Tuesday, May 14 2024 | Time 01:59 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » जमशेदपुर


मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पहुंचे टाउन हॉल चार विधानसभा के कार्यकर्ताओं से करेंगे सीधा संवाद

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पहुंचे टाउन हॉल चार विधानसभा के कार्यकर्ताओं से करेंगे सीधा संवाद

अनवर शरीफ/ न्यूज़ 11 भारत


जमशेदपुर/डेस्क: जमशेदपुर लोकसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी समीर मोहंती की जीत को सुनिश्चित करने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में जमशेदपुर पूर्वी एवं पश्चिमी जुगसलाई और पोटका विधानसभा के बुथ स्तरीय  कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर रहे हैं इस सीधे संवाद कार्यक्रम में लोकसभा के प्रत्याशी समीर मोहंती सहित घाटशिला, जुगसलाई, पोटका, के विधायक झामुमो केंद्रीय समिति एवं जिले के सभी नेता मौजूद है वहीं बैठक के माध्यम से पार्टी प्रत्याशी समीर मोहंती की जीत को सुनिश्चित करने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम कर रहे हैं

 


 
अधिक खबरें
भाजपा ने जमशेदपुर लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों के लिए हाईटेक प्रचार रथ किया रवाना, सांसद बिद्युत महतो ने कहा- जमशेदपुर के दिल में हैं मोदी
मई 13, 2024 | 13 May 2024 | 10:18 PM

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से चुनावी मैदान में उतर चुकी है. इसके लिए अब पार्टी की ओर से प्रचार-प्रसार का काम शुरू कर दिया गया है. सोमवार को भाजपा ने जमशेदपुर लोकसभा के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए हाईटेक प्रचार रथ रवाना किया है.

जमशेदपुर लोकसभा सीट पर 14 मई से 22 मई तक पोस्टल बैलट से डाले जाएंगे वोट
मई 13, 2024 | 13 May 2024 | 5:40 PM

जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रतिनियुक्त पोलिंग पार्टी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल, होमगार्ड तथा जिले के पदाधिकारी व कर्मी एवं आवश्यक सेवाओं के मतदाता समेत होम वोटिंग के मतदाता के लिए 14 मई से पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी.

भाजपा नेता नीरज सिंह के होटल के बेसमेंट में अवैध तरीके से चलाया जा रहा था रेस्टोरेंट, जेएनएसी ने बुलडोजर चला पार्किंग में किया तब्दील
मई 13, 2024 | 13 May 2024 | 3:55 PM

साकची में भाजपा के नेता नीरज सिंह के होटल के बेसमेंट में अवैध तरीके से रेस्टोरेंट चलाया जा रहा था. इस संबंध में साल 2011 से ही जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की तरफ से नोटिस जारी करने का काम चल रहा था. लेकिन, होटल मालिक नीरज सिंह ने बेसमेंट में चल रहे अवैध व्यावसायिक गतिविधि को खत्म नहीं किया था.

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूचना पर्ची वितरण कार्य का लिया जायजा, घर-घर जाकर मतदाताओं से वितरण की ली जानकारी
मई 13, 2024 | 13 May 2024 | 3:27 PM

मतदाता सूचना पर्ची (वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप) वितरण कार्य में तेजी लाने और शत प्रतिशत मतदाताओं के बीच वितरण सुनिश्चित कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी अनन्य मित्तल ने जमशेदपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर वितरण कार्य का जायजा लिया. मौके पर उप विकास आयुक्त मनीष कुमार मौजूद रहे.

भुइयांडीह स्वर्ण रेखा घाट के कर्मचारियों ने की हड़ताल, कई घंटे ठप रहा अंतिम संस्कार का काम
मई 13, 2024 | 13 May 2024 | 2:40 PM

जमशेदपुर में भुइयांडीह स्वर्णरेखा घाट के कर्मचारियों ने सोमवार को हड़ताल कर दी. हड़ताल के बाद अंतिम संस्कार का काम कई घंटे तक बंद रहा. बर्निंग घाट पर हड़ताल देखकर लोग परेशान हो गए. कई लोग शव का अंतिम संस्कार करने के लिए आए थे.