Friday, May 10 2024 | Time 23:41 Hrs(IST)
 logo img
  • नगर पंचायत क्षेत्र में चलाया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों ने मोहल्लों में किया नुक्कड़ नाटक
  • बोकारो और पिछरी में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव
  • 10 हजार से अधिक नकद नहीं खर्च कर सकेंगे उम्मीदवार, सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ही होगा लाउडस्पीकर से प्रचार
  • 10 हजार से अधिक नकद नहीं खर्च कर सकेंगे उम्मीदवार, सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ही होगा लाउडस्पीकर से प्रचार
  • चंदवा के चिरो मोड़ के समीप शराब के नशे में धुत युवक बाइक से गिर कर घायल
  • सिंहभूम संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक नें वरीय पदाधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ रामचरित मानस महायज्ञ
  • संम्पूर्ण ब्राह्मण समाज के केंद्रीय कार्यालय में मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती
  • संम्पूर्ण ब्राह्मण समाज के केंद्रीय कार्यालय में मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती
  • कुकडु प्रखंड में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान, मतदान की दिलाई गई शपथ
  • दो प्रेमियों संग होटल में पत्नी को पति ने आपत्तिजनक स्थिति पकड़ा, जमकर की पिटाई, Video वायरल
  • दो प्रेमियों संग होटल में पत्नी को पति ने आपत्तिजनक स्थिति पकड़ा, जमकर की पिटाई, Video वायरल
  • 11 मई को तमाड़ में जनसभा को संबोधित करेंगे असम के CM हिमंत बिस्वा शर्मा, अर्जुन मुंडा के लिए करेंगे प्रचार
  • 11 मई को तमाड़ में जनसभा को संबोधित करेंगे असम के CM हिमंत बिस्वा शर्मा, अर्जुन मुंडा के लिए करेंगे प्रचार
  • उषा मार्टिन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुनवाई पूरी, MD राजीव झावर की अग्रिम जमानत याचिका का आदेश हाईकोर्ट ने रखा सुरक्षित
झारखंड » सिमडेगा


विशेष लोक अदालत में किए गए 64 वादों का निष्पादन

कुल 35 लाख सात हजार 888 रुपये राजस्व वसूली की गई
विशेष लोक अदालत में किए गए 64 वादों का निष्पादन
न्यूज11 भारत

सिमडेगा/डेस्क: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश के अलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को चेक बाउंस एवं विद्युत् विभाग के मामलों से सम्बंधित विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में मामलों के निष्पादन के लिए कुल चार बेंचो का गठन किया गया था। 

 


 

एक मंच तले लंबित मामलों का निशुल्क निपटारा करने के लिए न्याय प्रशासन द्वारा समय समय पर  लोक अदालत का आयोजन सिविल कोर्ट परिसर में किया जाता है। इसी के तहत शनिवार को भी यहां विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। पीडीजे राजीव कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर विशेष लोक अभियोजक का उद्घाटन किया।इस मौके पर प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राजीव कुमार सिंह ने कहा कि झालसा के निर्देश पर चेक बाउंस एवं विद्युत विभाग के मामलों से सम्बंधित विशेष लोक अदालत मामलों के त्वरित निष्पादन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि लोक अदालत शीघ्र,सस्ता और सुलभ न्याय प्रदान करने का सशक्त माध्यम है। लोक अदालत में दिए गए फैसले में दोनों पक्षों की जीत होती है तथा यह फैसला दोनों पक्षों को संतुष्ट कराता है। कोई पक्ष इसे थोपा हुआ महसूस नहीं करता है। लोक अदालत में दिए गए निर्णय के विरुद्ध कहीं भी कोई अपील नहीं होती। लोक अदालत का निर्णय अंतिम निर्णय होता है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में बढ़ रही भीड़ इस बात का परिचायक है कि लोक अदालत आम लोगों के बीच कितना लोकप्रिय होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में जहाँ एक ओर लोगों के समय और पैसे की बचत होती है वहीँ दूसरी ओर न्यायालय से मुकदमों का बोझ कम होता है।    लोक अदालत में चार बेंचो के माध्यम से कुल 64 वादों का निष्पादन किया गया,जबकि विभिन्न विभागों से कुल 35 लाख सात हजार 888 रुपये राजस्व की वसूली की गई। इनमें बिजली विभाग से 21,चेक बाउंस से जुड़े 17 और सुलह योग्य 26 अपराधिक मामले निष्पादित की गई।  मौके पर एडीजे नरंजन सिंह, सीजेएम मनीष कुमार सिंह,प्राधिकार सचिव मरियम हेमरोम,एसडीजेएम सुभाष बाड़ा,बार एसो. के अध्यक्ष बसंत कुमार,सचिव संजय महतो सहित कई लोग मौजूद थे।
अधिक खबरें
डिस्पैच सेंटर में आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने का सिमडेगा डीसी ने दिया निर्देश
मई 10, 2024 | 10 May 2024 | 8:29 PM

लोकसभा आम चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह ने सिमडेगा काॅलेज, सिमडेगा में बनाये गये वज्रगृह सह डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया. उन्होंने 71-कोलेबिरा एवं 70-सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र के क्रमवार डिस्पैच सेंटर के लिए की गई तैयारियों का अवलोकन किया.

सिमडेगा में धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती
मई 10, 2024 | 10 May 2024 | 8:24 PM

सिमडेगा मारवाड़ी ब्राह्मण सभा एवं विप्र फाउंडेशन द्वारा शुक्रवार को परशुराम जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई. इस अवसर पर मारवाड़ी ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा राम जानकी मंदिर परिषद से भव्य शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा में काफी संख्या में समाज के महिला पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए.

सिमडेगा मरिकेल में आग से जलकर खाक हुआ गरीब ग्रामीण महिला का घर
मई 10, 2024 | 10 May 2024 | 8:12 PM

सिमडेगा के बानो प्रखंड अंतर्गत मरिकेल गांव निवासी मरियम मुंडा नामक गरीब महिला का घर शुक्रवार की दोपहर आग में जलाकर खाक हो गया. जिससे पूरा परिवार बेघर होकर सड़क पर आ गया. जानकारी के अनुसार मरियम मुंडा झाड़ू बना कर और दूसरों के कपड़े सिलकर अपना परिवार चलती थी.

सिमडेगा में महिला मतदान कर्मियों एवं माइक्रो आब्जर्वर का किया गया रेंडमाइजेशन
मई 10, 2024 | 10 May 2024 | 8:05 PM

लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर सिमडेगा जिला में महिला मतदान कर्मियों एवं माइक्रो आब्जर्वर का रेंडमाइजेशन जनरल ऑब्जर्वर श्री दोरजे चेरिंग नेगी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में सम्पन्न किया गया.

लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने सिमडेगा पहुंचे जनरल ऑब्जर्वर
मई 10, 2024 | 10 May 2024 | 7:49 PM

लोकसभा आम चुजनरल ऑब्जर्वर दोरजे चेरिंग नेगी लोकसभा चुनाव 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष व स्वच्छ संपन्न कराने को लेकर सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों को चुनाव में उनके कार्य दायित्व से संबंधित बिन्दुओं पर सिमडेगा कॉलेज, सिमडेगा में जनरल ऑब्जर्वर दोरजे चेरिंग नेगी की उपस्थिति में प्रशिक्षण दिया गया.