Friday, Apr 26 2024 | Time 11:42 Hrs(IST)
 logo img
  • एमजीएम अस्पताल ने मरीज का जीवित व्यक्ति की जगह बना दिया डेड सर्टिफिकेट
  • सिद्धू कान्हू मुर्मू पार्क के समीप पाकुड़ में छात्रों ने पाकुड़-दुमका मुख्य सड़क किया जाम, वार्ता के बाद अवागमन चालू
  • कौन है पीतल के उत्पादों पर बारीक आर्ट में महारत हासिल करने वाले पद्मश्री बाबुराम यादव ?
  • पलामू: चार बच्चों के पिता ने एक लड़की का किया यौन शौषण
  • पलामू: चार बच्चों के पिता ने एक लड़की का किया यौन शौषण
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में पांच दिनों तक गर्मी से राहत नहीं, कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट
  • दो परिवार को समाज से बहिष्कृत करने का आरोप, एसडीओ से लगाई न्याय की गुहार
  • दो परिवार को समाज से बहिष्कृत करने का आरोप, एसडीओ से लगाई न्याय की गुहार
  • संजीवनी से कम नहीं है "बहेड़ा" ! खांसी-जुकाम के साथ थकान और तनाव भी हो जाएगा छू मंतर
  • संजीवनी से कम नहीं है "बहेड़ा" ! खांसी-जुकाम के साथ थकान और तनाव भी हो जाएगा छू मंतर
  • लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण का मतदान आज, जानिए किन-किन सीटों पर हो रही है वोटिंग
  • हजारीबाग: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, सेंट्रल जेल में की छापामारी
  • सिमडेगा में अज्ञात लोगों ने मारपीट कर एक व्यक्ति को किया घायल
  • सिमडेगा में अज्ञात लोगों ने मारपीट कर एक व्यक्ति को किया घायल
  • लोकसभा चुनाव से पहले सभी अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी में पुलिस
झारखंड


झारखंड सीनियर महिला हॉकी टीम का हुआ ट्रायल, 32 खिलाड़ियों का हुआ चयन

झारखंड सीनियर महिला हॉकी टीम का हुआ ट्रायल, 32 खिलाड़ियों का हुआ चयन
आशीष शास्त्री

सिमडेगा: खेल दिवस के मौके पर आज सिमडेगा में महिला हॉकी टीम का चयन ट्रायल हुआ. इससे कोरोनाकाल के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर सिमडेगा के एस्ट्रोटर्फ मैदान में रौनक लौटी. हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती, राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी झारखंड एवं हॉकी सिमडेगा द्वारा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशीप 2021 के लिए झारखंड महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ. ट्रायल से पहले मुख्य अतिथि राम कैलाश राम हॉकी सिमडेगा के पूर्व सचिव, मेजर ध्यान चंद हॉकी प्रतियोगिता सिमडेगा के संस्थापक सदस्य, हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी, कमलेश मांझी, कोच प्रतिमा बरवा, सहित ट्रायल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. 

मुख्य अतिथि राम कैलाश राम ने अपनी यादों को साझा करते हुए कहा कि 2006 में सिमडेगा में पेंशनर समाज के माध्यम से मेजर ध्यानचंद हॉकी की शुरुआत की थी. हॉकी सिमडेगा के वर्तमान अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने खिलाड़ियों खेल दिवस की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि हमारे बुजुर्गों ने जो हॉकी को आगे बढ़ाने के लिए जो हमें जिम्मेवारी दी है हम उनके आशीर्वाद से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. 

 

50 खिलाड़ियों ने लिया हिस्‍सा 

 

एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में सीनियर नेशनल के लिए हॉकी झारखंड द्वारा आयोजित चयन ट्रायल में झारखंड के सिमडेगा, गुमला, खूंटी, रांची, रेलवे इत्यादि के कई अंतरराष्ट्रीय सहित कुल 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया. इन 50 खिलाड़ियों का ट्रायल लेने के उपरांत 32 खिलाड़ियों का चयन किया गया है. इन 32 खिलाड़ियों का हॉकी झारखंड द्वारा विशेष  प्रशिक्षण  कैंप आयोजित की जाएगी. जो सर्वश्रेष्ठ 18 खिलाड़ी होंगे उन्हें आने वाले 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2021 में झारखंड टीम के लिए प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया जाएगा.
अधिक खबरें
जमीन कारोबारी अभिषेक आनंद झा को ED ने भेजा समन
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 10:14 AM

देवघर जमीन कारोबारी अभिषेक आनंद झा को ईडी समन भेजा है. आज, शुक्रवार (26 अप्रैल) को ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए रांची के हिनू स्थित ईडी कार्यालय में बुलाया है.

पलामू: चार बच्चों के पिता ने एक लड़की का किया यौन शौषण
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 10:13 AM

पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती के साथ चार बच्चों के पिता ने शादी का झांसा देकर और डरा धमका कर पिछले दो वर्षों से यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले को लेकर पीड़ित युवती ने महिला थाना में नामुदाग निवासी रंजन कुमार और उसकी पत्नी सहित 9 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में पांच दिनों तक गर्मी से राहत नहीं, कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 9:36 AM

राजधानी रांची समेत राज्य के पूरे जिलों में गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. राज्य के कई जिलो में हीट वेव चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है.

हजारीबाग में भाजपा फिर दोहरायेगी जीत या कांग्रेस करेगी वापसी, जम कर पसीना बहा रहे है दोनों विधायक
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 9:24 AM

झारखंड का हजारीबाग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र भारत की चुनावी राजनीति में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है. हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र है जिनमें बरही और बड़कागांव कांग्रेस के कब्जे में है.

दो परिवार को समाज से बहिष्कृत करने का आरोप, एसडीओ से लगाई न्याय की गुहार
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 9:01 AM

बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बेड़ोकला में दो परिवार को समाज से बहिष्कृत करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबध में ग्राम बेड़ोकला निवासी सुरेंद्र शर्मा पिता स्व जगदीश ठाकुर तथा रवीन्द्र शर्मा पिता भुनेश्वर हजाम ने बरही अनुमंडल अधिकारी एवं एसडीओ को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. आवेदन में लिखा है कि मैं एवं मेरा परिवार हमेशा सामाजिक तरीके से जीवन जीते आ रहे है.