Monday, Apr 29 2024 | Time 02:16 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » जमशेदपुर


16 वर्ष की काम्या कार्तिकेयन करेंगी एवरेस्ट फतह, 6 अप्रैल को काठमांडू से शुरू होगा अभियान

16 वर्ष की काम्या कार्तिकेयन करेंगी एवरेस्ट फतह, 6 अप्रैल को काठमांडू से शुरू होगा अभियान

मुजतबा हैदर रिजवी/ न्यूज11भारत,


जमशेदपुर/डेस्क: सबसे कम उम्र में काम्या कार्तिकेयन एवरेस्ट फतह करेंगी. 16 वर्ष की काम्या कार्तिकेयन को शुक्रवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में टाटा स्टील के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी ने फ्लैग ऑफ किया. काम्या कार्तिकेयन मुंबई में नेवी में तैनात कमांडर एस कार्तिकेयन की बेटी हैं. एस कार्तिकेयन मूल रूप से चेन्नई के रहने वाले हैं.


प्रेस कॉन्फ्रेंस में काम्या कार्तिकेयन ने बताया कि उनका एवरेस्ट फतह का अभियान 7 हफ्ते का होगा. यह अभियान 6 अप्रैल को काठमांडू से शुरू होगा. इस अभियान में बेस कैंप के बाद रास्ते में चार कैंप होंगे. 6000 मीटर की चढ़ाई के बाद पहला कैंप होगा. यह कैंप खुंबू आइस फाल पार करने के बाद लगेगा. 6400 मीटर की चढ़ाई के बाद दूसरा कैंप होगा. जबकि, तीसरा कैंप 7300 मीटर की चढ़ाई के बाद लगेगा. इसके बाद चौथा कैंप 7950 मीटर की चढ़ाई के बाद लगाया जाएगा. चौथे कैंप के बाद एवरेस्ट पर जाने के लिए अच्छे मौसम का इंतजार किया जाएगा और इसके बाद आगे की चढ़ाई शुरू होगी. टाटा स्टील के कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशन के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी ने बताया कि 3 अप्रैल को काठमांडू पहुंचे. काम्या ने बताया कि वह अपना अभियान इसलिए कर रही है ताकि समाज में एक संदेश जाए की लड़कियां कमजोर नहीं है. उनके पिता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लड़कियों को क्षेत्र में आगे आना चाहिए. उन्होंने बताया कि वह खुद एवरेस्ट पर चढ़ने के शौकीन थे. एक बार कोशिश की थी. लेकिन, कामयाबी नहीं मिली थी. अब वह अपने अपनी बेटी के साथ फिर जा रहे हैं.

अधिक खबरें
कुरआन की तिलावत से शुरू हुआ बादशाह अब्दुर्रहीम रह उर्फ चुनाशाह बाबा का 55 वां सालाना उर्स उर्स शरीफ
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 10:17 PM

बिष्टुपुर स्थित दरगाह में हज़रत बादशाह अब्दुर्रहीम रह. उर्फ चूनाशाह बाबा का 55 वां सालाना उर्स शरीफ कुरआन ख्वानी के साथ शुरू हो गया है. क़ुरान पाक की तिलावत कर फातिहा पढ़ा गया. सुबह से ही जमशेदपुर के अलावा झारखंड, ओडिशा, बंगाल और बिहार से अकीदतमंदों का आना शुरू हो गया. चूनाशाह बाबा की दरगाह पर दूर दूर से जायरीन अपनी मुराद लेकर आते हैं और दरगाह पर चादर चढ़ाते हैं.

साकची जमा मस्जिद में आयोजित हुआ हज प्रशिक्षण, लोगों को दी गई हज ऐप की जानकारी
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 9:32 PM

झारखंड राज्य हज समिति द्वारा निर्धारित आजमीन ए हज के लिए प्रशिक्षण शिविर आज इतवार को साकची स्थित जामा मस्जिद में आयोजित हुआ. इस अवसर पर झारखंड राज्य हज समिति के सचिव आफताब अहमद अपनी टीम के साथ रांची से जमशेदपुर पहुंचे और प्रशिक्षण शिविर का जायजा लिया.

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पहुंचे टाउन हॉल चार विधानसभा के कार्यकर्ताओं से करेंगे सीधा संवाद
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 4:08 PM

जमशेदपुर लोकसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी समीर मोहंती की जीत को सुनिश्चित करने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में जमशेदपुर पूर्वी एवं पश्चिमी जुगसलाई और पोटका विधानसभा के बुथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर रहे हैं

मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी ने water on wheels अमृत धारा का उद्घाटन किया
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 2:52 PM

मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा के द्वारा आज रविवार को water on wheels (चलित शीतल जल)अमृत धारा का उद्घाटन किया गया। यह कार्यक्रम काशीडीह से किया गया। समाज सेवी अशोक चौधरी ने नारियल फोड़ के फ़ीता काँटा और हरि झंडी दिखा के इसका उद्घाटन किया।

जमशेदपुर स्थित एक गोदाम में लगी आग
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 1:54 AM

जमशेदपुर के मानगो डिमना रोड स्थित सूरज कॉमनिकेशन के नाम से जाने-जाने वाला कैड़बरी रैकेट की गोदाम में भयानक आग लग गयी और आग की लपटे तेजी से बढ़ने लगे.