेगा
न्यूज़11 भारत,

 

सिमडेगा/डेस्क: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सिमडेगा डीसी अजय कुमार सिंह और एसपी सौरभ गुरुवार को जलडेगा प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्र और इंटर स्टेट बॉर्डर का निरीक्षण किए.

 

सबसे पहले ये जलडेगा प्रखंड के राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पैतानो क्लस्टर का निरीक्षण किया, उन्होने शौचालय, पानी सुविधा सहित सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया , उपायुक्त शौचालय निर्माण कार्य सहित सभी कार्यों को ससमय पूर्ण करने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी, जलडेगा आवश्यक निर्देश दिया.

 

इसके बाद वे पंचायत भवन ओड़गा मतदान केंद्र संख्या -125 पहुंच बूथ अवेयरनेस समूह की दीदियों को संबोधित किया. उन्होंने बूथ अवेयरनेस समूह की दीदियों को अपने क्षेत्र में मतदान का प्रयोग करने हेतु मतदाताओं को अधिक से अधिक जागरूक करें.

इसके बाद उन्होंने सिमडेगा ओडिशा सीमा पर बने ओड़गा इंटर स्टेट बॉर्डर में बनाये गये चेकपोस्ट का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने एंट्री पंजी का जांच किया. उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों को कहा कि 24*7 सतत रूप से निगरानी रखें और किसी को भी बिना संपूर्ण जांच किए आवागमन नहीं करने दें. साथ ही उन्होंने कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये.

 

मौके पर एलआरडीसी अरुणा कुमारी, जिला नियोजन पदाधिकारी आशा मैक्सिमा लकड़ा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जलडेगा एवं थाना प्रभारी जलडेगा, थाना प्रभारी ओड़गा सहित अन्य उपस्थित रहे.
अधिक खबरें
सदर सीओ ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर किया जब्त, चालक हिरासत में
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 9:22 PM

सिमडेगा में नदियों से बालू का अवैध उठाओ थमने का नाम नहीं ले रहा है। सदर सीओ ने आज अवैध बालू लदे हुए ट्रैक्टर को जब्त किया। बता दें की सिमडेगा शंख नदी छठ घाट पर्यटन स्थल के रूप में घोषित हो चुका है। यहां से किसी भी कीमत पर बालू का उठाव नहीं करना है।

विशेष लोक अदालत में किए गए 64 वादों का निष्पादन
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 9:11 PM

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश के अलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को चेक बाउंस एवं विद्युत् विभाग के मामलों से सम्बंधित विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में मामलों के निष्पादन के लिए कुल चार बेंचो का गठन किया गया था।

शहर के दो प्रतिष्ठित मिठाई दुकान में पड़ी खाद्य सुरक्षा की रेड
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 9:06 PM

शहर के कुछ मिठाई दुकानों पर खराब और बासी मिठाई और नमकीन बिकने की सूचना जिला प्रशासन को मिली। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर शहरी क्षेत्र के दो मिठाई दुकान में खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड डाली गई। जिसमे शहर के बस स्टैंड के पास हिंदुस्तान डेयरी मिठाई दुकान में रेड के दौरान कई मिठाई पुरानी फंगस युक्त पाई गई।

लोस चुनाव के मद्देनजर जलडेगा प्रखंड का सिमडेगा डीसी एसपी ने किया दौरा
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 8:26 PM

लोकसभा आम निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ ने बानो एवं जलडेगा प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जलडेगा प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं सेक्टर पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की.

सिमडेगा के ठेठईटांगर बीडीओ ने रात्रि चौपाल के माध्यम से मतदाता को किया जागरूक
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 7:50 PM

सिमडेगा के ठेठईटांगर प्रखंड के ग्राम घोड़ीटोली बूथ नं 197 में प्रखंड विकास पदाधिकारी नूतन मिंज की अध्यक्षता में जेएसएलपीएस ठेठईटांगर टीम के द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से इस गाँव में रात्री चौपाल किया गया.