देश-विदेशPosted at: नवम्बर 13, 2022 पहले देवनगरी बाबाधाम जायेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
न्यूज11 भारत
रांचीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे के पहले दिन देवघर के बाबा मंदिर जायेंगी. वह दिल्ली से पहले विशेष विमान से देवघर आयेंगी. देवघर में बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद दोपहर में रांची पहुंचेंगी. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मुख्य सचिव समेत अन्य राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे. राष्ट्रपति एयरपोर्ट से राजभवन आयेंगी. राजभवन में शाम के समय आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगी. रात में डिनर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी. डिनर में झारखंड के पद्मश्री, पद्मभूषण सम्मानित लोग भी शामिल होंगे. पहले दिन रात्रि विश्राम राजभवन में ही करेंगे. 15 नवंबर को सुबह राष्ट्रपति बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिलातू जायेंगी और धरती आबा को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे. इसके बाद दोपहर में राजधानी के मोरहाबादी मैदान में आयोजित राज्य के 22वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी. 15 नवंबर को रात्रि आठ बजे वह नयी दिल्ली वापस रवाना होंगी.