Friday, May 10 2024 | Time 05:18 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » गिरिडीह


वाराणसी रांची वंदे भारत ट्रेन के पेंट्रो से निकली आग की चिंगारी, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

वाराणसी रांची वंदे भारत ट्रेन के पेंट्रो से निकली आग की चिंगारी, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
आदित्य पांडेय/न्यूज़11 भारत 

सरिया/डेस्क: भारत के सबसे चर्चित ट्रेन बंदे भारत जो वाराणसी से रांची तक जाती है. में सोमवार की रात लगभग 8:30 बजे के करीब एक बड़ा हादसा टल गया. दरअसल ए ट्रेन अपनी पूरी रफ्तार से जा रही थी. इसी बीच हजारीबाग रोड स्टेशन के नजदीक इंजन के पेंट्रो से आग की चिंगारी निकलने लगी वा कई तरह के विस्फोट की आवाज भी आई. जिसके बाद चालक को इसका एहसास हुआ और उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाते हुए स्टेशन में  ट्रेन को रोक लिया. इसके बाद ट्रेन के रुकते ही यात्रियों में आफरा-तफरी मच गया. लोग ट्रेन के डब्बे से प्लेटफार्म पर उतर आए.

 

जानकारी मिलते ही स्टेशन के अधिकारी वा संबंधित विभाग के कर्मचारी इसे ठीक करने में जुट गए. करीब 15 मिनट के बाद निकलती चिंगारी पर नियंत्रण पाया गया तब लोगों को राहत मिली. दरअसल, पेंट्रो ट्रेन के इंजन का ऊपरी हिस्सा है जो 25 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आने के बाद ट्रेन का परिचालन हो पाता है. करीब 8:32 बजे यह ट्रेन हजारीबाग रोड स्टेशन में रुकी और 8:47 बजे रात्रि रवाना किया गया. 

 

इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक एस एन भट्टाचार्य ने बताया कि ट्रेन को तत्काल ठीक कर गोमो स्टेशन भेजा गया. जहां इंजिनियर से पूरी जांच कर ठीक करने की बात कहा गया.
अधिक खबरें
सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने गांडेय के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जनसमपर्क अभियान
मई 09, 2024 | 09 May 2024 | 8:54 PM

गुरुवार को गांडेय प्रखंड के बदगुंदा में जनसंपर्क करने के दौरान सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनु जेएमएम कार्यकर्ताओं से मिले व गांडेय उपचुनाव व इंडिया गठबंधन के लोकसभा को लेकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा किये.

विधायक बिरंची नारायण ने गांडेय के विभिन्न क्षेत्रों में किया पथ सभा
मई 09, 2024 | 09 May 2024 | 8:16 PM

कोडरमा लोकसभा चुनाव और गांडेय विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी और दिलीप वर्मा के पक्ष में भाजपा के मुख्य सचेतक सह बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने गुरुवार को गांडेय प्रखंड के विभिन्न जगहों पर पथ सभा किया.

कोलडीह में विवाहिता का शव कुएं में तैरता मिला, ससुराल वालों ने हत्या का लगाया आरोप
मई 09, 2024 | 09 May 2024 | 8:08 PM

अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के रसनजोरी पंचायत के कोलडीह गांव स्थित एक कुंआ से बुधवार की रात को अहिल्यापुर पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर अहिल्यापुर थाना ले आई जबकि गुरुवार की सुबह को शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेजा गया.

तेज आंधी-पानी ने गांडेय के विभिन्न क्षेत्रों में मचाई तबाही गिरे पेड़ बिजली हुई बाधित
मई 09, 2024 | 09 May 2024 | 7:17 PM

गांडेय प्रखंड के गांडेय अहिल्यापुर, बुधुडीह समेत विभिन्न पंचायतों के विभिन्न गांवों में गुरुवार की दोपहर के बाद आई तेज आंधी - पानी से क्षेत्र के कई पेड़ आदि गिर गए.

एनडीए प्रत्याशी ने गांडेय विधानसभा के मुफ्फसिल में आने वाले क्षेत्र में चलाया जनसंपर्क अभियान
मई 09, 2024 | 09 May 2024 | 6:36 AM

गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इसी कड़ी में एनडीए से प्रत्याशी ने गांडेय विधानसभा के अंतर्गत आने वाले कोवाड में चुनावी कार्यालय का उद्घटान किया. इसके बाद मुफस्सिल क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया. जिनमे घोषासिंघा, रघुसिंघा, अलगुंदा, गादी, लेदा, बंसीडीह समेत विभन्न गांव में कार्यकर्ताओं के साथ सघन जनसंपर्क अभियान चला कर एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील की.