Tuesday, May 14 2024 | Time 02:01 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » जमशेदपुर


साकची जमा मस्जिद में आयोजित हुआ हज प्रशिक्षण, लोगों को दी गई हज ऐप की जानकारी

साकची जमा मस्जिद में आयोजित हुआ हज प्रशिक्षण, लोगों को दी गई हज ऐप की जानकारी

मुजतबा हैदर रिजवी/ न्यूज11भारत


जमशेदपुर/डेस्क: झारखंड राज्य हज  समिति द्वारा निर्धारित आजमीन ए हज के लिए प्रशिक्षण शिविर आज इतवार को साकची स्थित जामा मस्जिद में आयोजित हुआ. इस अवसर पर झारखंड राज्य हज समिति के सचिव आफताब अहमद अपनी टीम के साथ रांची से जमशेदपुर पहुंचे और प्रशिक्षण शिविर का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने आजमीन ए हज को संबोधित भी किया और ट्रेनर को हम जानकारियां भी दी. उन्होंने कहा कि हज समिति आजमीन ए हज की सुविधा के लिए तात्पर्य है जल्द ही हज फ्लाइट का का शेड्यूल आ जाएगा साथ ही मेनिनजाइटिस के टीके  वगैरा के लिए अभी कैंप आयोजित होगा. उन्होंने हज यात्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप मुकद्दस हज और उमरा के लिए ऐसे मुल्क में जा रहे हैं. जहां के कानून कायदे अलग हैं इसलिए वहां के नियमों, कानूनो का पालन करें ताकि परेशानी से बचें और आपका हज आराम से मुकम्मल हो जाए. साथ ही इस वर्ष हज के दौरान ज्यादा गर्मी की पूर्वानुमान को देखते हुए हज के दौरान अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने की भी सलाह उन्होंने दी. रांची से आई टीम के सदस्य मोहम्मद खुर्शीद ने हज कमिटी आफ इंडिया द्वारा लॉन्च किए गए "हज सुविधा एप "की जानकारी दी और कहा कि उसमें कुछ अपडेट किया जा रहे हैं उसे जल्दी हाजियों के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि हाजी अपने सामान का ध्यान रखें इस साल हज कमिटी आफ इंडिया ने" नो टैग नो बाग"की नीति अपनाई है. ऐसी सूरत में अगर आप अपने लगेज में टैग नहीं लगते हैं तो आपको परेशानी हो सकती है. इस अवसर पर हज कमेटी के सदस्य हाजी शेख बदरुद्दीन, हज ट्रेनर वह अन्य लोग मौजूद थे. राज्य हज समिति के सचिव और उनकी टीम ने जमा मस्जिद हज कमेटी और मदरसा फैजुल उलूम  हज कमिटी धतकीडीह के दफ्तर में उनके सदस्य और पदाधिकारी के साथ औपचारिक बैठक की और उनके काम  का जायजा लिया तथा प्रसन्नता व्यक्त की.


उधर हज प्रशिक्षण के दौरान हाजी मुफ्ती अमीरुलहसन, हां जी मुफ्ती जैनुल आबेदीन, हाजी मुफ्ती मोहम्मद निशात ने उमरा और हज की पूरी जानकारी दी और हज करने के दौरान आने वाली समस्याओं के धार्मिक पहलुओं पर चर्चा की और उनके हल बताएं. हाजी इस्लाम ने मदीना शरीफ की जियारत का विवरण दिया. हाजी मुफ्ती सऊद आलम कासमी ने काबा शरीफ के मॉडल के साथ हज और उमरा का अभ्यास कराया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला  व पुरुष आजमीन ए हज मौजूद थे. जामा मस्जिद कमेटी के सदस्य गण और हज मामलों के कामकाज देखने वाले सदस्यों ने सबका स्वागत किया और आजमीन हज के लिए बेहतरीन इंतजाम किए.

 
अधिक खबरें
भाजपा ने जमशेदपुर लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों के लिए हाईटेक प्रचार रथ किया रवाना, सांसद बिद्युत महतो ने कहा- जमशेदपुर के दिल में हैं मोदी
मई 13, 2024 | 13 May 2024 | 10:18 PM

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से चुनावी मैदान में उतर चुकी है. इसके लिए अब पार्टी की ओर से प्रचार-प्रसार का काम शुरू कर दिया गया है. सोमवार को भाजपा ने जमशेदपुर लोकसभा के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए हाईटेक प्रचार रथ रवाना किया है.

जमशेदपुर लोकसभा सीट पर 14 मई से 22 मई तक पोस्टल बैलट से डाले जाएंगे वोट
मई 13, 2024 | 13 May 2024 | 5:40 PM

जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रतिनियुक्त पोलिंग पार्टी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल, होमगार्ड तथा जिले के पदाधिकारी व कर्मी एवं आवश्यक सेवाओं के मतदाता समेत होम वोटिंग के मतदाता के लिए 14 मई से पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी.

भाजपा नेता नीरज सिंह के होटल के बेसमेंट में अवैध तरीके से चलाया जा रहा था रेस्टोरेंट, जेएनएसी ने बुलडोजर चला पार्किंग में किया तब्दील
मई 13, 2024 | 13 May 2024 | 3:55 PM

साकची में भाजपा के नेता नीरज सिंह के होटल के बेसमेंट में अवैध तरीके से रेस्टोरेंट चलाया जा रहा था. इस संबंध में साल 2011 से ही जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की तरफ से नोटिस जारी करने का काम चल रहा था. लेकिन, होटल मालिक नीरज सिंह ने बेसमेंट में चल रहे अवैध व्यावसायिक गतिविधि को खत्म नहीं किया था.

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूचना पर्ची वितरण कार्य का लिया जायजा, घर-घर जाकर मतदाताओं से वितरण की ली जानकारी
मई 13, 2024 | 13 May 2024 | 3:27 PM

मतदाता सूचना पर्ची (वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप) वितरण कार्य में तेजी लाने और शत प्रतिशत मतदाताओं के बीच वितरण सुनिश्चित कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी अनन्य मित्तल ने जमशेदपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर वितरण कार्य का जायजा लिया. मौके पर उप विकास आयुक्त मनीष कुमार मौजूद रहे.

भुइयांडीह स्वर्ण रेखा घाट के कर्मचारियों ने की हड़ताल, कई घंटे ठप रहा अंतिम संस्कार का काम
मई 13, 2024 | 13 May 2024 | 2:40 PM

जमशेदपुर में भुइयांडीह स्वर्णरेखा घाट के कर्मचारियों ने सोमवार को हड़ताल कर दी. हड़ताल के बाद अंतिम संस्कार का काम कई घंटे तक बंद रहा. बर्निंग घाट पर हड़ताल देखकर लोग परेशान हो गए. कई लोग शव का अंतिम संस्कार करने के लिए आए थे.