Sunday, May 12 2024 | Time 23:48 Hrs(IST)
 logo img
  • चाईबासा के जंगल से IED बरामद, बम निरोधक दस्ता ने किया डिफ्यूज
  • चाईबासा के जंगल से IED बरामद, बम निरोधक दस्ता ने किया डिफ्यूज
  • सड़क दुर्घटना में युवक घायल, प्राथमिक इलाज के बाद सिमडेगा रेफर
  • सड़क दुर्घटना में युवक घायल, प्राथमिक इलाज के बाद सिमडेगा रेफर
  • जामताड़ा के फतेहपुर का झापु मुर्मू कहला रहा विष पुरूष, किंग कोबरा के काटने पर भी कोई असर नहीं
  • जामताड़ा के फतेहपुर का झापु मुर्मू कहला रहा विष पुरूष, किंग कोबरा के काटने पर भी कोई असर नहीं
  • ऑपरेशन के दौरान पेट में कॉटन छूटने से मरीज दो दिन तक रहा परेशान
  • ऑपरेशन के दौरान पेट में कॉटन छूटने से मरीज दो दिन तक रहा परेशान
  • मतदान से पूर्व डीसी व एसपी ने किया प्रेस कांफ्रेंस, व्यवस्थाओं की दी जानकारी
  • मतदान से पूर्व डीसी व एसपी ने किया प्रेस कांफ्रेंस, व्यवस्थाओं की दी जानकारी
  • मतदान से पूर्व कराने होंगे 50 मॉक पोल: डीसी सिमडेगा
  • मतदान से पूर्व कराने होंगे 50 मॉक पोल: डीसी सिमडेगा
  • प्रधानमंत्री की जनसभा से पहले हेलिकॉप्टर लैंडिग कर किया गया हेलीपैड का ट्रायल
  • प्रधानमंत्री की जनसभा से पहले हेलिकॉप्टर लैंडिग कर किया गया हेलीपैड का ट्रायल
  • रांची से पहुंची गांडेय एक्सपर्ट टीम ने झामुमो बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को दिया एक दिवसीय प्रशिक्षण
झारखंड » सिमडेगा


सदर सीओ ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर किया जब्त, चालक हिरासत में

सदर सीओ ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर किया जब्त, चालक हिरासत में

 न्यूज11 भारत


सिमडेगा/डेस्क: सिमडेगा में नदियों से बालू का अवैध उठाओ थमने का नाम नहीं ले रहा है। सदर सीओ ने आज अवैध बालू लदे हुए ट्रैक्टर को जब्त किया। बता दें की सिमडेगा शंख नदी छठ घाट पर्यटन स्थल के रूप में घोषित हो चुका है। यहां से किसी भी कीमत पर बालू का उठाव नहीं करना है। लेकिन यहां हर दिन सुबह से शाम तक दर्जनों ट्रैक्टर धड़ल्ले के साथ अवैध रूप से बालू का उठाव कर रहे हैं। शंख नदी से बालू उठाकर आते हुए एक ट्रैक्टर को आज सिमडेगा सीओ इम्तियाज अहमद ने पकड़ा और उसे अग्रतार कार्रवाई के लिए सदर थाना के सुपुर्द कर दिया पुलिस ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेते हुए चालक प्रदीप साहू को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की अग्रतर कार्रवाई कर रही है।

 

अधिक खबरें
मतदान से पूर्व डीसी व एसपी ने किया प्रेस कांफ्रेंस, व्यवस्थाओं की दी जानकारी
मई 12, 2024 | 12 May 2024 | 9:45 AM

सिमडेगा में लोकसभा चुनाव के लिए सभी मतदान कर्मियों को रवाना करने के बाद डीसी और एसपी ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर मतदान संबधी जानकारी साझा की. डीसी ने बताया कि 13 मई को सुबह मतदान शुरू करने के 90 मिनट पूर्व मॉक पोल कराकर 7 बजें से मतदान प्रारम्भ कर दिया जाएगा. डीसी ने बताया कि सिमडेगा जिले में मतदान संपन्न करने के लिए कुल 571 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. जहां जिला प्रशासन के द्वारा मतदाताओं के सुविधा के अनुरूप सारी व्यवस्था की गई है. पीने का ठंडा पानी, धूप से बचने के लिए शेड, असमर्थ मतदाताओं के आवागमन के लिए ऑटो आदि चीजों की व्यवस्था मतदान केंद्र में उपलब्ध रहेगी.

मतदान से पूर्व कराने होंगे 50 मॉक पोल: डीसी सिमडेगा
मई 12, 2024 | 12 May 2024 | 9:25 PM

मतदान कर्मियों को मतदान शुरू होने के डेढ़ घंटे पहले मॉक पोल कराना होगा. इसकी जानकारी देते हुए डीसी अजय कुमार सिंह ने बताया कि वास्तविक मतदान सुबह सात बजे से प्रारंभ होगा. डीसी ने बताया कि शाम 5 बजे तक जितने मतदाता मतदान केंद्र में मौजूद रहेंगे, उन सभी का मतदान जरूर करवाया जाएगा.

डीसी एसपी ने मतदान केंद्र और कलस्टर जाकर मतदान कर्मियों का लिया जायजा
मई 12, 2024 | 12 May 2024 | 7:43 PM

जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार उप विकास आयुक्त संदीप कुमार दोराईबुरु ने एस एस +2 उच्च विद्यालय एवं बरवाडीह विद्यालय कोलेबिरा कलस्टर का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने सभी मतदान कर्मीयों से मिलकर व्यवस्थाओं से संबंधित जानकारी लिया.

महावीर मंदिर के दो दिनी वार्षिक महोत्सव संपन्न
मई 12, 2024 | 12 May 2024 | 7:34 PM

सिमडेगा प्रखंड के सुदूर भूम्भु ग्राम में महावीर मंदिर के दो दिनी वार्षिक महोत्सव पूजा पाठ हवन पूजन, भजन कीर्तन के साथ विधि विधान पूर्वक संपन्न हुआ. समापन सत्र में विश्व हिन्दू परिषद् के जिलाध्यक्ष कौशलराज सिंह देव उपस्थित हुए. इस अवसर पर उन्होंने कहा हमारा सनातन धर्म आदिकाल का धर्म है

मतदाताओं के स्वागत और सुविधा के लिए नगर परिषद ने दुल्हन की तरह सजाया है मतदान केंद्र
मई 12, 2024 | 12 May 2024 | 5:06 PM

लोकसभा चुनाव 2024 में एक यादगार और सुविधा युक्त चुनाव बनाने की दिशा में जिला प्रशासन लगातार नए-नए प्रयोग कर रही है. इसी कड़ी में डीसी अजय कुमार सिंह के निर्देश पर नगर परिषद सिमडेगा के द्वारा शहरी क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों को इको फ्रेंडली मतदान केंद्र के रूप में डेवलप किया जा रहा है.