Friday, Apr 26 2024 | Time 11:23 Hrs(IST)
 logo img
  • सिद्धू कान्हू मुर्मू पार्क के समीप पाकुड़ में छात्रों ने पाकुड़-दुमका मुख्य सड़क किया जाम, वार्ता के बाद अवागमन चालू
  • कौन है पीतल के उत्पादों पर बारीक आर्ट में महारत हासिल करने वाले पद्मश्री बाबुराम यादव ?
  • पलामू: चार बच्चों के पिता ने एक लड़की का किया यौन शौषण
  • पलामू: चार बच्चों के पिता ने एक लड़की का किया यौन शौषण
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में पांच दिनों तक गर्मी से राहत नहीं, कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट
  • दो परिवार को समाज से बहिष्कृत करने का आरोप, एसडीओ से लगाई न्याय की गुहार
  • दो परिवार को समाज से बहिष्कृत करने का आरोप, एसडीओ से लगाई न्याय की गुहार
  • संजीवनी से कम नहीं है "बहेड़ा" ! खांसी-जुकाम के साथ थकान और तनाव भी हो जाएगा छू मंतर
  • संजीवनी से कम नहीं है "बहेड़ा" ! खांसी-जुकाम के साथ थकान और तनाव भी हो जाएगा छू मंतर
  • लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण का मतदान आज, जानिए किन-किन सीटों पर हो रही है वोटिंग
  • हजारीबाग: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, सेंट्रल जेल में की छापामारी
  • सिमडेगा में अज्ञात लोगों ने मारपीट कर एक व्यक्ति को किया घायल
  • सिमडेगा में अज्ञात लोगों ने मारपीट कर एक व्यक्ति को किया घायल
  • लोकसभा चुनाव से पहले सभी अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी में पुलिस
  • लोकसभा चुनाव से पहले सभी अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी में पुलिस
देश-विदेश


15 नवंबर को देशभर में मनाया जायेगा जनजातीय गौरव दिवस

15 नवंबर को देशभर में मनाया जायेगा जनजातीय गौरव दिवस
न्यूज11 भारत




रांचीः भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर इस बार देशव्यापी जनजातीय गौरव दिवस आयोजित किया जायेगा. पिछले वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी. जनजातीय गौरव दिवस का उद्देश्य देश के इतिहास व संस्कृति में जनजातीय समुदायों के योगदान को याद करना और आनेवाली पीढ़ियों को अपने सांस्कृतिक विरासत व राष्ट्रीय गौरव के संरक्षण के लिए प्रेरित करना है. 2022 के जनजातीय गौरव दिवस को विस्तार रूप देने के लिए केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने व्यापक कार्ययोजना तैयार की है. जनजातीय मामलों के मंत्रालय और झारखंड सरकार की तरफ से खूंटी के उलिहातू और खूंटी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू खुद शिरकत करेंगी. राष्ट्रपति उलिहातू में धरती आबा को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगी. वहीं संसद के केंद्रीय हाल में उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री और अन्य नेताओं की मौजूदगी में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे. झारखंड के अलावा कई राज्यों में युवाओं व जनजातीय कलाकारों के मार्च का आयोजन होगा. इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगोष्ठी, निबंध लेखन, गीत, नृत्य, खेल, चित्रकला प्रतियोगिता व अन्य कार्यक्रम होंगे.

 


 

केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय की तरफ से इंदौर में 15 से 27 नवंबर तक ग्रामीण हाट महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इसके अलावा ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर में एकमटा हाट का आयोजन 21 नवंबर तक किया गया है. असम के दक्षिण गुवाहाटी के डिगली पुखुरी में 15 से 21 नवंबर के बीच आदि बाजार लगाया जा रहा है. पुडुचेरी में आदि बाजार मेला लगाया जायेगा.  वहीं उत्तराखंड के देहरादुन स्थित वन अनुसंधान संस्थान में भी आदि बाजार लगाया जायेगा. कोलाता में भारतीय संग्रहालय में 24 नवंबर कर आदि चित्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. जानकारी के अनुसार देशभर के शहीद जनजातीय हस्तियों को 15 नवंबर को याद किया जायेगा. इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. 
अधिक खबरें
दूल्हा बनकर जा रहे प्रेमी पर प्रेमिका ने फेंका तेजाब, परिजनों ने युवती की जमकर की पिटाई, फिर किया पुलिस के हवाले
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 10:41 AM

यूपी के बलिया में शादी में एसिड अटैक करने का मामला सामने आया है. दरअसल, बारात लेकर शादी करने जा रहे दूल्हे पर घूंघट में आई युवती ने दूल्हे की पहले आरती उतारी फिर दूल्हे के ऊपर एसिड फेंक दिया.

संजीवनी से कम नहीं है
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 8:35 AM

आयुर्वेद में स्थान रखने वाला 'बहेड़ा' एक औशोधीय पौधा है. बहेड़ा में कई महत्वपूर्ण गुण पाए जाते है. बहेड़ा हमारे शारीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. इसके साथ ही खांसी-जुकाम के साथ थकान और तनाव को भी बहुत कम करता है.

लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण का मतदान आज, जानिए किन-किन सीटों पर हो रही है वोटिंग
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 8:07 AM

देश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दूसरे चरण का मतदान आज, शुक्रवार (26 अप्रैल) को हो रहा है. बता दें कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव की शुरुआत 19 अप्रैल को हो गई थी.

पटना के एक होटल में लगी भीषण आग, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 20 झुलसे
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 4:06 AM

बिहार की राजधानी पटना में स्थित एक होटल में भीषण आग लग गई है जिसकी चपेट में आने से तीन महिला और तीन पुरूष सहित 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि 20 से अधिक लोग बुरी तरह से झुलस गए है

यहाँ पर मिली 400 साल पुरानी मूर्तियां,  ASI करेगी खुदाई
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 5:46 PM

हरियाणा में मानेसर के निकट बाघनकी गांव में निर्माण परियोजना के लिए खुदाई के दौरान करीब चार सौ साल पुरानी धातु की तीन मूर्तियां मिली हैं